ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को औरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार। संक्षिप्त विवरण- वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन व 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1.कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष । पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है । *अनावरित अभियोग-* मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)/ 317(2)/317(5)/ 35/106 बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट थाना साइबर थाना जनपद औरैया । विवरण बरामदगी- 1. 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन) 2. 1100 रूपये नकद । *आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 164/25 धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66C व 66 D थाना सरैयाहाट जनपद दुमका राज्य झारखण्ड । गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम- 1. राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम 2. मय साइबर सेल/ थाना साइबर क्राइम टीम
ऑनलाइन ठगी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को औरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी बिधूना/साइबर के कुशल पर्यवेक्षण में नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पुराने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को किया गया गिरफ्तार। संक्षिप्त विवरण- वादी कासिम बेग पुत्र खलील बेग निवासी कस्बा खानपुर थाना कोतवाली औरैया द्वारा साइबर थाना पर तहरीर दी गयी कि उससे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक कर्मचारी बनकर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव व पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उसके फोन को हैक कर उसके क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीददारी कर 46,997 रुपये की ठगी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना साइबर थाना पर अभियोग मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 66
(डी) आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसके क्रम में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को अमरदीप ढाबा से करीब 100 मीटर पहले हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 14 अदद एण्ड्रोइड फोन व 1100 रूपये नकद बरामद किये गये । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2)/317(5) बीएनएस व 35/106 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- 1.कमल कुमार पुत्र जालो मण्डल ग्राम घघरी पोस्ट रोधिया थाना सरैयाहाट जिला दुमका झारखण्ड उम्र 23 वर्ष । पूछताछ का विवरण- पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके
क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है । *अनावरित अभियोग-* मु0अ0सं0 12/2026 धारा 318(4)/ 317(2)/317(5)/ 35/106 बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट थाना साइबर थाना जनपद औरैया । विवरण बरामदगी- 1. 14 अदद एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) (04 आईफोन 16 प्रो0 मैक्स व 10 अन्य महगे फोन) 2. 1100 रूपये नकद । *आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0 164/25 धारा 111/319(2)/61(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/3(5) बीएनएस व धारा 66C व 66 D थाना सरैयाहाट जनपद दुमका राज्य झारखण्ड । गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम- 1. राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम 2. मय साइबर सेल/ थाना साइबर क्राइम टीम
- *साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा लिमिट बढाने के नाम पर व्यक्तियों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक नफर अन्तर्राज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार कर कब्जे से 14 एण्ड्रोइड फोन (अनुमानित कीमत दस लाख रुपये) व 1100 रुपये नकद बरामद करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट-*1
- *थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अस्ता के पास एक व्यक्ति का शव प्राप्त होने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट-*👇🏻1
- औरैया, फफूँद थाना क्षेत्र के ग्राम दूरदर्शकपुर पोस्ट दौलतपुर निवासी पीड़िता मीना पत्नी रामजी ने ककोर मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधिक्षक को पुनः एक लिखित शिकायत पत्र देकर अपने परिवारीजनों दिनेश पुत्र किशन प्रसाद, उसकी पत्नी मधू, माँ राधारानी पत्नी किशन प्रसाद पर मारपीट का आरोप लगाते हुये बताया कि उसका पति रामजी परदेश में रहकर मजदूर करता है,पीड़िता अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है, पीड़िता ने परिवार के ही चचेरे ससुर किशन प्रसाद पुत्र जगन्नाथ ने पीड़िता ने विश्वास में आकर अलग तिथियों में 50.000/ (पचास हजार) रु. नकद उधारी के रूप में दे दिया था, अब पीड़िता ने किशन प्रसाद पुत्र जगन्नाथ को दिये गये उधार रूपयों को वापस मांगने को लेकर उसका पति आदि बुरा भला कहकर अपने रूपये वापस मांगने को दबाव बनाने पर पीड़िता ने जब भी उक्त बिपक्षी से अपना रूपये मांगती है तो वह रूपये देने में आनाकानी करते आ रहे है, आरोपी पक्ष पीड़िता के रूपये बेईमानी करने की नियत से एक योजना बनाकर दिनांक 21/04/2026 समय शाम करीब 04:30 बजे को पीड़िता अपने खेत पर पहुंची तो दिनेश पुत्र किशन प्रसाद पीड़िता के खेत में मूंग की खड़ी फसल में बकरियां चरा