*एटा - क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 01.08.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांवड़ ड्यूटियों को चैक करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
*एटा - क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।* आज दिनांक 01.08.2026 को क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश
गर्ग द्वारा कांवड़ यात्रा/श्रावण मास को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत कांवड़ मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सकीट द्वारा बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस सहायता केंद्र तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु
की गई पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन, सतत पेट्रोलिंग तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी
सुनिश्चित की जाए। साथ ही कांवड़ ड्यूटियों को चैक करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
- एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने मिरहची व कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ: एटा-कासगंज रोड स्थित कांवड़ बूथों पर तैनात पुलिस बल, संचार व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। रात्रि में हादसों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कांवड़ियों और उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि अंधेरे में वे आसानी से दिखाई दे सकें। साथ ही श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे चलने, अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने निर्देश दिए कि कांवड़ बूथों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहे, कांवड़ मार्ग पर नियमित गश्त की जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।4
- साईबर ठगों का भंडा फूटा, पुलिस का दल कहर बनकर टूटा वाराणसी- कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 21 युवतियां और 11 युवक पकड़े गये, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर देश-विदेश के लोगों से ठगी की जाती थी, आरोपित खुद को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को झांसे में लेते थे, पुलिस ने दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू की है1
- गौतम मौर्या की हत्या करने वाले समीर का एनकाऊंटर करने उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर कांट थाने के सामने बैठे मृतक के परिजन व आंदोलनकारियों से बात करते एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा व एसपी सिटी देवेंद्र कुमार1
- *राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई* मैनपुरी। आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को और समस्त स्टाफ को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। यह जानकारी भी दी कि हमें अपने आस -पास स्वच्छता बनाए रखना है नीले डस्टबिन और हरे डस्टबिन का प्रयोग करना है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें घर से बने हुए कपड़े के थैली, कागज के बैग का ही प्रयोग करे। स्वच्छता प्रभारी ज्योति सक्सेना ने स्वच्छता संबंधी छात्राओं से पोस्टर भी बनवाये। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को हैंड वॉश की क्रिया भी बताई और हाथ धोना भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ आशा शर्मा, डॉ सरोज यादव, शैली पांडे, सुनीता देवी, खुशबू पांडे, सुमन, समीक्षा, कुसुमा देवी, अंजना सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, किरण पाल अभिलाषा शर्मा, सभी लोग उपस्थित रहे।1
- हमारे एटा में तो एक अखबार का संपादक प्रेस कार्ड बेचता है। मुर्गा काटने वाले को भी पत्रकार बना देता है। शैक्षिक योग्यता और पत्रकारिता से कोई सरोकार नहीं है बाद हजार या दो हजार रुपए दीजिए और उसके अखबार के संवाददाता बन जाइए? लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- ये किसकी कुटाई कर रही जनता कुछ लोग बोल रहे हैं कंगना है सच्चाई क्या है अभी पता नहीं Akhilesh Yadav Samajwadi Party Narendra Pal Shyam Lal Pal Juhie Singh समाजवादी पीडीए परिवार1