Shuru
Apke Nagar Ki App…
महुअर नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत पिता ने दी जानकारी ग्राम लमकना के पास महुअर नदी में मासूम भाई बहन की डूबने से मौत 9 वर्षीय बालक सुमित व 6 वर्षीय बच्ची *ज्योतिव केवट निवासी सुनारी की हुई मौत। मृतक दोनों बच्चे खेत किनारे महुअर नदी में नहाने गए थे। *तभी वह गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद पिता महेश केवट व अन्य परिजन बच्चों को *लेकर जिला अस्पताल दतिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना करैरा थाना जिला शिवपुरी की बताई गई हैं।
पंकज श्रीवास्तव
महुअर नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की मौत पिता ने दी जानकारी ग्राम लमकना के पास महुअर नदी में मासूम भाई बहन की डूबने से मौत 9 वर्षीय बालक सुमित व 6 वर्षीय बच्ची *ज्योतिव केवट निवासी सुनारी की हुई मौत। मृतक दोनों बच्चे खेत किनारे महुअर नदी में नहाने गए थे। *तभी वह गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।घटना के बाद पिता महेश केवट व अन्य परिजन बच्चों को *लेकर जिला अस्पताल दतिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना करैरा थाना जिला शिवपुरी की बताई गई हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। श्री पीतांबरा पीठ मंदिर के ट्रस्टी आचार्य पंडित विष्णु कांत मुड़िया ने भक्तों को सतर्क करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि “लाल मिर्ची हवन” का किसी भी वेद या शास्त्र में कोई विधान नहीं है और इस नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। आचार्य मुड़िया ने आरोप लगाया कि आजकल कुछ लोग मोबाइल ऐप और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पूजा-पाठ, जप-तप और हवन के नाम पर ठगी कर रहे हैं। खासकर पीतांबरा पीठ के नाम का गलत इस्तेमाल कर “ऑनलाइन मिर्ची हवन” कराने का दावा किया जा रहा है, जो पूरी तरह भ्रामक और असत्य है। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मंदिर ट्रस्ट किसी भी प्रकार के ऑनलाइन हवन को मान्यता नहीं देता। भक्तों के साथ धोखाधड़ी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक वेशभूषा का सहारा लेकर धर्म को व्यवसाय बना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पीठ के प्रबंधक महेश दुबे ने स्पष्ट किया कि पीतांबरा पीठ में केवल वही अनुष्ठान मान्य हैं, जो वेद-पुराणों के अनुसार विधिवत और प्रत्यक्ष रूप से संपन्न होते हैं। डिजिटल या ऑनलाइन हवन की कोई मान्यता नहीं है, और इससे भक्तों को आर्थिक व धार्मिक दोनों प्रकार का नुकसान हो सकता है। उन्होंने भक्तों से अपील की कि वे इस तरह के ऑनलाइन प्रलोभनों से दूर रहें, अन्यथा उनके पैसे भी व्यर्थ जाएंगे और पूजा-पाठ का वास्तविक फल भी नहीं मिलेगा। साथ ही, पीठ की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कदम उठाने की बात भी कही गई।1
- भांडेर अनुभाग के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बीसलपुरा निवासी लालता प्रसाद पाल ने रविवार शाम 06 बजे पंडोखर थाने के आवेदन देकर खेत में आगजनी कर नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान ने शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान मेरे पड़ोसी दीपक ने खेत की पराली में आग लगा दी । शिकायत के अनुसार तेज हवा के कारण आग फैलते हुए उनके खेत तक पहुंच गई, जिससे खेत में रखी पराली जलकर राख हो गई। साथ ही सिंचाई कार्य में उपयोग होने वाला पाइप और मोटर भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- *👉दतिया l ब्रेकिंग l* दतिया // जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित उपार्जन केंद्र बड़ोनकला में ड्यूटी के दौरान वेयरहाउस सर्वेयर के साथ मारपीट और अभद्रता का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित सर्वेयर ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदा बाबा वेयरहाउस में कार्यरत सर्वेयर भगवत शरण पंचाल 2 मई को अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कुछ मजदूरों (लेवर) के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और मजदूरों द्वारा सर्वेयर के साथ मारपीट करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया।