जिला स्तरीय पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक व व्यापार मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण 11 मार्च को बांका। जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में 11 मार्च 2026 (बुधवार) को सहकार भवन परिसर, बांका में जिला स्तरीय पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अतिथियों के स्वागत के साथ होगी। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकों की प्रशासनिक एवं वित्तीय जिम्मेदारियों, पैक्स में व्यावसायिक विविधीकरण, लेखा संधारण एवं अंकेक्षण, तथा पैक्स को सीएससी से जोड़ने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।दोपहर भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र में पैक्स द्वारा गोदाम निर्माण कार्य, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, पैक्स कंप्यूटरीकरण, डिपॉजिट मोबिलाइजेशन, नई बहुद्देश्यीय सहकारी समिति की सदस्यता, उर्वरक लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, तथा कृषक समृद्धि केंद्र की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी समस्याएं व जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के समक्ष रख सकेंगे। इसके बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका द्वारा समापन संबोधन के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा।कार्यक्रम का मंच संचालन मिशेलपुर पैक्स, प्रखंड अमरपुर के अध्यक्ष श्री सतीश नारायण शर्मा द्वारा किया जाएगा।जिला सहकारिता पदाधिकारी जेनूल अबादी अंसारी ने सभी संबंधित पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों तथा व्यापार मंडल अध्यक्षों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार (बांका) चांदन
जिला स्तरीय पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक व व्यापार मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण 11 मार्च को बांका। जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में 11 मार्च 2026 (बुधवार) को सहकार भवन परिसर, बांका में जिला स्तरीय पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे अतिथियों के स्वागत के साथ होगी। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधकों की प्रशासनिक एवं वित्तीय जिम्मेदारियों, पैक्स में व्यावसायिक विविधीकरण, लेखा संधारण एवं अंकेक्षण, तथा पैक्स को सीएससी से जोड़ने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।दोपहर भोजनावकाश के बाद द्वितीय सत्र
में पैक्स द्वारा गोदाम निर्माण कार्य, बिहार राज्य फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, पैक्स कंप्यूटरीकरण, डिपॉजिट मोबिलाइजेशन, नई बहुद्देश्यीय सहकारी समिति की सदस्यता, उर्वरक लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, तथा कृषक समृद्धि केंद्र की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी अपनी समस्याएं व जिज्ञासाएं विशेषज्ञों के समक्ष रख सकेंगे। इसके बाद जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका द्वारा समापन संबोधन के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा।कार्यक्रम का मंच संचालन मिशेलपुर पैक्स, प्रखंड अमरपुर के अध्यक्ष श्री सतीश नारायण शर्मा द्वारा किया जाएगा।जिला सहकारिता पदाधिकारी जेनूल अबादी अंसारी ने सभी संबंधित पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों तथा व्यापार मंडल अध्यक्षों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार (बांका) चांदन
- Post by Chandrika Yadav1
- Post by Fiyajuddin Ansari1
- Post by Saajan Akela1
- Post by Objectionnews1
- Post by Bhimkumarrai4
- बांका शहर के विकास और खाली पड़ी सरकारी जमीन के सदुपयोग की मांग को लेकर आज एक सद्भभावना यात्रा निकाली गई।1
- बिहार बांका- में मंगलवार को समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सद्भभावना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बामफोर्ड महादेव मंदिर से शुरू होकर शास्त्री चौक, शिवाजी चौक और गांधी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची। यात्रा में शामिल लोगों ने शहर के विकास को लेकर खाली पड़ी सरकारी जमीन पर विवाह भवन और चिल्ड्रन पार्क के निर्माण की मांग की। समाहरणालय पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर में इस तरह की जनोपयोगी सुविधाओं का अभाव है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है। समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत बांका शहर का विस्तार प्रस्तावित है और मिलिट्री ग्राउंड के पास पार्क निर्माण की योजना भी जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की।1
- Post by Saajan Akela1