Shuru
Apke Nagar Ki App…
चोर apana जुर्म कबूल करने ke बाद भी Amarpur thana बोले tv मिलेगा वह भी coat se likha ke लाए .mera silver और बर्तन पुलिस अपने पास रख लि और mujhse likhaya गया tv barmad हुआ hai .
Sudha Kumari
चोर apana जुर्म कबूल करने ke बाद भी Amarpur thana बोले tv मिलेगा वह भी coat se likha ke लाए .mera silver और बर्तन पुलिस अपने पास रख लि और mujhse likhaya गया tv barmad हुआ hai .
More news from बिहार and nearby areas
- चांदन (बांका), शनिवार: जिले के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिज्जीखोरवा गांव के समीप देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कटोरिया प्रखंड के मोथा बाड़ी पंचायत निवासी बालेश्वर शाह (60), रूपेश शाह उर्फ भगत शाह एवं सुरेंद्र शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि तीनों आपस में चाचा-भतीजा थे और शनिवार सुबह बाइक से बेलहर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सुल्तानगंज से जल भरकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कार सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।कार में सवार झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत नगमा गांव निवासी प्रवीण गुप्ता, पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी एवं खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बेलहर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का वहां इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में जिलेबिया मोड़ थाना अध्यक्ष राजू ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं मृतकों के घरों में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार2
- बिहार बांका- जिले के बाराहाट प्रखंड के कैतपुरा गांव में प्रेम प्रसंग का मामला अब पंचायत तक पहुंच गया है। लड़की पक्ष की ओर से बुलाई गई पंचायत में गांव के लोग तो जुटे, लेकिन लड़का पक्ष का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। घंटों तक इंतजार होता रहा, लेकिन जब प्रेमी छोटू कुमार के परिजन नहीं आए तो ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई और माहौल गरमा गया। इसी दौरान पंचायत में मौजूद मुखिया निजाम दुर्रानी ने लोगों को समझाते हुए कहा कि इतना कुछ होने के बाद लड़के को खुद आगे आकर शादी कर लेनी चाहिए, ताकि समाज में शांति व्यवस्था बनी रह सके। हालांकि, लड़का पक्ष की गैरमौजूदगी के कारण पंचायत में कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। फिलहाल गांव में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और सबकी नजर अब आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। बांका से बिकाश शर्मा की रिपोर्ट1
- Post by N.k.choudhary1
- आरा गर्मी बढ़ते ही आग लगी की घटनाओं में वृद्धि हो गई है और एक बार फिर से गेहूं के खेत में अचानक लगी आग ने कई बीघा खेत में लगी फसल को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते किसानों को उनकी आंखों के सामने उनकी गाढ़ी कमाई और मेहनत से लगाया हुआ गेहूं का फसल जलकर राख हो गया भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सरना पंचायत के दियर में लगी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई और तेज हवा के झोंके के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते तकरीबन 20 से 25 बीघा में लगी फसल को अपनी चपेट में ले लिया इस आग लगी की घटना में लाखों रुपए की क्षति किसानों को हुई है आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने के पहले ही गेहूं का फसल जलकर राख हो गया वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है1
- बांका, बिहार उच्च माध्यमिक विद्यालय दोमुहान के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि सरकारी विद्यालय के छात्र भी किसी से कम नहीं हैं। कक्षा 10 के कुल 90 छात्रों में से 22 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, वहीं 10 से अधिक छात्रों ने 400+ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। 🏆 टॉपर्स लिस्ट: 🥇 नितीश कुमार – 462 अंक (92.4%) 🥈 अभिषेक कुमार – 446 अंक (89.2%) 🥉 अभिनव कुमार – 435 अंक (87%) इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और नियमित विद्यालय उपस्थिति को जाता है। खास बात यह रही कि जो छात्र नियमित स्कूल आए, उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। 👉 यह उपलब्धि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है कि अनुशासन + मेहनत = सफलता 💯1
- एक झटके में उजड़ा घर: ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत, तीन मासूमों का बचपन हुआ अनाथ” शनिवार की दोपहर गोरगामा के पास ऐसा मंजर दिखा, जिसे देखकर हर आंख नम हो गई। मिट्टी लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार विभाष यादव को इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी सांसें मौके पर ही थम गईं। विभाष अपने भाई के साथ डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे,1
- वीरता का प्रतीक बाबा चौहरमल मोकामा में जन्मे और आज झारखंड के गोड्डा जिला में बनने जा रहा है उसका मंदिर पूरी खबर देखें आप लोग अगर वीडियो पसंद आए तो शेयर कर दे1
- Post by N.k.choudhary1