logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों के क्रम में जनपद हरिद्वार में 01 अप्रैल से वृहद स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने हेतु जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें 37 विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि  कि 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा प्रारंभ हो रही हैतथा जनपद हरिद्वार चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार है, ऐसे में स्वच्छता एवं व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जानी अत्यंत आवश्यक है।      उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में यह अभियान संचालित किया जा रहा है,तथा यह अभियान केवल औपचारिकता न रहकर जनसहभागिता से जनआंदोलन का रूप ले, जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित करें। अभियान के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिकाएं, रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय राजमार्ग, प्रमुख सड़कें, वन क्षेत्र, पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, आश्रम, चिकित्सालय, आंगनबाड़ी केंद्र, औद्योगिक क्षेत्र एवं समस्त शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा से पूर्व सभी प्रमुख हाईवे, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की गहन सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनपद के सभी निजी विद्यालयों को अभियान से जोड़ते हुए विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित की जाए, ताकि स्वच्छता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिले। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों, संगठनों एवं आमजन से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं आदर्श प्रवेश द्वार बनाया जा सकता है, जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक सकारात्मक और यादगार अनुभव प्राप्त हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों से अपेक्षा की है कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दयानी सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडे,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डीके चंद सहित सभी तहसीलों एवं विकास खंडों के नोडल अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल रहे।

3 hrs ago
user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
3 hrs ago
855f426a-e720-4582-9b6b-3c25334f4a31

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक अबोध बालिका के परिवार से बिछड़ने का मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार, सुबह शिवलोक कॉलोनी में एक छोटी बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रानीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। रानीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से बच्ची की जानकारी प्रसारित की। लगातार प्रयासों के बाद शाम तक बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया। पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने रानीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    1
    हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में एक अबोध बालिका के परिवार से बिछड़ने का मामला सामने आया, जिसे पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर सकुशल परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, सुबह शिवलोक कॉलोनी में एक छोटी बच्ची लावारिस हालत में घूमती हुई मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रानीपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए।
रानीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और साथ ही विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप्स के माध्यम से बच्ची की जानकारी प्रसारित की। लगातार प्रयासों के बाद शाम तक बच्ची के परिजनों का पता लगा लिया गया।
पुलिस ने बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने रानीपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • आज दिनांक 30.03.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवलोक कालोनी में एक अबोध बालिका उम्र करीब 2-3 वर्ष लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली, जो कि अपना नाम पता नही बता पा रही थी। उक्त अबोध बालिका को पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सरंक्षण में लेकर परिजनो की काफी खोजबीन/तलाश की गयी एवं आस पास के थाना/चौकियो से भी जानकारी की गयी। काफी प्रयासो के उपरान्त उक्त बालिका के पिता के बारे में जानकारी मिली जिन्हें थाने पर बुलाकर बालिका को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में पता चला कि राजस्थान निवासी दंपति अपनी बेटी के साथ शिवलोक कालोनी स्थित अपनी बहन के यहाँ आये हुये थे जहां खेलते खेलते उक्त बालिका गुम हो गई। बालिका के परिजनो द्वारा बालिका के मिलने की खुशी जाहिर करते हुये रानीपुर पुलिस की प्रसंशा कर आभार व्यक्त किया गया।
    1
    आज दिनांक 30.03.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत शिवलोक कालोनी  में एक अबोध बालिका उम्र करीब 2-3 वर्ष लावारिस अवस्था में घूमती हुई मिली, जो कि अपना नाम पता नही  बता पा रही थी। उक्त अबोध बालिका को पुलिस द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत सरंक्षण में लेकर परिजनो की काफी खोजबीन/तलाश की गयी एवं आस पास के थाना/चौकियो से भी जानकारी की गयी। 
काफी प्रयासो के उपरान्त उक्त बालिका के पिता के बारे में जानकारी मिली जिन्हें थाने पर बुलाकर बालिका को सकुशल परिजनो के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में पता चला कि राजस्थान निवासी दंपति अपनी बेटी के साथ शिवलोक कालोनी स्थित अपनी बहन के यहाँ आये हुये थे जहां खेलते खेलते उक्त बालिका गुम हो गई।  
