जनगणना ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की संदिग्ध मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जतारा। जतारा थाना क्षेत्र के लार गांव में जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेंद्र यादव (30 वर्ष) निवासी पिपरट के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र यादव जनगणना कार्य के सिलसिले में लार गांव पहुंचे हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में संदेह बना हुआ है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- प्रेस विज्ञप्ति 'ज्ञान भारतम मिशन' – 21वीं सदी के भारत की बौद्धिक और आर्थिक संजीवनी भारत सरकार ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में अब तक के सबसे बड़े शैक्षिक और बौद्धिक अभियान*'ज्ञान भारतम मिशन' का शंखनाद कर दिया है। यह मिशन केवल शिक्षा नीति में बदलाव मात्र नहीं है, बल्कि यह भारत को वैश्विक पटल पर एक 'नॉलेज इकोनॉमी' (ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था) के रूप में स्थापित करने का एक व्यापक रोडमैप है। पाण्डुलिपियों के महत्व और उनके नाजुक स्वरूप को देखते हुए, इस अमूल्य धरोहर की सुरक्षा की तात्कालिक आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुये भारत सरकार ने 'ज्ञान भारतम्' अभियान की शुरुआत की है—जो पाण्डुलिपियों को पुनः खोजने, संरक्षित करने, डिजिटाइज करने और उन्हें राष्ट्रीय डिजिटल भंडार में साझा करने के लिए है, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवित ज्ञान-स्रोत बन सकें।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित, राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी की स्थापना राष्ट्र की विशाल पाण्डुलिपि धरोहर के संरक्षण, डिजिटाइजेशन और प्रसार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। "ज्ञान भारतम मिशन" के अंतर्गत पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, दस्तावेजीकरण, संरक्षण, डिजिटलीकरण हेतु दिनांक 16 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के संबंध में जारी निर्देशो के पालन में जिले में उपलब्ध हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी "ज्ञान भारतम" एप पर अपलोडिंग के लिए संबंधित लक्षित समूह /व्यक्तियों को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन देकर एक मिशन के रूप में संचालित करने और अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है समिति में मुख्य रूप से सी.ई.ओ जिला पंचायत, प्राचार्य पीजी कॉलेज टीकमगढ़, एस.डी.एम. टीकमगढ़, जिला पुस्तकालय के लाईब्रेरियन वी के मेहरा एवं पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है| अभियान का जिला स्तरीय नोडल अनुपम दीक्षित, ई-गवर्नेंस प्रबंधक टीकमगढ़ मो. नं. 9424800790 को बनाया गया है| जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक जिला पुस्तकालय में सम्पन्न आज जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक जिला पुस्तकालय में रखी गई जिसमें समिति सदस्यों के अतिरिक्त अन्य अधिकारी, शिक्षा विद, साहित्यकार एवं जिले के गणमान्य नागरिक एवं युवा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे| बैठक में कलेक्टर टीकमगढ़ ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि ज्ञान भारतम अभियान अंतर्गत देश के हर जिले में पांडुलिपियों का व्यवस्थित और समयबद्ध सर्वेक्षण किया जाएगा। पांडुलिपियों की पहचान, दस्तावेजीकरण, डिजिटलीकरण और वैज्ञानिक संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। राज्य स्तर, जिला स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर समितियाँ बनाकर समन्वित कार्यप्रणाली सुनिश्चित की गई है। मोबाइल ऐप/पोर्टल के माध्यम से डेटा संग्रह, जियो-टैगिंग और रिपोर्टिंग की व्यवस्था की गई है।इसमे मंदिर, आश्रम, निजी संग्रहकर्ता, विश्वविद्यालय, पुस्तकालय और धार्मिक संस्थाओं को शामिल किया जाएगा। कार्यशालाओं, मीडिया और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा । क्लस्टर एवं स्वतंत्र केंद्र स्थापित किये गये हैं ये केंद्र क्षेत्रीय स्तर पर सर्वेक्षण का संचालन, सत्यापन और डेटा अपलोड का कार्य करेंगे। अभियान की प्रगति की निरंतर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा तथा फील्ड सत्यापन किया जायेगा। पांडुलिपि मालिकों के अधिकारों का सम्मान, पूर्व अनुमति और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। इस्से राज्यवार पांडुलिपि डेटाबेस तैयार होगा, दुर्लभ पांडुलिपियों की पहचान होगी, GIS आधारित राष्ट्रीय पांडुलिपि मानचित्र बनेगा और संरक्षण में संस्थागत एवं सामुदायिक भागीदारी बढ़ेगी। उपयोगकर्ता Gyan Bharatam एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, रिकॉर्डिंग देख सकते हैं और पिछले कार्यक्रमों के परिणामों का पता लगा सकते हैं।बैठक में मुख्य रूप से जन प्रतिनिधि विकास यादव,प्राचार्य पी जी कॉलेज के सी जैन, डीईओ हनुमत चौहान, डीपीसी परशुराम त्रिपाठी, प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र पस्तोर, पी जी कॉलेज लाईब्रेरियन प्रशांत, पुष्पेन्द्र चौहान, अजय द्विवेदी, आशुतोष अवस्थी, राना लिधौरी, रविन्द्र यादव, मनोज व्यास शैलेन्द्र द्विवेदी, राजीव रावत और सुबोध पाठक एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे।1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- सीएम डॉ मोहन यादव कैबिनेट के माध्यम से किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया। अब कृषकों को उनकी भूमि-अर्जन पर 4 गुना मुआवजा दिया जाएगा। इससे परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी, विकास कार्य निर्विघ्न होंगे, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसान समृद्ध होंगे।1
- मऊरानीपुर-झांसी केंद्रीय विद्यालय मऊरानीपुर में पोस्ट लॉटरी नंबर में चयनित हुए छात्र छात्राएं अब ले सकते हैं प्रवेश रिपोर्टर-संतोष कुमार श्रीवास1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- Post by Jamil khan1
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- एंबुलेंस बनी चलता फिरता OYO. राहगीरों ने एंबुलेंस की विंडो से देखी गलत हरकत है, जिसके बाद लोगों ने किया पीछा. तकरीबन 5 किलोमीटर बाद एक लड़की और दो लड़कों को पकड़ा गया. वीडियो देखें कमेंट बॉक्स में 📩 📍 छतरपुर (मध्य प्रदेश)2
- अलीराज स्वास्थ्य केंद्र में पैसा बनवाने के लिए ₹10 की जगह ₹20 अवैध रूप से लिए जा रहे हैं इसका वीडियो लोगों ने बनाकर वायरल किया1