logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग । किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व, 2026 के अवसर पर दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिलेभर में आयोजित होने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रीफिंग किया गया । ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व, 2026 के अवसर पर जुलूस के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं प्रशासनिक तैयारियां हर हाल में सुनिश्चित की जाए । निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में मिलाद-उन-नबी पर्व शांतिपूर्ण , सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराया जाए । पुलिस कप्तान ने सभी प्रतिनियुक्त दंण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल को समय से अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंचने तथा पूरी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान लगातार एरिया डोमिनेशन एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएं । जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन, फोर्स डिप्लॉयमेंट एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों को पूरी तरह दुरुस्त रखने का उन्होंने निर्देश दिया। सभी पदाधिकारियों को जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करने तथा संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जुलूस मार्ग, समय एवं अन्य निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस कप्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं वीडियोग्राफी कराने, स्वयंसेवकों को पूर्व से ब्रीफ करने तथा उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए पहचान-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल एवं जिला स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी थाना प्रभारियों को अग्निशमन व्यवस्था, एम्बुलेंस सुविधा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को तत्पर रखने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस कप्तान ने जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों, अन्य अवरोधों एवं संभावित जोखिमों की पूर्व जांच कराने तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जुलूस मार्गों की साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया। शांति समिति की बैठकों एवं माइकिंग के माध्यम से आमजनों को आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था की निगरानी करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील की है कि मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में मिलाद-उन-नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, पुलिस उपाधीक्षक, संबंधित दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ,थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें।

12 hrs ago
user_MT.News
MT.News
Media company तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
12 hrs ago
30d5a9ae-4080-4837-b6b9-a81b7591766d

मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग । किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस कप्तान संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व, 2026 के अवसर पर दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिलेभर में आयोजित होने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्रीफिंग किया गया । ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व, 2026 के अवसर पर जुलूस के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं प्रशासनिक तैयारियां हर हाल में सुनिश्चित की जाए । निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में मिलाद-उन-नबी पर्व शांतिपूर्ण , सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराया जाए । पुलिस कप्तान ने सभी प्रतिनियुक्त दंण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल को समय से अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर पहुंचने तथा पूरी संवेदनशीलता एवं सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान लगातार एरिया डोमिनेशन एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएं । जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन, फोर्स डिप्लॉयमेंट एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों को पूरी तरह दुरुस्त रखने का उन्होंने

90fc62c3-98c2-463e-b58e-d77f0f5a14b3

निर्देश दिया। सभी पदाधिकारियों को जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करने तथा संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों एवं प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। जुलूस मार्ग, समय एवं अन्य निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस कप्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सभी पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने आमजनों से भी अपील करते हुए कहा कि किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह को सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं वीडियोग्राफी कराने, स्वयंसेवकों को पूर्व से ब्रीफ करने तथा उनकी स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने के लिए पहचान-पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल एवं जिला स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को पूरी तरह अलर्ट रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी थाना प्रभारियों को अग्निशमन व्यवस्था, एम्बुलेंस सुविधा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को तत्पर रखने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने

1ff09517-d465-4d75-87e0-a88b4c1c7910

को कहा गया। पुलिस कप्तान ने जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों, अन्य अवरोधों एवं संभावित जोखिमों की पूर्व जांच कराने तथा संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जुलूस मार्गों की साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया। शांति समिति की बैठकों एवं माइकिंग के माध्यम से आमजनों को आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था की निगरानी करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील की है कि मिलाद-उन-नबी के अवसर पर आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध अथवा आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को दें। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले भर में मिलाद-उन-नबी के जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, पुलिस उपाधीक्षक, संबंधित दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ,थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें।

