Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bachchu Singh
More news from हरियाणा and nearby areas
- #बार प्रधान नै यो के क़ह दिया #देखो पूरा वीडियो1
- Post by Parveen Golagarh2
- जुलाना: कस्बे की नगरपालिका कार्यालय में अग्रसैन भवन के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित 31 लाख रुपये का चैक सौंपे जाने को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि 19 जुलाई को जुलाना में आयोजित एक जनसभा के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अग्रसैन भवन के लिए 31 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की थी। यह घोषणा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में की गई थी। उसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए अब यह राशि महाराजा अग्रसैन धर्मशाला ट्रस्ट को चैक के माध्यम से प्रदान की गई है। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अग्रवाल समाज के लिए अग्रसैन भवन सामाजिक, सांस्कृतिक और वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवा रही है। नगरपालिका चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताते हुए कहा कि अग्रसैन भवन के निर्माण से कस्बे के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर महाराजा अग्रसैन धर्मशाला ट्रस्ट के प्रधान कैलाश सिंगला, रमेश सिंगला, राजेंद्र सिंगला, पार्षद संदीप तायल, राहूल सिंहला आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 6 जुलाना 02: ट्रस्ट को 31 लाख रूपये का चैक सोंपते हुए।1
- Post by JONY KUMAR1
- पूर्व विधायक रामकिशन फौजी ने नरेगा पर उठाए सवाल कहां नाम बदलने से नहीं रोजगार देने से होगा समाधान1
- राहुल गांधी1
- 6.2.2026 ताज़ा भाव नरमा आदमपुर नरमा 7499 बरवाला नरमा 7200 ताज़ा भाव जानकारी के लिए चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें1
- #बार प्रधान नै यो के क़ह दिया #देखो पूरा वीडियो1
- जुलाना: कस्बे की परशुराम धर्मशाला में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य आमजन को केंद्र सरकार की योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाया जाए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। लोगों को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच को दर्शाती है। यह योजना न केवल आम जनता को राहत प्रदान करेगी, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से आम परिवारों को अपने घर की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर मुफ्त बिजली प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे बिजली बिल में भारी कमी आएगी। कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना विकसित भारत अभियान का एक अहम हिस्सा है। इससे जहां एक ओर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर बिजली निगम के एसडीओ अशोक कुमार, विरेंद्र गोयत, देवेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सत्यवान खटकड़ आदि मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 6 जुलाना 01: कैंप में लोगों को संबोधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी।1