नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गयी अंबेडकर जयंती राजनीतिक दलों ने जयंती के माध्यम से 2027 का किया आगाज हमीरपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को मौदहा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, संत शिरोमणि रविदास और महात्मा गौतम बुद्ध, भारत रत्न अब्दुल कलाम की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मौदहा कस्बे के अम्बेडकर पार्क से शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ जो फत्तेपुरवा, गांधी विद्यालय, मलीकुंआ, रहमनियाँ कालेज होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क में पंहुची। इस शोभायात्रा में राजनीतिक दलों की भी हिस्सेदारी देखने को मिली, जिसमे शोभायात्रा में शामिल हाथी के माथे पर नीले झंडे के साथ मिशन 2027 लिखा देखा गया। वही कांग्रेस के अहमद हसन, विवेक चंद्र, समाजवादी पार्टी के जावेद मेजर आदि ने बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम करहिया में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने केक काटकर जयंती मनाई। गुसियारी प्रधान असरार अहमद खान, फत्तेपुरवा में सियाराम विश्कर्मा, बाबू गौतम सहित क्षेत्र के सिसोलर, अरतरा आदि गांवों में अम्बेडकर पार्को में बाबा साहेब की जयंती मनाई गयी।
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गयी अंबेडकर जयंती राजनीतिक दलों ने जयंती के माध्यम से 2027 का किया आगाज हमीरपुर। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंगलवार को मौदहा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर, संत शिरोमणि रविदास और महात्मा गौतम बुद्ध, भारत रत्न अब्दुल कलाम की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। मौदहा कस्बे के अम्बेडकर पार्क से शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ जो फत्तेपुरवा, गांधी विद्यालय, मलीकुंआ, रहमनियाँ कालेज होते हुए स्टेशन रोड़ स्थित अम्बेडकर पार्क में पंहुची। इस
शोभायात्रा में राजनीतिक दलों की भी हिस्सेदारी देखने को मिली, जिसमे शोभायात्रा में शामिल हाथी के माथे पर नीले झंडे के साथ मिशन 2027 लिखा देखा गया। वही कांग्रेस के अहमद हसन, विवेक चंद्र, समाजवादी पार्टी के जावेद मेजर आदि ने बाबा साहेब की जयंती धूमधाम से मनाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम करहिया में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालाराम निषाद सहित सैकड़ों लोगों ने केक काटकर जयंती मनाई। गुसियारी प्रधान असरार अहमद खान, फत्तेपुरवा में सियाराम विश्कर्मा, बाबू गौतम सहित क्षेत्र के सिसोलर, अरतरा आदि गांवों में अम्बेडकर पार्को में बाबा साहेब की जयंती मनाई गयी।
- उत्तर प्रदेश के घाटमपुर में एक दलित छात्रा ने पुलिस अधिकारी पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा का यह आपबीती वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगा रही है। इस घटना ने राज्य में हड़कंप मचा दिया है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर सीएचसी में एक महिला को बच्चा चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। पकड़ी गई महिला ने फर्जी नाम-पता बताया, जिससे बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।1
- उत्तर प्रदेश में नगर निगम सदन के बाहर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।1
- हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र का भमोरा गाँव पिछले सात दिनों से बिजली कटौती झेल रहा है। तूफान के बाद विद्युत आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीण, खासकर बच्चे व बुजुर्ग बेहाल हैं। सदर विधायक के आश्वासन के बाद अब अगले 24 घंटे में बिजली बहाल होने की उम्मीद है।1
- हमीरपुर के सुमेरपुर में नवीन गल्ला मंडी के पास लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चौकी में बंद कर दिया है।1