रहा था, यह देकर पीड़िता ने दिनेश को खेत की फसल में बकरियां चराने से लिये मना करते ही दिनेश पुत्र किशन प्रसाद ने माँ बहिन की अभद्र भद्दी भद्दी गलियां देते हुये हाँथ में कुल्हाड़ी लिये अश्लील हरकत करते हुये पीड़िता सँग बुरी नियत अथवा जान से मारने की नियत से झपड़ा तो पीड़िता अपनी आबरू व जान बचाकर अपने घर भाग आई परन्तु उक्त आरोपी दिनेश पुत्र किशन प्रसाद, सहित उसकी पत्नी मधू, माँ राधारानी पत्नी किशन प्रसाद ने पीड़िता को अकेला पाकर घर घुसकर पीड़िता को बाल पकड़कर घसीट कर घर के बाहर लाकर लात घूंसों से मारपीट करते हुये माँ बहिन की गंदी गंदी गलिगलौज की है, पीड़िता मीना देवी ने मीडिया को बताया कि मारपीट के दौरान उसकी चीखपुकार सुनकर मुहल्ला वासियों ने आकर बचाया था, दिनेश बेहद झगड़ालू होनें के साथ आपसी बुराई भलाई ना लेने के कारण मुहल्ला का कोई व्यक्ति पुलिस को घटना की सच्चाई नहीं बताना चाहते है, पीड़िता ने घटना की लिखित शिकायत थाना फफूँद सहित पुलिस अधिक्षक औरैया को दी है जिसके बाद आरोपीगण पीड़िता सहित उसके ससुर जोकि साधू वेश में गांव के बाहर आश्रम में रहते है सभी को जान से मारने की इलानियां धमकी दे रहे है, जिससे प्रार्थिनी व उसके परिजन बेहद भयभीत होकर पुनः पुलिस अधिक्षक औरैया को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है1
- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जनपद औरैया स्थित भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ राजपूत एवं जिला मीडिया प्रभारी भूरे 24 सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। इस आयोजन में मीडिया की भी उपस्थिति रही, जहां पूरे कार्यक्रम को कवरेज दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस जीत को उत्सव के रूप में मनाया और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया गया कि वह बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को गुमराह कर नये क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने तथा पासवर्ड बनाने के नाम पर व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक तथा APK. फाइल भेजकर उनके फोन को हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी व मोबाइल में आने वाले OTP प्राप्त करके ऑनलाइन प्लेटफार्म जैसे बिग बास्केट व अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों से उनके गिफ्ट बाउचर ,रिचार्ज बाउचर,मोबाइल फोन तथा अन्य इलैक्ट्रोनिक सामान खरीदकर सस्ते दामों पर दुकानदारों को बेच देता था । जो फोन अभियुक्त के बैग से मिले है यह सभी मोबाइल फोन फ्रॉड मनी से प्राप्त पैसे से खरीदे हुए है ।1
- अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 14 मोबाइल फोन बरामद औरैया साइबर थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करने और लिमिट बढ़ाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा एवं सीओ बिधूना पी.पुनीत मिश्रा के परिवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत झारखंड के दुमका जिले के कमल कुमार को अमरदीप ढाबे के समीप से दबोचा गया। पीड़ित कासिम बेग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर व्हाट्सएप पर लिंक और एपीके फाइल भेजकर उनका फोन हैक किया और क्रेडिट कार्ड से 46 हजार 997 रुपये की ऑनलाइन ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14 एंड्रॉयड फोन, जिनकी अनुमानित कीमत दस लाख रुपये है, तथा 1100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने बड़ी जानकारी दी है।1
- औरैया: नारायणपुर क्षेत्र में सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर वेगनआर कार को निशाना बनाया। घटना को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- फफूंद कस्बा स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल के परिसर में नवनिर्मित श्री आनंदेश्वर धाम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व, शिव परिवार, देवी महाकाली व हनुमान जी की मूर्ति को पूरे गाजे-बाजे के साथ नगर में भ्रमण कराया गया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस समारोह के लिए विद्यालय परिसर में तीन दिन पहले से ही तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। वेद मंत्रों और विधि-विधान के साथ विद्यालय परिसर में बने मंदिर श्री आनंदेश्वर धाम में शिव परिवार के साथ देवी महाकाली व राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। अनुष्ठान के बाद कन्या भोजन व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में परीक्षित के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार दीक्षित जी ने प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिंदू धर्म में यह एक अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है। इसमें मूर्ति में देवता का आह्वान कर उसे दिव्य स्वरूप प्रदान किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 'प्राण' का अर्थ जीवन और 'प्रतिष्ठा' का अर्थ स्थापना होता है, जिसका तात्पर्य मूर्ति में जीवन शक्ति का संचार करना है। प्राण प्रतिष्ठा आचार्य पंडित प्रमोद द्विवेदी जी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिमा को देव स्वरूप माना जाता है, जो भक्तों की प्रार्थनाएं स्वीकार कर आशीर्वाद देती है। इस दौरान मंत्रोच्चार, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी श्री गुरमीत सिंह जी मुख्य लेखाकार पूजा पोरवाल जी समन्वयक श्रीमति राधा जी के साथ साथ समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।1