बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 बच्चों का रेस्क्यू, आरोपी महिला पर होगी कार्रवाई छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए दिनांक 19 फरवरी 2026 को श्रम विभाग, एंटी ह्यूमन ट्रैफैकिंग थाना, बुंदेलखंड सेवा संस्थान तथा चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम ने 6 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया टीम को सूचना मिली थी कि एसएसपी ऑफिस के बाहर कुछ बच्चे बारात के भारी सामान का परिवहन कर रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 6 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद बच्चों को चाइल्डलाइन के संरक्षण में रखा गया और उनके माता-पिता को तुरंत सूचना दी गई। सभी बच्चे रातभर चाइल्डलाइन की निगरानी में सुरक्षित रहे। अगले दिन 20 फरवरी 2026 को बच्चों को सुरक्षित रूप से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा बच्चों एवं उनके माता-पिता की काउंसिलिंग की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि बच्चों को काम पर लगाने वाली एक महिला है, जिसके विरुद्ध कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और इस प्रकार के मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं भी बाल श्रम की जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग या चाइल्डलाइन को सूचित करें।

- झाँसी 20 फरवरी को शीतला माता मंदिर प्रांगण, मोंठ में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता, करुणा और संस्कारों का जीवंत उत्सव बन गया। मंगलध्वनि, वैदिक मंत्रोच्चार और शहनाई की मधुर तान के बीच नवदम्पतियों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुभ शुरुआत की। उपस्थित जनसमुदाय की आँखों में स्नेह, आशीर्वाद और बेटियों के सम्मान के प्रति गर्व झलक रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि सामूहिक विवाह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी का पावन निर्वहन है। उन्होंने नवदम्पतियों को शुभाशीष देते हुए प्रेम, विश्वास और त्याग को वैवाहिक जीवन की आधारशिला बताया। इस गरिमामय आयोजन के संयोजक रिषी राना ने पूरे समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने बताया कि समाज की सहभागिता से ही ऐसे आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होती है और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उनके नेतृत्व और अथक परिश्रम ने सम्मेलन को भव्यता और सुव्यवस्था प्रदान की। इस अवसर पर जिन वर-वधुओं का परिणय संस्कार संपन्न हुआ, उनमें रिंकी देवी का विवाह गोलू के साथ, द्रोपदी का रामलखन के साथ, प्रियंका का ध्रुव के साथ, रागिनी का आनंद के साथ, रनेहा का सुमित कुमार के साथ, काजल का चन्द्रशेखर के साथ, निशा का मंगल सिंह के साथ तथा गुड़िया का धर्मेन्द्र कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। प्रत्येक युगल ने अग्नि को साक्षी मानकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। नवविवाहित जोड़ों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट कर उनके नए जीवन की नींव को सुदृढ़ करने का भावपूर्ण प्रयास भी किया गया। यह आयोजन केवल विवाह संस्कार का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों की उज्ज्वल अभिव्यक्ति बनकर स्मृतियों में अंकित हो गया।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ससुराल में आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हड़कंप मचा दिया है।1
- टहरौली नगर वासियों ने जल संस्थान की पेयजल टंकी से जारी पेयजल आपूर्ति जारी रखने की रखी मांग _______________ टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली के निवासियों ने अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल को पेयजल के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में टहरौली की पहाड़ी पर बनी जल संस्थान की पेयजल टंकी से पेयजल आपूर्ति जारी रखने की मांग की। नगर वासियों ने कहा कि जल संस्थान के पेयजल की गुणवत्ता अच्छी है और उन्हें वही पानी उपलब्ध करवाया जाए। ज्ञापन पर रजनीकांत मुन्ना जैन, अनुराग खरे, राजेश जैन, आशाराम साहू, दयाचंद्र श्रीवास, संजीव जैन, मुकेश जैन, आशीष उपाध्याय, सतानंद तिवारी आदि के हस्ताक्षर थे।1
- प्रदेश की योगी सरकार में न्याय आपके द्वार की नीति धरातल पर दिख रही है। ताजा मामला झांसी के सीपरी बाजार का है, जहां की निवासी रागिनी मिश्रा ने प्रशासन की कार्यशैली और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन की जमकर सराहना की है। रागिनी मिश्रा की लहरगिर्द स्थित आराजी संख्या 433 की जमीन का सीमांकन नाप लंबे समय से अटका हुआ था। वह अपनी जमीन की पैमाइश के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए सात दिन का समय दिया था। वादे के मुताबिक शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम, जिसमें कानूनगो और लेखपाल शामिल थे, पूरी तत्परता के साथ मौके पर पहुँचे और जमीन की सटीक नाप संपन्न कराई। रागिनी मिश्रा ने झांसी जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी सरकार में हर पीड़ित की सुनवाई होती है और कानून का राज कायम है। उन्होंने झांसी प्रशासन और योगी सरकार को धन्यवाद प्रकट किया है।।1
- इस वीडियो में आप साफ साफ देख सकते है कि बिजली के तार कितनी नीचे है यह वीडियो ग्राम डगरवाहा रक्सा थाना जिला झांसी का है1
- Post by Anubhav shrivastava1
- झांसी,, करगुंवा जैन मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अखलेश यादव जी दर्शन कर पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय प्रदीप जैन आदित्य जी के पूज्य पिताजी मुनि श्री विष्णु सागर जी के समता पूर्वक समाधि मरण पर बिन्यांजली अर्पित की,,,,1
- Post by Amir Sohail1
- झांसी में गाली देने पर छोटे भाई ने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पकड़ा न जाए, इसलिए एक-एक सबूत मिटाने का पूरा प्लान बनाया। घर के पिछले हिस्से में 5 फीट गहरी कब्र खोदी और लाश को न्यूड कर दफना दिया।” “मैं उसे जगाने गया था। वह गाली देने लगा। इसके बाद चाकू उठाकर मुझे मारने दौड़ा। मुझे गुस्सा आ गया। मैंने कुल्हाड़ी उठाकर मार दी, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया। मैंने चाकू से उसका गला काट दिया। वह मौके पर ही मर गया।”1