Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के द्वारका में गाड़ी चलाने वालों के लिए अब ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। दिल्ली सरकार बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। नए नियम के मुताबिक, गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन करने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इस निलंबित लाइसेंस को दोबारा बहाल कराने के लिए चालकों को दो दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग और काउंसिलिंग प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
दिल्ली के द्वारका में गाड़ी चलाने वालों के लिए अब ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। दिल्ली सरकार बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। नए नियम के मुताबिक, गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन करने पर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इस निलंबित लाइसेंस को दोबारा बहाल कराने के लिए चालकों को दो दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग और काउंसिलिंग प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली में करीब 30 साल से लंबित एक बड़े फैसले को हमारी भाजपा सरकार ने आगे बढ़ाया है। इसके तहत, 5,000 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को संरक्षित वन (Protected Forest) घोषित किया गया है। भाजपा सरकार के इस फैसले के बाद, अब अगले तीन वर्षों में इस रिज को और अधिक हरा-भरा बनाकर दिल्ली के ‘ग्रीन लंग्स’ के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि #ViksitDelhi का संकल्प पूरा हो सके।1
- अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर देश की सियासत एक बार फिर से गर्मा गई है। इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में अखिलेश यादव के बयान, उस पर उठ रहे सवालों और विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाओं को लेकर बहस तेज हो गई है। झूठ के खिलाफ जंग का दावा करने वाले चैनल 'एसभारतन्यूज' ने इस मुद्दे पर सीधे तौर पर अखिलेश यादव को घेरते हुए सवाल उठाया है कि अगर वे धर्म की बात करते हैं, तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गंभीर विषय पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं?1
- दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा में पूर्व नगर निगम पार्षद प्रदीप दहिया का 40वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है।1
- भारत और न्यूजीलैंड ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया है। इस साझेदारी के जरिए दोनों देश वैश्विक चुनौतियों का सामना करेंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री का भारत से पुराना नाता रहा है, वह हिंदुस्तान लीवर कंपनी में कार्यरत थे। जब वे भारत आए थे, तब उन्होंने हाका नृत्य के जरिए नरेंद्र मोदी का स्वागत किया था। इस घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी राजपथ न्यूज़ पर उपलब्ध है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद कुशीनगर के रामकोला-हाटा विधानसभा क्षेत्र स्थित टेकुआटार में आयोजित एक विशाल जनसभा में लगभग ₹525 करोड़ की लागत वाली 464 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्वांचल के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आवास विभाग व उद्योग विभाग के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए 110 वर्ष और 104 वर्ष की आयु के दो बुजुर्गों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता को आश्वासन दिया कि कसया-रामकोला मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के कारण कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों में देरी हुई है, लेकिन जल्द ही उड़ानें बहाल होंगी और भविष्य में इसे गया तथा जेवर एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, कुशीनगर में स्थापित कृषि विश्वविद्यालय के जल्द शुभारंभ और नारायणी नदी के दियारा क्षेत्र में लगभग ₹800 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल की डीपीआर तैयार होने की बात भी कही। संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था, पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस बीमारी पर नियंत्रण और गरीबों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त राशन, पीएम आवास योजना और आयुष्मान भारत का विशेष रूप से उल्लेख किया। इस विशाल जनसभा को जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक पीएन पाठक, डॉ. असीम राय, मनीष जायसवाल, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।1
- ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा निशाना साधा है। इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से बेहद नाराज नजर आए सांसद आजाद ने प्रशासन को जमकर खरी-खोटी सुनाई।1
- दिल्ली के द्वारका में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी की उपस्थिति में दिल्ली सरकार, आईजीएल (IGL) और एहसास (EHSAAS) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत दिल्ली के CM SHRI स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (Rainwater Harvesting Systems) स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पर्यावरण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) के प्रति जागरूक बनाना है। इस प्रयास के जरिए आने वाली पीढ़ी को जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति सचेत नागरिक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ अपने बीमार पति को कार से इलाज कराने अस्पताल ले जा रही महिला शिवांगी शुक्ला के साथ सरेआम मारपीट की गई। अस्पताल के पास उनकी कार की भिड़ंत एक मोटरसाइकिल से हो गई थी। इसके बाद मोटरसाइकिल सवार ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और बीच सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में ही महिला पर थप्पड़ बरसाए, उसके बाल खींचे और कार में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। गुंडा प्रवृत्ति के इन लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही इस पूरी वारदात को सरेआम अंजाम दिया। इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।1