logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस के द्वारा रखा गया इनाम वाले अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा। उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त व 20 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता गिरफ्तार।

2 hrs ago
user_Insaf news channel
Insaf news channel
रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
2 hrs ago

पुलिस के द्वारा रखा गया इनाम वाले अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा। उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त व 20 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता गिरफ्तार।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bebi Singh
    1
    Post by Bebi Singh
    user_Bebi Singh
    Bebi Singh
    Singer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ठाकुरद्वारा के जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला कालेवाला में पढ़ाई ठप होने और शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों व छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने प्रधानाचार्य का घेराव कर विद्यालय प्रबंधक को बुलाने और सभी विषयों के शिक्षकों की तत्काल तैनाती की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होती, वे फीस जमा नहीं करेंगे और बर्बाद हुए एक माह की फीस में छूट की मांग की।
    4
    ठाकुरद्वारा के जनता इंटर कॉलेज गोपीवाला कालेवाला में पढ़ाई ठप होने और शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों व छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने प्रधानाचार्य का घेराव कर विद्यालय प्रबंधक को बुलाने और सभी विषयों के शिक्षकों की तत्काल तैनाती की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था नहीं होती, वे फीस जमा नहीं करेंगे और बर्बाद हुए एक माह की फीस में छूट की मांग की।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मोरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक सार्वजनिक हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराने की गुहार लगाई है ताकि पानी की समस्या खत्म हो सके।
    1
    मोरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक सार्वजनिक हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों को पीने के पानी की भारी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इसे जल्द ठीक कराने की गुहार लगाई है ताकि पानी की समस्या खत्म हो सके।
    user_Aslam Shife
    Aslam Shife
    Carpenter ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धनौरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट, लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थमी अमरोहा के मंडी धनौरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अमरोहा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थम गई है। हालात इतने खराब हैं कि फैक्ट्रियों को सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, न्यू फॉर्म फ्रोजन मटर प्लांट, नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड और मैदा प्लांट समेत कई प्रमुख इकाइयों में कामकाज लगभग ठप हो गया है। दिनभर बिजली न होने से मशीनें बंद पड़ी रहती हैं, जबकि रात में सीमित समय की सप्लाई में उत्पादन को संभालना संभव नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा असर प्रोसेसिंग यूनिट्स पर पड़ा है, जहां समय पर काम न होने से कच्चा माल खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे उद्यमियों को लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है और व्यापारिक साख पर भी असर पड़ रहा है। उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अलग फीडर होने के बावजूद इस तरह की अव्यवस्था बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मजबूर होकर फैक्ट्री प्रबंधन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं। वहीं बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग तकनीकी कारण—कभी लाइन फॉल्ट तो कभी आंतरिक खामी—बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार तीसरे दिन भी सप्लाई बाधित रहने से विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर उद्योगों को इस बिजली संकट से कब राहत मिलेगी? अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो न केवल उद्योगों को भारी नुकसान होगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।
    2
    धनौरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली संकट,
लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थमी
अमरोहा के मंडी धनौरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अमरोहा मार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार तीसरे दिन भी दिन के समय इंडस्ट्रियल सप्लाई ठप रहने से उद्योगों की रफ्तार थम गई है। हालात इतने खराब हैं कि फैक्ट्रियों को सिर्फ रात में कुछ घंटों के लिए ही बिजली मिल पा रही है, जिससे उत्पादन पर गंभीर असर पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, न्यू फॉर्म फ्रोजन मटर प्लांट, नोरेक्स फ्लेवर्स प्राइवेट लिमिटेड और मैदा प्लांट समेत कई प्रमुख इकाइयों में कामकाज लगभग ठप हो गया है। दिनभर बिजली न होने से मशीनें बंद पड़ी रहती हैं, जबकि रात में सीमित समय की सप्लाई में उत्पादन को संभालना संभव नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा असर प्रोसेसिंग यूनिट्स पर पड़ा है, जहां समय पर काम न होने से कच्चा माल खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। इससे उद्यमियों को लाखों रुपये के नुकसान का अंदेशा है और व्यापारिक साख पर भी असर पड़ रहा है।
उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया के लिए अलग फीडर होने के बावजूद इस तरह की अव्यवस्था बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मजबूर होकर फैक्ट्री प्रबंधन ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अब भी जस के तस बने हुए हैं।
वहीं बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग तकनीकी कारण—कभी लाइन फॉल्ट तो कभी आंतरिक खामी—बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, लगातार तीसरे दिन भी सप्लाई बाधित रहने से विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर उद्योगों को इस बिजली संकट से कब राहत मिलेगी? अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो न केवल उद्योगों को भारी नुकसान होगा, बल्कि क्षेत्र में रोजगार पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला अधिकारी मुरादाबाद ने संभाला चार्ज मिलेगा विकास कार्य जिला अधिकारी मुरादाबाद ने संभाला चार्ज
    1
    जिला अधिकारी मुरादाबाद  ने संभाला चार्ज मिलेगा विकास कार्य
जिला अधिकारी मुरादाबाद  ने संभाला चार्ज
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत पर अमरोहा में जोरदार जश्न मनाया गया। चेयरमैन शशि जैन के आवास पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
    1
    भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत पर अमरोहा में जोरदार जश्न मनाया गया। चेयरमैन शशि जैन के आवास पर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिजनौर के लोगों के लिए 'औषधि विराट' नामक एमएलएम कंपनी रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य देने का दावा कर रही है। कंपनी के अधिकारी लोगों को अपने कार्यालय में जुड़ने का निमंत्रण दे रहे हैं।
    1
    बिजनौर के लोगों के लिए 'औषधि विराट' नामक एमएलएम कंपनी रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य देने का दावा कर रही है। कंपनी के अधिकारी लोगों को अपने कार्यालय में जुड़ने का निमंत्रण दे रहे हैं।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    रिपोर्टर Dhampur, Bijnor•
    10 hrs ago
  • Post by Bebi Singh
    1
    Post by Bebi Singh
    user_Bebi Singh
    Bebi Singh
    Singer बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमरोहा में योगी पुलिस और 25 हजार के शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल, कोतवाल भी जख्मी अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक इनामी शातिर गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी हारून घायल हो गया, जबकि डिडौली कोतवाल जितेंद्र बालियान के हाथ में भी गोली लगने की सूचना है।पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बदमाश के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी हारून के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान कोतवाल जितेंद्र बालियान भी घायल हो गए।दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हारून पर गोतस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाइट:-अखिलेश भदोरिया,एएसपी अमरोहा
    2
    अमरोहा में योगी पुलिस और 25 हजार के शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल,  कोतवाल भी जख्मी
अमरोहा जनपद के डिडौली थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक इनामी शातिर गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी हारून घायल हो गया, जबकि डिडौली कोतवाल जितेंद्र बालियान के हाथ में भी गोली लगने की सूचना है।पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बदमाश के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी हारून के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान कोतवाल जितेंद्र बालियान भी घायल हो गए।दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी हारून पर गोतस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है।फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच कर रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बाइट:-अखिलेश भदोरिया,एएसपी अमरोहा
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.