विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लखनऊ खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 तथा खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्राविधानों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध प्रभावी हो गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी लखनऊ खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत मतदेय स्थलों के संशोधन प्रस्ताव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 तथा खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीटों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितम्बर 2026 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर 2026 तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर 2026 को मतगणना होगी। निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करा ली जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्राविधानों के अनुसार आदर्श आचार संहिता के सुसंगत उपबंध प्रभावी हो गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधु को दिया आशीर्वाद रायबरेली : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड सतांव के गन्ना कांटा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस भव्य आयोजन का शुभारंभ मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धि लाल पासी व मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में कुल 214 जोड़ों ने वैदिक विधि विधान से विवाह-सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। विवाह कार्यक्रम में हरचंदपुर 63, सातंव 58, खीरो 18, लालगंज 16, सरेनी 10, डीह 22, राही 20 एवं न०पं० सलोन 7 जोड़े शामिल हैं। कार्यक्रम में मा० उद्यान मंत्री ने आयोजित इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में नवविवाहित दम्पतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप सभी के जीवन में नई खुशियों, नई आशाओं और नए संकल्पों का शुभारंभ है। मा० उद्यान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह संबंधी सहयोग उपलब्ध कराना है, जिसके अंतर्गत शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कुल एक लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने का कार्य किया जा रहा है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके सम्मान की भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना इसी संवेदनशील सोच का महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने भी वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में 214 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया है और सभी नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित विवाह अनुदान एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, उपायुक्त (श्रम रोजगार) प्रमोद सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहें।1
- रायबरेली में सियासी घमासान: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विरोध प्रदर्शन वाले पोस्टर, सपा प्रमुख को बताया 'गिरगिटेश' रायबरेली में सियासी घमासान: अखिलेश यादव के खिलाफ लगे विरोध प्रदर्शन वाले पोस्टर, सपा प्रमुख को बताया 'गिरगिटेश' रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में अचानक शुरू हुई पोस्टरबाजी ने सूबे की सियासत का पारा एक बार फिर चढ़ा दिया है। शहर के अलग-अलग चौराहों और प्रमुख मार्गों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ तीखे शब्दों वाले पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पोस्टरों में क्या लिखा है? शहर में लगे इन पोस्टरों में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा गया है: 'गिरगिटेश' का संबोधन: कुछ पोस्टरों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें 'गिरगिटेश' लिखा गया है, जिससे राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। 'वापस जाओ' के नारे: कई अन्य जगहों पर 'अखिलेश यादव वापस जाओ' के नारे लिखे पोस्टर भी दिखाई दिए हैं, जिन पर तीखी टिप्पणियां दर्ज हैं। राजनीतिक हलचल और प्रतिक्रियाएं बढ़ा सियासी पारा: अचानक हुई इस पोस्टरबाजी के बाद स्थानीय प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच सुगबुगाहट तेज हो गई है।1
- आज दिनांक 23/09/2026 को नगर पंचायत ऊँचाहार फड़ मोहल्ला निवासी पूजा गुप्ता जी का निधन हो गया सूचना मिलने पर आपका अपना शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ऊँचाहार द्वितीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन, मौके पर पहुंचे शोकाकुल परिवार को संतावना दिया ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार वालों को असीम कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें #ucr #rbl #up #omshantiom1
- ऊंचाहार: किन्नर समाज के दो गुटों में क्षेत्र सीमा को लेकर विवाद, कोतवाली में जमकर हुआ 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा,,, रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र सीमा और 'नेग' (बधाई) मांगने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि इस मामले में दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। थाने में किन्नरों का हंगामा और पुलिस के फूले हाथ-पांव विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे दर्जनों किन्नरों ने अंदर जमकर हंगामा किया। किन्नरों को दोनों हाथों से जोर-जोर से तालियां बजाकर उग्र विरोध करता देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को सभी किन्नर वापस लौट गए। पहला पक्ष: हिना किन्नर का आरोप कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में लालगंज के डेहटा-चौराहा निवासी हिना किन्नर ने बताया है कि ऊंचाहार निवासी आर.के. किन्नर और उनके भाई दीपक ने उनके साथ अभद्रता की। हिना का आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने उन्हें रास्ता रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और यह कहते हुए क्षेत्र छोड़कर जाने की धमकी दी कि यह उनका इलाका है। हिना ने आरोपियों पर उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष: आर.के. किन्नर का आरोप वहीं, दूसरी तरफ ऊंचाहार किन्नर समाज के आर.