logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

lalit lalit

12 hrs ago
user_Lalit khatri
Lalit khatri
अरांई, अजमेर, राजस्थान•
12 hrs ago
b13d8df2-4c8c-42d1-9857-7307918cd399

lalit lalit

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अजमेर: दरगाह बाजार में आदिल कादरी अतर और परफ्यूम स्टोर की ओपनिंग पर उमड़ा लोगों का जबरदस्त हुजूम अजमेर शरीफ दरगाह के रास्ते दरगाह बाजार धान मंडी में मशहूर ब्रांड आदिल कादरी अतर और परफ्यूम का नया स्टोर खुला। स्टोर ओपनिंग के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि व्यवस्था संभालने के लिए बाउंसर और पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा। आदिल कादरी ने बताया कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज से गहरी अकीदत है, इसी वजह से अजमेर में उनका चौथा स्टोर खोला गया है। उन्होंने कहा कि अब तक देशभर में 55 स्टोर खुल चुके हैं और गरीब नवाज का करम रहा तो आगे भी नए स्टोर खोले जाएंगे। स्टोर पर ग्राहकों के लिए “2 के साथ 1 फ्री” ऑफर भी रखा गया, जिसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया। नए स्टोर में अतर और परफ्यूम की शानदार रेंज उपलब्ध है।
    1
    अजमेर: दरगाह बाजार में आदिल कादरी अतर और परफ्यूम स्टोर की ओपनिंग पर उमड़ा लोगों का जबरदस्त हुजूम
अजमेर शरीफ दरगाह के रास्ते दरगाह बाजार धान मंडी में मशहूर ब्रांड आदिल कादरी अतर और परफ्यूम का नया स्टोर खुला। स्टोर ओपनिंग के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि व्यवस्था संभालने के लिए बाउंसर और पुलिसकर्मियों को तैनात करना पड़ा।
आदिल कादरी ने बताया कि उन्हें ख्वाजा गरीब नवाज से गहरी अकीदत है, इसी वजह से अजमेर में उनका चौथा स्टोर खोला गया है। उन्होंने कहा कि अब तक देशभर में 55 स्टोर खुल चुके हैं और गरीब नवाज का करम रहा तो आगे भी नए स्टोर खोले जाएंगे।
स्टोर पर ग्राहकों के लिए “2 के साथ 1 फ्री” ऑफर भी रखा गया, जिसका लोगों ने जमकर फायदा उठाया। नए स्टोर में अतर और परफ्यूम की शानदार रेंज उपलब्ध है।
    user_News Daily Hindi
    News Daily Hindi
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल अंजुमन मोईनिया हाल पन्नीग्रांम चौक पर अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा हाल ही में हुए चुनाव में जो सदस्य जीत कर आए हैं उन सभी पदाधिकारी और सदस्यों का अजमेर मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी जिला अजमेर की जानिब से गुल पोशी कर इस्तकबाल किया गया
    1
    अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल
अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा के पदाधिकारी और सदस्यों का किया इस्तकबाल अंजुमन मोईनिया हाल पन्नीग्रांम चौक पर  अंजुमन सैयद जादगान खुद्दाम ए ख्वाजा हाल ही में हुए चुनाव में जो सदस्य जीत कर आए हैं उन सभी पदाधिकारी और सदस्यों का अजमेर मुस्लिम एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी जिला अजमेर की जानिब से गुल पोशी कर इस्तकबाल किया गया
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Nali kafi time se khrab padi he
    1
    Nali kafi time se khrab padi he
    user_Mohammad ali rangrez
    Mohammad ali rangrez
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर में टोयोटा शोरूम में देर रात चोरी की कोशिश, कट्टे और हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ओम टोयोटा शोरूम में देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश दीवार फांदकर शोरूम में घुसा और करीब 4 लाख रुपए के महंगे कार पार्ट्स चोरी करने लगा। आरोपी के पास हथियार और कट्टा भी मिला। शोरूम स्टाफ की सतर्कता और सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्कशॉप का गेट तोड़कर अंदर घुसा था और बैग में कार पार्ट्स भर चुका था। खुद को घिरता देख आरोपी ने कांच तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और स्टाफ ने उसे दबोच लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
    1
    अजमेर में टोयोटा शोरूम में देर रात चोरी की कोशिश, कट्टे और हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ओम टोयोटा शोरूम में देर रात चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाश दीवार फांदकर शोरूम में घुसा और करीब 4 लाख रुपए के महंगे कार पार्ट्स चोरी करने लगा। आरोपी के पास हथियार और कट्टा भी मिला।
