उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, एटा ने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को शिक्षामित्रों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने विभागीय टीईटी में शामिल करने, शिक्षक पद पर समायोजन, मुकदमे वापस लेने, 62 वर्ष तक सेवा, कैशलेस की आवाज विधानसभा तक पहुंचाएं : विधायक को सौंपा ज्ञापन एटा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, जनपद एटा के पदाधिकारियों ने शनिवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के शिक्षामित्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र पिछले 26 वर्षों से बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी समाधान का इंतजार है। ज्ञापन में विभागीय टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल करने, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन, वर्ष 2017 के आंदोलन से जुड़े मुकदमों की वापसी, समायोजन होने तक 12 माह का मानदेय एवं 62 वर्ष तक सेवा, शिक्षकों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा मूल विद्यालय वापसी के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ पदाधिकारियों ने विधायक से अनुरोध किया कि वे इन मांगों को मुख्यमंत्री और विधानसभा के समक्ष प्रमुखता से उठाकर शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने का प्रयास करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ नेता राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री हरिओम प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, एटा ने सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को शिक्षामित्रों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने विभागीय टीईटी में शामिल करने, शिक्षक पद पर समायोजन, मुकदमे वापस लेने, 62 वर्ष तक सेवा, कैशलेस की आवाज विधानसभा तक पहुंचाएं : विधायक को सौंपा ज्ञापन एटा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, जनपद एटा के पदाधिकारियों ने शनिवार को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के शिक्षामित्रों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्र पिछले 26 वर्षों से बेसिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, लेकिन आज भी उन्हें स्थायी समाधान का
इंतजार है। ज्ञापन में विभागीय टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को शामिल करने, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन, वर्ष 2017 के आंदोलन से जुड़े मुकदमों की वापसी, समायोजन होने तक 12 माह का मानदेय एवं 62 वर्ष तक सेवा, शिक्षकों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा मूल विद्यालय वापसी के आदेश को प्रभावी ढंग से लागू कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संघ पदाधिकारियों ने विधायक से अनुरोध किया कि वे इन मांगों को मुख्यमंत्री और विधानसभा के समक्ष प्रमुखता से उठाकर शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने का प्रयास करें। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज यादव, वरिष्ठ नेता राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री हरिओम प्रजापति, कोषाध्यक्ष सुनील चौहान सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
- साईबर ठगों का भंडा फूटा, पुलिस का दल कहर बनकर टूटा वाराणसी- कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 21 युवतियां और 11 युवक पकड़े गये, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर देश-विदेश के लोगों से ठगी की जाती थी, आरोपित खुद को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को झांसे में लेते थे, पुलिस ने दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू की है1
- कांवड़ यात्रा पर जीरो चूक का अल्टीमेटम, हर सेकेंड रहें अलर्ट : एडीजी एस.के. भगत एटा में हाईलेवल समीक्षा बैठक, 5 जोन और 18 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा पहरा; मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश एटा। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जनपद एटा में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई, हर गतिविधि पर सतर्क निगरानी और प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने पिछले एक माह से चल रही तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टरवार ड्यूटी, कंट्रोल रूम संचालन, पीस कमेटी बैठकों तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी एडीजी को दी गई। समीक्षा के उपरांत एडीजी एस.के. भगत ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के प्रत्येक रूट पर पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थलों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को लगातार गश्त करने, संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने बताया कि जनपद को सुरक्षा की दृष्टि से 5 जोन एवं 18 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।1
- गौतम मौर्या की हत्या करने वाले समीर का एनकाऊंटर करने उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर कांट थाने के सामने बैठे मृतक के परिजन व आंदोलनकारियों से बात करते एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा व एसपी सिटी देवेंद्र कुमार1
- *राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विस्तृत जानकारी दी गई* मैनपुरी। आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे प्रार्थना सभा के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को और समस्त स्टाफ को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाई। यह जानकारी भी दी कि हमें अपने आस -पास स्वच्छता बनाए रखना है नीले डस्टबिन और हरे डस्टबिन का प्रयोग करना है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें घर से बने हुए कपड़े के थैली, कागज के बैग का ही प्रयोग करे। स्वच्छता प्रभारी ज्योति सक्सेना ने स्वच्छता संबंधी छात्राओं से पोस्टर भी बनवाये। प्रधानाचार्य सुमन यादव ने छात्राओं को हैंड वॉश की क्रिया भी बताई और हाथ धोना भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ आशा शर्मा, डॉ सरोज यादव, शैली पांडे, सुनीता देवी, खुशबू पांडे, सुमन, समीक्षा, कुसुमा देवी, अंजना सक्सेना, गीता श्रीवास्तव, किरण पाल अभिलाषा शर्मा, सभी लोग उपस्थित रहे।1
- मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।1
- हमारे एटा में तो एक अखबार का संपादक प्रेस कार्ड बेचता है। मुर्गा काटने वाले को भी पत्रकार बना देता है। शैक्षिक योग्यता और पत्रकारिता से कोई सरोकार नहीं है बाद हजार या दो हजार रुपए दीजिए और उसके अखबार के संवाददाता बन जाइए? लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- ये किसकी कुटाई कर रही जनता कुछ लोग बोल रहे हैं कंगना है सच्चाई क्या है अभी पता नहीं Akhilesh Yadav Samajwadi Party Narendra Pal Shyam Lal Pal Juhie Singh समाजवादी पीडीए परिवार1