के. किन्नर (संरक्षक सपना गुरु) ने लालगंज के रहने वाले विनय (विपक्षी गुट) के खिलाफ क्रॉस शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है कि विपक्षी गुट का सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपना अलग इलाका है, लेकिन वे मंगलवार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जबरन घुसकर 'बधाई' के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। आर.के. किन्नर का दावा है कि ऊंचाहार उनका जन्मस्थान है और यह क्षेत्र उनके अधिकार में आता है। पुलिस का बयान: इस पूरे मामले में ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित श्योरेन ने बताया कि दो किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्र सीमा में नेग मांगने का विवाद है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने दाखिल किया नामांकन रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने सलोन तहसील परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुधवार 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तनवीर अहमद अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, टीएन तिवारी, अर्जुन पासी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। समर्थकों ने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाया। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 18 से 24 सितंबर तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी 28 सितंबर और चुनाव चिह्न आवंटन 29 सितंबर को किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर को तथा मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। तनवीर अहमद पहले भी सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।1
- जिला अस्पताल में महिला नर्स से अभद्रता और मारपीट, सुरक्षा की मांग को लेकर स्टाफ ने खोला मोर्चा कौशांबी👉👉👉 जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 23 सितंबर की देर रात ईसीजी के दौरान महिला नर्सिंग स्टाफ कांति कुशवाहा के साथ तीमारदारों द्वारा अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे अस्पताल स्टाफ ने धरना शुरू कर दिया है। 😳क्या है पूरा मामला?😳 जानकारी के अनुसार मंझनपुर निवासी मरीज निशा सोनी को देर रात जिला अस्पताल लाया गया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स कांति कुशवाहा ने डॉक्टर के निर्देश पर मरीज की ईसीजी की और रिपोर्ट परिजनों को सौंपकर घर चली गईं। आरोप है कि इसके बाद मरीज के परिजनों ने नर्स पर 'डायमंड की अंगूठी' गायब करने का आरोप लगाते हुए उन्हें वापस बुलवाया। मामला सीएमएस कार्यालय तक पहुंचा, जहां सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जांच में नर्स के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ। इससे बौखलाए परिजनों ने महिला नर्स के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठा स्टाफ👉👉👉 घटना से आक्रोशित जिला अस्पताल के दर्जनों नर्स और स्वास्थ्यकर्मियों ने काम बंद कर मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टाफ की मांग है कि आरोपी परिजनों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सूचना पर सीएमएस मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराने का प्रयास किया।सवाल ?? यह है कि आखिर अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सों का काम करना कब तक सुरक्षित हो पाएगा?2
- जनपद में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न रायबरेली : मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज लखनऊ से सहकारी क्षेत्र में सहकारिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तथा कृषकों को सुगता एवं सरलतापूर्ण ढंग से उ0प्र0 राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0, लखनऊ के माध्यम से कम ब्याज दर पर दीर्घकालिक त्रण उपलब्ध कराने हेतु ‘‘भारत टैक्सी योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’’ शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं सभापति जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली विवेक विक्रम सिंह के साथ-साथ सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, रायबरेली विवेक कुमार सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रमोद सिंह, उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय, उपनिदेशक मत्स्य, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहकारी बैंक, अध्यक्ष उ०प्र० ग्राम विकास बैंक, समस्त अपर जिला सहकारी अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (सह०), समस्त सहकारी सचिव एवं सम्मानित कृषकगणों के द्वारा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम में भारत टैक्सी एवं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में भारत टैक्सी के शुभारम्भ के साथ-साथ टैक्सी साथियों को 05 लाख की सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत बीमा क्लेम दिये जाने, लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र तथा सहकारिता विभाग के को-ऑपरेटिव डाटा सेंटर के मोबाइल एप यू०पी०सी०डी०सी० एवं उर्वरक सेतु से सम्बन्धित जानकारी साझा की गयी। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने तथा कृषि क्षेत्र में सुविधाओं एवं सेवाओं को प्रभावी बनाने तथा कृषिगत गतिविधियों में दीर्घकालीन निवेश की उद्घोषणा की गयी। कार्यक्रम संयोजक एवं सभापति जिला सहकारी बैंक लि०, रायबरेली विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि उक्त योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच के लिए व्यापक प्रयास किये जायेंगे साथ ही योजनाओं द्वारा रोजगार के अवसर बढ़ेगे, परिवहन सेवा अधिक सुविधाजनक हो जायेगी एवं कम ब्याज दरों पर दीर्घकालीन ऋण प्राप्त होने से अधिक ब्याज दरों से मुक्ति के साथ-साथ आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा तथा विकसित भारत 2047 के अन्तर्गत आयोजित सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने में बल मिलेगा।1
- कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के बस स्टॉप पर रोडवेज बस में चोरी की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार तीन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया गया है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। हालांकि, चोरी की घटना और आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1