logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद मधेपुरा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद जिला संवाददाता मधेपुरा मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल तथा हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को रतवारा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगापुर बलहा बासा गांव में राजीव सिंह के घर में मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसटीएफ, डीआईयू मधेपुरा तथा आलमनगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दो युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान टुनो सिंह और पाण्डव कुमार, दोनों निवासी गंगापुर बलहा बासा, थाना रतवारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान टुनो सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस तथा पाण्डव कुमार के पास से स्लिंग से बंधा देशी मस्कट बरामद किया गया। घर की तलाशी में पुलिस ने 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, दो मस्कट, दो मैगजीन, दो देशी कट्टा के बैरल, 26 पिस्टल ग्रिप, पिस्तौल स्लाइड के छह टुकड़े, 19 जिंदा कारतूस, लेथ मशीन सहित कई उपकरण व दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

16 hrs ago
user_CRIME MADHEPURA NEWS
CRIME MADHEPURA NEWS
जिला संवाददाता रंजीत कुमार Murliganj, Madhepura•
16 hrs ago

मधेपुरा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद मधेपुरा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद जिला संवाददाता मधेपुरा मधेपुरा जिले के रतवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल तथा हथियार बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उदाकिशुनगंज कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शनिवार को रतवारा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंगापुर बलहा बासा गांव में राजीव सिंह के घर में मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एसटीएफ, डीआईयू मधेपुरा तथा

आलमनगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। इसी दौरान दो युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान टुनो सिंह और पाण्डव कुमार, दोनों निवासी गंगापुर बलहा बासा, थाना रतवारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान टुनो सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस तथा पाण्डव कुमार के पास से स्लिंग से बंधा देशी मस्कट बरामद किया गया। घर की तलाशी में पुलिस ने 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, दो मस्कट, दो मैगजीन, दो देशी कट्टा के बैरल, 26 पिस्टल ग्रिप, पिस्तौल स्लाइड के छह टुकड़े, 19 जिंदा कारतूस, लेथ मशीन सहित कई उपकरण व दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Amit Kumar
    4
    Post by Amit Kumar
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    रुपौली, पूर्णिया, बिहार•
    17 hrs ago
  • सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली मारपीट में एक पक्ष के महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे परिजन द्वारा ईलाज हेतु सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी के परिजन ने बताया की अपने घर के सामने खूंटा गार रहे थे इतने में पड़ोस के ही वकील महतो,सोकील महतो अपने अन्य साथी के साथ लाठी डंडे से लैश होकर आया और मारपीट करने लगा जिसमें मिथिलेश कुमार, रणवीर कुमार, रीना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। ईलाज के बाद सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। बताया गया की इससे पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है जिसको लेकर पूर्व में भी थाना में आवेदन दिया गया था।
    1
    सौर बाजार थाना क्षेत्र के सुहथ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली मारपीट में एक पक्ष के महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए जिसे परिजन द्वारा ईलाज हेतु सीएचसी सौर बाजार में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सहरसा भेज दिया। घटना को लेकर जख्मी के परिजन ने बताया की अपने घर के सामने खूंटा गार रहे थे इतने में पड़ोस के ही वकील महतो,सोकील महतो अपने अन्य साथी के साथ लाठी डंडे से लैश होकर आया और मारपीट करने लगा जिसमें मिथिलेश कुमार, रणवीर कुमार, रीना देवी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। ईलाज के बाद सौर बाजार थाना में आवेदन देने की बात कही गई है। बताया गया की इससे पहले भी मारपीट की घटना हो चुकी है जिसको लेकर पूर्व में भी थाना में आवेदन दिया गया था।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • जब बेगूसराय में नीतीश कुमार की यात्रा के सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी का फिटनेस चेक करने लगा सांड
    1
    जब बेगूसराय में नीतीश कुमार की यात्रा के सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी का फिटनेस चेक करने लगा सांड
    user_Amardip Kumar
    Amardip Kumar
    सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by मो फिजाकत
    1
    Post by मो फिजाकत
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    22 hrs ago
  • औरत होने का फायदा उठाते और जातिगत शब्द का इस्तेमाल करती हुई औरत... #trendingreels #travel #viralvideochallenge #sitamarhi
    1
    औरत होने का फायदा उठाते और जातिगत शब्द का इस्तेमाल करती हुई औरत...
#trendingreels #travel #viralvideochallenge #sitamarhi
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent Krityanand Nagar, Purnia•
    1 hr ago
  • भव्य रामनवमी रथ यात्रा को लेकर शहर में उत्साह, 26 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा
    1
    भव्य रामनवमी रथ यात्रा को लेकर शहर में उत्साह, 26 मार्च को निकलेगी शोभायात्रा
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by मो फिजाकत
    1
    Post by मो फिजाकत
    user_मो फिजाकत
    मो फिजाकत
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    22 hrs ago
  • एक गरीब बिजली मिस्त्री के साथ बड़ा ही दुखद घटना हुआ हैं ऐसे वक्त मैं हम सभी को मिलकर इस इंसान को साथ देना चाहिए मुझे विश्वाश हैं आप सभी जरूर मदद करेंगे कमेंट बॉक्स मैं इसी परिवार के सदस्य के phone pay स्कैनर का हैं Alla Rakha नाम से!!
    1
    एक गरीब बिजली मिस्त्री के साथ बड़ा ही दुखद घटना हुआ हैं ऐसे वक्त मैं हम सभी को मिलकर इस इंसान को साथ देना चाहिए मुझे विश्वाश हैं आप सभी जरूर मदद करेंगे कमेंट बॉक्स मैं इसी परिवार के सदस्य के phone pay स्कैनर का हैं Alla Rakha नाम से!!
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • फारबिसगंज/अररिया: फारबिसगंज में सवर्ण समाज एकता मंच की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों और वक्ताओं ने UGC को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए इसे काला कानून बताया और इसमें संशोधन की मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान मंच पर विभिन्न महापुरुषों की तस्वीरें सजाई गई थीं। वहीं मंच का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया ,सभा में उपस्थित अजय झा ने कहा कि समाज में सभी वर्गों के लिए समान कानून होना चाहिए और किसी भी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस कानून की समीक्षा कर न्यायसंगत व्यवस्था बनाई जाए। सम्मेलन में मौजूद लोगों ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मनोज झा ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा के अंत में समाज की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
    1
    फारबिसगंज/अररिया:
फारबिसगंज में सवर्ण समाज एकता मंच की ओर से एक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों और वक्ताओं ने UGC को लेकर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए इसे काला कानून बताया और इसमें संशोधन की मांग उठाई।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर विभिन्न  महापुरुषों की तस्वीरें सजाई गई थीं। वहीं मंच का संचालन गोविंद मिश्रा ने किया ,सभा में उपस्थित अजय झा ने कहा कि समाज में सभी वर्गों के लिए समान कानून होना चाहिए और किसी भी कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस कानून की समीक्षा कर न्यायसंगत व्यवस्था बनाई जाए।
सम्मेलन में मौजूद लोगों ने समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मनोज झा ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभा के अंत में समाज की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
    user_CD News
    CD News
    Newspaper publisher सुपौल, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.