शोरूम स्टाफ की सतर्कता और सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूरी वारदात शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी वर्कशॉप का गेट तोड़कर अंदर घुसा था और बैग में कार पार्ट्स भर चुका था। खुद को घिरता देख आरोपी ने कांच तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और स्टाफ ने उसे दबोच लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
    user_Prime News Ajmer
    Prime News Ajmer
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर के आदर्श विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में सौर ऊर्जा संयंत्र और स्मार्ट क्लासरूम का भव्य लोकार्पण हुआ। विधायक निधि से स्थापित 30 केवी सोलर प्लांट और आधुनिक कंप्यूटर लैब से छात्रों को अब बेहतर और तकनीकी शिक्षा मिलेगी। यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी।
    1
    अजमेर के आदर्श विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में सौर ऊर्जा संयंत्र और स्मार्ट क्लासरूम का भव्य लोकार्पण हुआ। विधायक निधि से स्थापित 30 केवी सोलर प्लांट और आधुनिक कंप्यूटर लैब से छात्रों को अब बेहतर और तकनीकी शिक्षा मिलेगी। यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अजमेर कलेक्टर लोक बंधु ने पिसांगन के पिचौलिया गाँव में एक विशेष 'संध्या चौपाल' का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना था।
    1
    अजमेर कलेक्टर लोक बंधु ने पिसांगन के पिचौलिया गाँव में एक विशेष 'संध्या चौपाल' का आयोजन किया। इसका उद्देश्य ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों तक सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना था।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    Ajmer, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, सात कारतूस किए बरामद सामोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही सामोद थाना पुलिस की ओर से आज रविवार सुबह करीब 11 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। आरोपी की पहचान अनिल कुमार जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर 7 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं सामोद थाना प्रभारी गोपीचंद ने बताया कि राजस्थान एटीएस से सूचना मिली थी कि लॉरेंस गैंग का सहयोगी अनिल जाट अपने गांव में छिपा हुआ है। इस सूचना के बाद सामोद थाना पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान घर की सीढ़ियों में छिपाकर रखे गए कारतूस मिले। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर सुनील मोंगा और उसके नेटवर्क के संपर्क में था। पुलिस का मानना है कि आरोपी गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय अपराधियों और पाकिस्तान तक कनेक्शन होने की आशंका भी जताई जा रही है।
    1
    पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, सात कारतूस किए बरामद
सामोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही सामोद थाना पुलिस की ओर से आज रविवार सुबह करीब 11 बजे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। आरोपी की पहचान अनिल कुमार जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर 7 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं सामोद थाना प्रभारी गोपीचंद ने बताया कि राजस्थान एटीएस से सूचना मिली थी कि लॉरेंस गैंग का सहयोगी अनिल जाट अपने गांव में छिपा हुआ है। इस सूचना के बाद सामोद थाना पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान घर की सीढ़ियों में छिपाकर रखे गए कारतूस मिले। आरोपी को अदालत में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर सुनील मोंगा और उसके नेटवर्क के संपर्क में था। पुलिस का मानना है कि आरोपी गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय अपराधियों और पाकिस्तान तक कनेक्शन होने की आशंका भी जताई जा रही है।
    user_SUNIL KUMAWAT
    SUNIL KUMAWAT
    Local News Reporter Phulera (Hq.Sambhar), Jaipur•
    3 hrs ago
  • राजस्थान में 'ग्राम रथ अभियान' के तहत सरकारी योजनाएँ अब गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। एलईडी वैन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जनसंवाद के ज़रिए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनमें भारी उत्साह है।
    1
    राजस्थान में 'ग्राम रथ अभियान' के तहत सरकारी योजनाएँ अब गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। एलईडी वैन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जनसंवाद के ज़रिए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे उनमें भारी उत्साह है।
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.