पीड़ित सर्वेयर भगवत शरण पंचाल ने घटना के बाद वेयरहाउस सुपरवाइजर को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि इस घटना से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से काफी आघात पहुंचा है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि उपार्जन केंद्र की कार्य व्यवस्था भी बाधित होती है,जिससे शासन की खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।सर्वेयर ने अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि समय रहते दोषी मजदूरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जिले के सभी सर्वेयर एकजुट होकर काम बंद कर देंगे और कलेक्टर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस चेतावनी के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई है।घटना के बाद उपार्जन केंद्र बड़ोनकला पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गोराघाट थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, सभी की निगाहें प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं, जिससे यह तय होगा* कि पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है और उपार्जन केंद्रों पर *कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।1
- Post by रियल न्यूज1
- *दतिया में रेत माफिया का तांडव: पुलिस की नाक के नीचे अवैध कारोबार* *सिनावल (सोनागिर) थाना क्षेत्र से निकलती हुई रेत की वीडियो वायरल होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं किया वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच रहा है मोटा कमीशन* दतिया जिले के सिनावल में रेत माफिया का तांडव जारी है, और पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे ये अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। सिनवल थाना क्षेत्र के डंगरा घाट से डांगरा कुआं रोड से सिनावल पर ओवरलोड ट्रैक्टरों का अवैध परिवहन हो रहा है, जो न सिर्फ नियमों को रौंद रहे हैं, बल्कि आम राहगीरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पुलिस की मिलीभगत के इस तरह सरेआम अवैध खनन और परिवहन मुमकिन नहीं है।दतिया जिले में अवैध रेत उत्खनन जोर पर है, अवैध रेत के इन भारी-भरकम ट्रैक्टरों की वजह से सड़कें तो बर्बाद हो ही रही हैं, साथ ही आम राहगीरों की जान पर भी हर वक्त खतरा मंडराता रहता है।ओर किसानों की ट्यूबलो का वाटर लेवल निरंतर नीचे गिरता जा रहा है।अब सवाल दतिया प्रशासन से है कि क्या प्रशासन इन रेत माफियाओं पर नकेल कसेगा? डांगरा कुआं एवं डंगरा रोड पर ओवरलोड ट्रैक्टरों का अवैध परिवहन हो रहा है। *क्या होगा आगे?* दतिया कलेक्टर और जिला प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे या नहीं? क्या उन पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरेगी जो अपनी सीमा में हो रहे इस अवैध काम को अनदेखा कर रहे हैं? अवैध रेत माफियाओं पर नकेल कसने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?1
- Post by BOLTA MP1
- यादव समाज यदुवंशी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहर सिंह यादव ने रविवार दोपहर साढे 12 बजे होमगार्ड में पदस्थ अखिलेश यादव के बजरिया मोहल्ला स्थित निवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर उपस्थित समाज के प्रबुद्धजनों से चर्चा करते हुए मोहर सिंह यादव ने कहा कि अब समाज को ‘मृत्यु भोज’ जैसी कुरीतियों को पूरी तरह समाप्त करना चाहिए। किसी व्यक्ति के निधन पर भोज आयोजित करना और उसमें शामिल होना सामाजिक व आर्थिक रूप से अनावश्यक बोझ बनता है। उन्होंने अपील की कि ऐसे आयोजनों पर खर्च होने वाली राशि को बच्चों की शिक्षा, गरीब परिवारों की सहायता और समाजहित के कार्यों में लगाया जाए। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और नई पीढ़ी को बेहतर दिशा मिलेगी। इस विचार का वहां मौजूद लोगों ने समर्थन किया।1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by BOLTA MP1