प्रतापगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल फिर हुई शुरू,"बाल विवाह की सूचना देने वाले को मिलेगा 1100 रुपये का पुरस्कार "प्रतापगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल फिर हुई शुरू,"बाल विवाह की सूचना देने वाले को मिलेगा 1100 रुपये का पुरस्कार जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-अक्षय तृतीया एवम् पीपल पूर्णिमा को संभावित बाल विवाह को रोकने हेतु ज़िला प्रशासन प्रतापगढ़ सतर्क है। बाल विवाह की रोकथाम हेतु आमजन की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन प्रतापगढ़ एवम् गायत्री सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा नवाचार करते हुए आज से पुनः विशेष अभियान संचालित किया है। जिसके तहत बाल विवाह की पूर्व सूचना साझा करने वाले व्यक्ति 1100 रुपए नक़द पुरुस्कार दिया जाएगा। साथ ही सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उक्त विचार ज़िला कलेक्टरेट सभागर प्रतापगढ़ में सोमवार को जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने बाल विवाह की रोकथाम हेतु जारी पोस्टर का विमोचन करने के पश्चात् व्यक्त किए। इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग उमेद अली ने जानकारी देते हुए बताया की बाल विवाह की सूचना किसी भी व्यक्ति द्वारा पुलिस हेल्प लाइन के साथ इस फोन नंबर 9001841098 व 1098 पर भी दी जा सकती है। बैठक में महिला जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायंस,गायत्री सेवा संस्थान द्वारा संचालित एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामचन्द्र मेघवाल ने भी विचार प्रकट किए। इस अवसर पर मानव तस्करी विरोधी यूनिट सहित आला अधिकारी व गायत्री सेवा संस्थान से अम्बालाल मीणा आदि उपस्थित रहे।

- Post by Parmeshvar redash1
- पंछी पशु पानी की करें पुकार ध भीशन गर्मी में परिं परिंदे पानी की है दरकिनार मानो ना मानो पंछी परिंदा पशु से अजब है हमारा प्यार1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- डूंगरपुर में राशन डीलरों का शर्ट उतारकर किया प्रदर्शन:11वें दिन भी धरना जारी, बकाया कमीशन सहित कई मांगें डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना जारी। डूंगरपुर में राजस्थान राज्य राशन डीलर एसोसिएशन के बैनर तले राशन डीलरों का बेमियादी धरना 11वें दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे डीलरों ने अपनी मांगों को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि उन्हें लंबे समय से कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2023 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का लगभग ढाई करोड़ रुपये का कमीशन अभी तक बकाया है, जिससे डीलरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। राशन वितरण के दौरान नेटवर्क की समस्या से काम में बाधा आती है। गर्मी में उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, जिससे डीलर और उपभोक्ताओं के बीच अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है। डीलरों ने आरोप लगाया कि करीब 18 से 20 राशन डीलरों का कमीशन गलती से अन्य डीलरों के खातों में चला गया है, जिसे सुधारने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, जिले में गेहूं का आवंटन लगातार कम किया जा रहा है, जिससे प्रति डीलर 2 से 10 क्विंटल तक की कमी आई है। इससे उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है और डीलरों पर दबाव बढ़ रहा है। जिन डीलरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है और जहां अनाज के गबन का आरोप है, वहां अस्थाई व्यवस्था की गई है, लेकिन उन स्थानों पर आवंटन 'शून्य' दिखाया जा रहा है, जिससे वितरण पूरी तरह ठप है। जिला अध्यक्ष जैन ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे अपना धरना जारी रखेंगे।1
- *पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़ ने नागरिकों से स्व-गणना करने की अपील की* लिंक पर जाकर 5 मिनट में स्व-गणना का फॉर्म आसानी से भरें* मंदसौर 20 अप्रैल 2026। गरोठ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़ ने जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत आम नागरिकों से स्व-गणना करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में अब नागरिक घर बैठे ही आसानी से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। श्री धाकड़ ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जनगणना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्व-गणना फॉर्म भरें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता निभाएं। उन्होंने बताया कि स्व-गणना की यह सुविधा 30 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल या अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करते हुए सुरक्षित एवं गोपनीय तरीके से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समय सीमा के भीतर स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें, ताकि जनगणना कार्य को सुचारू एवं सटीक रूप से संपन्न किया जा सके।1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त चेतावनी दी एफसीआई के ऑल ऑफिसरों को राजाफेड के ऑल अफसर को अन्य जाता का अगर एक इंची भी गेहूं व्यर्थ गया समर्थन मूल्य नहीं मिला तो उसके परिणाम भुगतने को लिए तैयार रहे समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदने वाले सरकारी चौकीदार।2
- डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Parmeshvar redash1