Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौगांव में सनसनी... बड़ी घटना.. आरक्षक ने नौगांव में पुरानी चौकी में फांसी के फंदे पर झूला... घटनास्थल पर एसपी एसडीओपी थाना प्रभारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद... बताया जा रहा है कि आरक्षक पिछले कई दिनों से मानसिक स्थिति तनाव से जूझ रहा था.. शायद इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया...
Mukesh Gautam
नौगांव में सनसनी... बड़ी घटना.. आरक्षक ने नौगांव में पुरानी चौकी में फांसी के फंदे पर झूला... घटनास्थल पर एसपी एसडीओपी थाना प्रभारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद... बताया जा रहा है कि आरक्षक पिछले कई दिनों से मानसिक स्थिति तनाव से जूझ रहा था.. शायद इसी कारण उसने घटना को अंजाम दिया...
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- ग्राम थुराटी में तेज आंधी-पानी में घर की छप्पर गिरी, महिला सहित तीन घायल,गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम थुराटी में तेज आंधी और बारिश के दौरान घर की छप्पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आरती पाल (18 वर्ष) पति शिवकरण, संगीता पाल और प्रेमचंद पाल शामिल हैं।घायल महिला के जेठ ने बताया कि आज 07 मई सुबह करीब 9:00 बजे सभी लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और पानी शुरू हो गया, जिससे बचने के लिए तीनों लोग घर के नीचे आकर खड़े हो गए। तभी तेज हवा के चलते घर की छप्पर भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।घटना के बाद परिजन घायल आरती पाल को 108 एम्बुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं संगीता पाल और प्रेमचंद पाल का उपचार लवकुशनगर अस्पताल में जारी है।1
- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में बस स्टैंड स्थित पुरानी पुलिस चौकी में एक आरक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आरक्षक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।4
- छतरपुर जिले के पहरा तिराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में 9 लोगों से भरी एक नाव डूब गई। इस हादसे में 3 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन 6 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।1
- मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती मामले में 18 साल की लंबी जांच के बाद 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इन पर भर्ती प्रक्रिया में फर्जी कंप्यूटर डिप्लोमा इस्तेमाल करने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर देहात थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।1
- मध्य प्रदेश के पलेरा में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस अदालत में करदाताओं को टैक्स अधिभार पर 100% तक की बड़ी छूट मिलेगी।1
- 🚨 बामनीघाट में झोलाछाप डॉक्टर को बचाने उतरे ग्रामीण, बीएमओ को गांव वालों ने खदेड़ा छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र अंतर्गत बामनीघाट गांव में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब स्वास्थ्य विभाग की टीम कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और वसूली की शिकायत पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई करने पहुंचे बीएमओ का गांव वालों ने विरोध कर दिया और उन्हें मौके से खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि गांव में संचालित झोलाछाप डॉक्टर के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद एसडीएम अखिल राठौर एवं गुलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन और पुलिस ने समझाइश देकर बीएमओ को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। वहीं घटना का वीडियो भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। #छतरपुर #बड़ामलहरा #बामनीघाट #स्वास्थ्यविभाग #गुलगंजपुलिस1
- टिकरी के पास तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक में मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल,जिला अस्पताल में भर्ती। छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरिया निवासी राकेश अहिरवार (29 वर्ष) और उनकी पत्नी फूला अहिरवार सड़क हादसे में घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर लाया गया, जहां ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार जारी है।घायल राकेश अहिरवार ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपनी पत्नी को दिखाने के लिए मोटरसाइकिल से ग्राम टिकरी जा रहे थे। तभी टिकरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए।वही यह घटना आज 07 मई सुबह करीब 10:30 बजे की बताई गई है।1
- मध्य प्रदेश के नौगांव में एक दलित परिवार की पुश्तैनी जमीन पर कुछ दबंगों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की है। विरोध करने पर परिवार को गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियाँ दी गईं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4