More news from बिहार and nearby areas
  • टेढ़ागाछ में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जावेद उर्फ बबलू व शाहिद आलम ने कराया शरबत वितरण कार्यक्रम टेढ़ागाछ में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जावेद उर्फ बबलू व शाहिद आलम ने कराया शरबत वितरण कार्यक्रम
    1
    टेढ़ागाछ में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जावेद उर्फ बबलू व शाहिद आलम ने कराया शरबत वितरण कार्यक्रम
टेढ़ागाछ में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जावेद उर्फ बबलू व शाहिद आलम ने कराया शरबत वितरण कार्यक्रम
    user_Manzar AlamRN
    Manzar AlamRN
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    16 min ago
  • तीन पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की कवायद, जागरूकता अभियान तेज। तीन पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की कवायद, जागरूकता अभियान तेज। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मटियारी, झुनकी मुसहरा एवं हवाकोल पंचायतों को बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया। जिलास्तरीय टीम ने तीनों पंचायतों के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर दुकानदारों तथा आम लोगों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया।यह अभियान श्रम अधीक्षक किशनगंज राम विलास राम के आदेशानुसार आयोजित किया गया।
    1
    तीन पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की कवायद, जागरूकता अभियान तेज।
तीन पंचायतों को बाल श्रम मुक्त बनाने की कवायद, जागरूकता अभियान तेज।
टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मटियारी, झुनकी मुसहरा एवं हवाकोल पंचायतों को बाल श्रम मुक्त पंचायत बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया। जिलास्तरीय टीम ने तीनों पंचायतों के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर दुकानदारों तथा आम लोगों को बाल श्रम के खिलाफ जागरूक किया।यह अभियान श्रम अधीक्षक किशनगंज राम विलास राम के आदेशानुसार आयोजित किया गया।
    user_Vijay Kumar  press repoter
    Vijay Kumar press repoter
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    19 hrs ago
  • जोकीहाट हरवा चौक में सद्दाम चाय एवं खान के होटल में ट्यूबवेल के पास सांप जिंदा पाया गया लेकिन जान बचाने के क्रम में सांप को मार डाला जहरीला घह्मण सांप जोकीहाट हरवा चौक सद्दाम चाय एवं खान का होटल के पीछे टुबेल के पास सांप को जिंदा देखा गया लेकिन जान बचाने के कारण दुकान मालिक ने सांप को मार डाला ताकि किसी का जान आगे नहीं जा सके इस खबर को आप लोग लाइव एवं कमेंट जरुर करें इसके लिए आभारी रहेंगे शेयर भी करेंगे
    1
    जोकीहाट हरवा चौक में सद्दाम चाय एवं खान के होटल में ट्यूबवेल के पास सांप जिंदा पाया गया लेकिन जान बचाने के क्रम में सांप को मार डाला जहरीला घह्मण सांप 
जोकीहाट हरवा चौक सद्दाम चाय एवं खान का होटल के पीछे टुबेल के पास सांप को जिंदा देखा गया लेकिन जान बचाने के कारण दुकान मालिक ने सांप को मार डाला ताकि किसी का जान आगे नहीं जा सके इस खबर को आप लोग लाइव एवं कमेंट जरुर करें इसके लिए आभारी रहेंगे शेयर भी करेंगे
    user_Abusaale and abuniraale Electrionic baick car sooroom harwa chock  jokihat
    Abusaale and abuniraale Electrionic baick car sooroom harwa chock jokihat
    Teacher जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    21 hrs ago
  • अररिया में मिलादुन्नबी का सही तरीका क्या है और किन चीज़ों से बचना चाहिए? मौलाना ज़ुबैर अहमद क़ासमी
    1
    अररिया में मिलादुन्नबी का सही तरीका क्या है और किन चीज़ों से बचना चाहिए? मौलाना ज़ुबैर अहमद क़ासमी
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    11 hrs ago
  • अररिया में नगर संघर्ष समिति के बैनर तले काली मंदिर से चाँदनी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया।
    1
    अररिया में नगर संघर्ष समिति के बैनर तले काली मंदिर से चाँदनी चौक तक सफाई अभियान चलाया गया।
    user_Razi Anwar
    Razi Anwar
    Media company Araria, Bihar•
    11 hrs ago
  • Post by Ganga Das
    1
    Post by Ganga Das
    user_Ganga Das
    Ganga Das
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    18 hrs ago
  • घर से 500 मीटर की दूरी पर से बाथरूम से गा|||यब हुई थी बंदना भाभी ने बताई 😭😭 घर से 500 मीटर की दूरी पर से बाथरूम से गा|||यब हुई थी बंदना भाभी ने बताई 😭😭
    1
    घर से 500 मीटर की दूरी पर से बाथरूम से गा|||यब हुई थी बंदना भाभी ने बताई 😭😭
घर से 500 मीटर की दूरी पर से बाथरूम से गा|||यब हुई थी बंदना भाभी ने बताई 😭😭
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    News Anchor Araria, Bihar•
    23 hrs ago
  • देश में तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी जा रही हैं। देश के प्रति वफादारी और मोहब्बत हर नागरिक के दिल में बसी है।नातों-मनकबत की गूंज और सलातो-सलाम का नजराना:सफेद लिबास और पारंपरिक टोपियां पहने युवा, बुजुर्ग और नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़े ही अनुशासित ढंग से जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान पूरी फिजा सरकार की आमद के नारों, "मरहबा या रसूलल्लाह" की सदाओं और हुजूर पाक की शान में पढ़ी जाने वाली नातों व दरूदो-सलाम के गूंज से सराबोर रही। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के रास्तों पर विशेष इंतजाम किए गए।मस्जिदों, खानकाहों और घरों को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। आज के दिन पैगंबर मोहम्मद साहब की दी हुई अमन, भाईचारे, दया और इंसानियत की सीख को याद किया जा रहा है और देश में तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी जा रही हैं।
    1
    देश में तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी जा रही हैं।
देश के प्रति वफादारी और मोहब्बत हर नागरिक के दिल में बसी है।नातों-मनकबत की गूंज और सलातो-सलाम का नजराना:सफेद लिबास और पारंपरिक टोपियां पहने युवा, बुजुर्ग और नन्हे-मुन्ने बच्चे बड़े ही अनुशासित ढंग से जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान पूरी फिजा सरकार की आमद के नारों, "मरहबा या रसूलल्लाह" की सदाओं और हुजूर पाक की शान में पढ़ी जाने वाली नातों व दरूदो-सलाम के गूंज से सराबोर रही। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के रास्तों पर विशेष इंतजाम किए गए।मस्जिदों, खानकाहों और घरों को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया है। आज के दिन पैगंबर मोहम्मद साहब की दी हुई अमन, भाईचारे, दया और इंसानियत की सीख को याद किया जा रहा है और देश में तरक्की व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी जा रही हैं।
    user_Poin bihar
    Poin bihar
    News Anchor Kishanganj, Bihar•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.