पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बोरास स्थित अर्जुन धाम में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण; धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा रायसेन उदयपुरा रायसेन जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक सिद्ध पीठ बोरास स्थित 'अर्जुन धाम' में ₹7 लाख की लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का गरिमामयी माहौल में लोकार्पण संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह "राजा साहब" रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर साधु-संतों एवं महंतगणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा धाम परिसर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा बोरास स्थित अर्जुन धाम नर्मदा तट के समीप होने और अपनी धार्मिक महत्ता के कारण लंबे समय से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहाँ प्रतिदिन एवं विशेष पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परिक्रमावासी पहुँचते हैं। ₹7 लाख की लागत से तैयार हुए इस भवन के बनने से यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, धार्मिक अनुष्ठानों तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों की रही उपस्थिति लोकार्पण समारोह के दौरान अर्जुन धाम के पूज्य साधु-संत एवं महंतगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय पंच-सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन "जय श्री सीताराम" और "नर्मदे हर" के जयकारों के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बोरास स्थित अर्जुन धाम में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण; धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा रायसेन उदयपुरा रायसेन जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक सिद्ध पीठ बोरास स्थित 'अर्जुन धाम' में ₹7 लाख की लागत से बने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का गरिमामयी माहौल में लोकार्पण संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री दिग्विजय सिंह "राजा साहब" रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर साधु-संतों एवं महंतगणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का
स्वागत किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा धाम परिसर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सुविधा बोरास स्थित अर्जुन धाम नर्मदा तट के समीप होने और अपनी धार्मिक महत्ता के कारण लंबे समय से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहाँ प्रतिदिन एवं विशेष पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परिक्रमावासी पहुँचते हैं। ₹7 लाख की लागत से तैयार हुए इस भवन के बनने से यहाँ
आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, धार्मिक अनुष्ठानों तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों की रही उपस्थिति लोकार्पण समारोह के दौरान अर्जुन धाम के पूज्य साधु-संत एवं महंतगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय पंच-सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन "जय श्री सीताराम" और "नर्मदे हर" के जयकारों के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित जनों में प्रसाद वितरण किया गया।
- नकतरा में घर के अंदर अकेले रह रहे डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश रायसेन जिले के देवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नकतरा चौकी इलाके में मंगलवार की रात एक प्राइवेट क्लीनिक संचालक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नकतरा चौराहे पर स्थित क्लीनिक के पास डॉक्टर सुनील का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही देवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। बुधवार सुबह 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार डॉक्टर सुनील अपने घर में अकेले रहते थे और पिछले करीब तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। इसके बाद लोगों को संदेह हुआ और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। डॉक्टर का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की खबर फैलते ही क्लीनिक के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा डॉक्टर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होने की संभावना है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम की जांच में जुटी है। मामला देवनगर थाना क्षेत्र की नकतरा चौकी का है।1
- नीमखेड़ा में 15 दिन से नलजल योजना बंद, दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार। नीमखेड़ा में 15 दिन से नलजल योजना बंद, दूषित नदी का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई गुहार।1
- बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल समिति निवेदन करती है कि आप सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार के साथ पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव में जरूर पधारे आशीर्वाद ग्रहण करें न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less1
- डॉ कोमल शर्मा साईं कृति ने अपना जन्मदिवस गौ माताओं की सेवा करके मनाया4
- बेरखेड़ी राजाराम के खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, जंगली जानवरों से बचाव के लिए बिछाए तार बने काल; इलाके में सनसनी बेरखेड़ी राजाराम के खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत, जंगली जानवरों से बचाव के लिए बिछाए तार बने काल; इलाके में सनसनी1
- बरेली में उपद्रव, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित; 6 हिरासत में रायसेन (मध्य प्रदेश): जिले के बरेली कस्बे में गणेश प्रतिमा स्थापना एवं चल समारोह के दौरान दो पक्षों के असामाजिक तत्वों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस और प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 14 सितंबर की देर रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पाया और अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुराना बस स्टैंड पर भड़का विवाद 14 सितंबर की रात बरेली स्थित पुराना बस स्टैंड और नवीन टॉकीज के समीप गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए चल समारोह निकाला जा रहा था। ढोल-नगाड़ों के साथ निकल रहे इस जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसने जल्द ही हंगामे और उपद्रव का रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बरेली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल आसपास के थानों—उदयपुरा, देवरी और बाड़ी—से अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा घटना के तुरंत बाद एडिशनल एसपी दीपक नायक, एसडीएम अंकित जैन और एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने रात में ही संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला और गश्त बढ़ा दी। सोमवार रात से ही एडिशनल एसपी दीपक नायक स्वयं बरेली में डेरा डाले हुए हैं और कानून-व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी से पहचान, हिरासत में लिया गया है मामले को लेकर राज्य सरकार के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सोशल मीडिया पर सख्त संदेश जारी करते हुए कहा कि "शांति बिगाड़ने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।" इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 वयस्क और 1 नाबालिग को हिरासत में ले लिया। हिंदूवादी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, पुलिस की सख्त चेतावनी घटना के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम अंकित जैन को ज्ञापन सौंपकर उपद्रव में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन का रुख: एडिशनल एसपी दीपक नायक और एसडीएम अंकित जैन ने स्पष्ट किया है कि नगर में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। बरेली की आबोहवा और शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।3