- जालौन में दबंगों का आतंक, महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल उरई जालौन जालौन जनपद में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर कटघरे में आ गई है। थाना रेंढर क्षेत्र के एक गांव में दबंग युवकों द्वारा महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्या है पूरा मामला? पीड़िता के अनुसार 9 मई की सुबह गांव के ही दो युवक—मुनेश पाल और अखिलेश पाल—उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे। आरोप है कि जब महिला सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दोनों ने उसे रोककर छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें कीं। इस घटना के बाद पीड़िता डर के साए में जीने को मजबूर हो गई है। दबंगों का खौफ, ग्रामीणों में दहशत बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी इलाके में दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी लोगों को धमकाने के आरोपों में चर्चा में रहे हैं। इसी वजह से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़िता अपने छोटे बच्चों के साथ अकेली रहती है, ऐसे में उसकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। पुलिस पर उठे सवाल घटना की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचाई गई है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई न होने से उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो दबंगों के हौसले और बढ़ जाएंगे। सिस्टम बनाम दबंग यह मामला अब सिर्फ एक छेड़छाड़ की घटना नहीं बल्कि कानून व्यवस्था की असल परीक्षा बन गया है। सवाल यह है कि क्या पीड़िता को न्याय मिलेगा या फिर दबंगों का दबदबा यूं ही कायम रहेगा? अब नजरें पुलिस पर पूरा मामला पुलिस अधीक्षक के अगले कदम पर टिका है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मुद्दा बड़ा जनआंदोलन भी बन सकता है। जनता का सवाल: क्या दबंगों पर होगी कार्रवाई या फिर डर के साए में जीती रहेगी पीड़िता? #Jalaun #Orai #WomenSafety #BreakingNews #CrimeNews #LawAndOrder #उत्तरप्रदेशपुलिस #DGPUP #ADGKanpurZone #IGJhansiRange #SPJalaun #DMJalaun #CMOfficeUP #YogiAdityanath #HomeDepartmentUP #StopCrimeAgainstWomen #PublicVoice #PoliceAccountability #JusticeForVictim1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंदगी और अव्यवस्था का शिकार है, जहाँ दवाएं कूड़े के ढेर में मिली हैं और कोई डॉक्टर नहीं है। ग्रामीणों द्वारा वीडियो वायरल करने के बाद योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के नौबस्ता क्षेत्र में पुलिस चौकी के करीब लाखों रुपये का जुआ देर रात तक खुलेआम खेला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं, आरोप है कि चौकी प्रभारियों की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। नागरिकों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।1
- जालौन में मिलावट का खेल फिर उजागर, सिस्टम पर गंभीर सवाल उरई जालौन जालौन जनपद में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। उरई के इंद्रा नगर निवासी राम मिलन राजपूत ने राजकुमार दुग्ध भंडार (बच्चा राम स्वीट हाउस के सामने) पर घटिया और संदिग्ध खाद्य सामग्री बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी का सामान बना विवाद की वजह पीड़ित के अनुसार 28 अप्रैल 2026 को बहन की शादी के लिए पनीर, दही, खोया, रबड़ी और क्रीम मंगाई गई थी, लेकिन सभी सामग्री की गुणवत्ता बेहद खराब और संदिग्ध निकली। इससे शादी समारोह प्रभावित हुआ और परिवार को सामाजिक अपमान झेलना पड़ा। मनमानी वसूली और बिल न देने का आरोप आरोप है कि दुकानदार ने तय रेट से अधिक पैसे वसूले और किसी प्रकार का बिल भी नहीं दिया। मामला अब केवल मिलावट नहीं, बल्कि आर्थिक शोषण का भी बन गया है। शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पहले भी शिकायती पत्र दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज होकर आज उन्होंने सीधे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। सैंपल लेने के बाद भी ठंडी कार्रवाई सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश द्वारा सैंपल लेने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी न जांच की स्थिति बताई जा रही है और न ही दोषियों पर कोई सख्त कदम उठाया गया है। किसका संरक्षण?—पीड़ित का सवाल राम मिलन राजपूत ने सवाल उठाया है कि क्या मिलावटखोरों को किसी का संरक्षण प्राप्त है, या फिर जिम्मेदार विभाग जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है? अब प्रशासन पर नजर पूरा मामला अब जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिका है। अगर जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह मुद्दा जनआक्रोश का रूप ले सकता है। जनता का सवाल: क्या जिलाधिकारी के आदेश के बाद अब रुकेगा मिलावट का खेल या फिर मामला फिर फाइलों में दब जाएगा? #Jalaun #Orai #FoodAdulteration #BreakingNews #CrimeNews #ConsumerRights #खाद्यसुरक्षाएवंऔषधिप्रशासनउत्तरप्रदेश #DMJalaun #SPJalaun #DGPUP #ADGKanpurZone #IGJhansiRange #CMOfficeUP #YogiAdityanath #PublicHealth #StopAdulteration #JusticeForVictim #CorruptionAlert #SystemQuestion1