बालिका के परिजनो द्वारा बालिका के मिलने की खुशी जाहिर करते हुये रानीपुर पुलिस की प्रसंशा कर आभार व्यक्त किया गया।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • *कोतवाली रानीपुर* *B.H.E.L. क्षेत्र में चला बुलडोजर* *पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान* *सेक्टर-1 में जमीन को किया अवैध कब्जे से मुक्त*
    1
    *कोतवाली रानीपुर*
*B.H.E.L. क्षेत्र में चला बुलडोजर*
*पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान*
*सेक्टर-1 में जमीन को किया अवैध कब्जे से मुक्त*
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • 🚨 The Aman Times | देहरादून 💢 डोईवाला में पुलिस का सख्त एक्शन, बाजार से हटाया अतिक्रमण देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार, रेलवे रोड और मिल रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया। 👉 दुकानों के बाहर रखे अवैध बोर्ड, सामान और सड़क किनारे लगी रेड़ी-ठेली को हटाया गया। 👉 बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 👮‍♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे लंबे समय से बाधित यातायात को सुचारू किया जा सके। ⚠️ पुलिस की अपील: व्यापारी और आमजन सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    🚨 The Aman Times | देहरादून
💢 डोईवाला में पुलिस का सख्त एक्शन, बाजार से हटाया अतिक्रमण
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य बाजार, रेलवे रोड और मिल रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया।
👉 दुकानों के बाहर रखे अवैध बोर्ड, सामान और सड़क किनारे लगी रेड़ी-ठेली को हटाया गया।
👉 बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
👮‍♂️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे लंबे समय से बाधित यातायात को सुचारू किया जा सके।
⚠️ पुलिस की अपील:
व्यापारी और आमजन सड़क पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • *गैस एजेंसी की ब्लैकमेलिंग: आम जनता परेशान, अधिकारी बेखबर* हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में घरेलू गैस वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। उत्तराखंड सरकार और जिले के अधिकारियों के दावों के बावजूद गैस एजेंसी के कर्मचारी ब्लैकमेलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं और ₹2500 में बेच रहे हैं। इसके सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी मौज कर रहे हैं और जनता बेहाल है। एक वरिष्ठ पत्रकार संसार सिंह नौटियाल ने बताया कि वे गैस गोदाम पर गए थे, लेकिन वहां पर उन्हें गैस नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग होने के बावजूद भी गैस नहीं दिया जा रहा है। एक अन्य मामले में विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 2025 में गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि केवाईसी कराने के बावजूद भी गैस नहीं मिली है। गैस एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि उन्हें कुछ पता नहीं है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वे ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। इस मामले में जिला प्रशासन और सरकार से मांग की जा रही है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और गैस एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें।
    1
    *गैस एजेंसी की ब्लैकमेलिंग: आम जनता परेशान, अधिकारी बेखबर*
हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में घरेलू गैस वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। उत्तराखंड सरकार और जिले के अधिकारियों के दावों के बावजूद गैस एजेंसी के कर्मचारी ब्लैकमेलिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी सिलेंडर ब्लैक कर रहे हैं और ₹2500 में बेच रहे हैं। इसके सबूत भी उनके पास मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गैस एजेंसी के कर्मचारी मौज कर रहे हैं और जनता बेहाल है।
एक वरिष्ठ पत्रकार संसार सिंह नौटियाल ने बताया कि वे गैस गोदाम पर गए थे, लेकिन वहां पर उन्हें गैस नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग होने के बावजूद भी गैस नहीं दिया जा रहा है।
एक अन्य मामले में विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 2025 में गैस सिलेंडर बुक किया था, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि केवाईसी कराने के बावजूद भी गैस नहीं मिली है।
गैस एजेंसी के कर्मचारी का कहना है कि उन्हें कुछ पता नहीं है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि वे ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं।
इस मामले में जिला प्रशासन और सरकार से मांग की जा रही है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और गैस एजेंसी के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें।
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    नरसन, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    13 min ago
  • Post by Bijnor Super News
    1
    Post by Bijnor Super News
    user_Bijnor Super News
    Bijnor Super News
    Local News Reporter नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Satish kumar
    1
    Post by Satish kumar
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Salesperson नजीबाबाद, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *कोतवाली रानीपुर* पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान*
    1
    *कोतवाली रानीपुर*
पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रुप से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान*
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.