कुशीनगर जिले के तमकुहीराज में 14 वर्षीय आदर्श चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है... आदर्श हत्याकांड का खुलासा, तहरीर के नामजदगी निकले गलत कुशीनगर जिले के तमकुहीराज में 14 वर्षीय आदर्श चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है... पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले में दर्ज नामजदगी गलत पाई गई, जबकि पुलिस के जांच मे चार नए आरोपियों के नाम सामने आए... पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है... पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की टाइमलाइन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी गईं..... मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव का है... जहां 1 अगस्त की रात आदर्श चौहान उर्फ बुलेट को कुछ युवकों ने पेट में चाकू मार दिया था... गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई... घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था... पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की... लेकिन पुलिस की जांच में उनकी भूमिका सामने नहीं आई...इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगाई... पुलिस के मुताबिक गहन पूछताछ और साक्ष्य संकलन के दौरान चार अन्य युवकों और एक बाल अपचारी के नाम सामने आए.....पुलिस ने 7 अगस्त को अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया... जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया...पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या में शामिल होने की बात सामने आई... इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों के मोबाइल की टाइमलाइन और भुगतान से जुड़ी तारीखों का मिलान किया गया... पुलिस का कहना है कि इन साक्ष्यों से घटना की कड़ियां आपस में जुड़ती गईं... पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह करीब 15 से 20 दिन पहले हुआ विवाद था... मृतक और आरोपियों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी... इसी पुरानी रंजिश को लेकर आदर्श की हत्या किए जाने की बात जांच में सामने आई है......पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित तौर पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं.......फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है... वहीं बाल अपचारी को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा... इस हत्याकांड में पुलिस के खुलासे के बाद अब पहले दर्ज नामजदगी और वास्तविक आरोपियों को लेकर तस्वीर पूरी तरह बदल गई है...पुलिस के मुताबिक पहले से नामजद चारो आरोपियों को बरी किया जायेगा वही इस घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को एसपी कुशीनगर केशव कुमार के तरफ से 25,000,रूपये इनाम की घोषणा की गई.....
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज में 14 वर्षीय आदर्श चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है... आदर्श हत्याकांड का खुलासा, तहरीर के नामजदगी निकले गलत कुशीनगर जिले के तमकुहीराज में 14 वर्षीय आदर्श चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है... पुलिस के मुताबिक हत्या के मामले में दर्ज नामजदगी गलत पाई गई, जबकि पुलिस के जांच मे चार नए आरोपियों के नाम सामने आए... पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है... पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल की टाइमलाइन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ी गईं..... मामला तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव का
है... जहां 1 अगस्त की रात आदर्श चौहान उर्फ बुलेट को कुछ युवकों ने पेट में चाकू मार दिया था... गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई... घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था... पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की... लेकिन पुलिस की जांच में उनकी भूमिका सामने नहीं आई...इसके बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदलते हुए सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम लगाई... पुलिस के मुताबिक गहन पूछताछ और साक्ष्य संकलन के दौरान चार अन्य युवकों और एक बाल अपचारी के नाम
सामने आए.....पुलिस ने 7 अगस्त को अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया... जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया...पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान हत्या में शामिल होने की बात सामने आई... इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों के मोबाइल की टाइमलाइन और भुगतान से जुड़ी तारीखों का मिलान किया गया... पुलिस का कहना है कि इन साक्ष्यों से घटना की कड़ियां आपस में जुड़ती गईं... पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह करीब 15 से 20 दिन पहले हुआ विवाद था... मृतक और आरोपियों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी... इसी पुरानी रंजिश को लेकर आदर्श की हत्या किए जाने
की बात जांच में सामने आई है......पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित तौर पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं.......फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है... वहीं बाल अपचारी को किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा... इस हत्याकांड में पुलिस के खुलासे के बाद अब पहले दर्ज नामजदगी और वास्तविक आरोपियों को लेकर तस्वीर पूरी तरह बदल गई है...पुलिस के मुताबिक पहले से नामजद चारो आरोपियों को बरी किया जायेगा वही इस घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को एसपी कुशीनगर केशव कुमार के तरफ से 25,000,रूपये इनाम की घोषणा की गई.....
- 🌟 *माउंट कार्मेल इंटरनेशनल स्कूल में ‘Culmination Day 2026-27’ का भव्य आयोजन* *बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने मोहा सभी का मन* *महाराष्ट्र।* *माउंट कार्मेल इंटरनेशनल स्कूल* में शैक्षणिक सत्र *2026-27* के *‘Culmination Day’ (चर्मोत्कर्ष दिवस)* का उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी *प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और बहुमुखी कौशल* का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों की खूब सराहना बटोरी। विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की *शैक्षणिक उपलब्धियों* के साथ-साथ उनके *समग्र व्यक्तित्व विकास* को मंच प्रदान करना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों में *उत्साह, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा जीवन-मूल्यों* की सुंदर झलक देखने को मिली। 🎭 *नन्हे विद्यार्थियों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग* कार्यक्रम में *कक्षा-1* के विद्यार्थियों ने *अवियांश मृत्युंजय बरई* और *अनन्या नायर* की अगुवाई में शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति में *हिंदी, अंग्रेजी, मराठी एवं संस्कृत* सहित विभिन्न भाषाओं का सुंदर समावेश देखने को मिला। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने *Computer, ABACUS, Value Education, Karate, Phonics और Dance* जैसी विभिन्न गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 🌱 *शिक्षा के साथ संस्कार और जीवन-मूल्यों पर जोर* कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि इनमें बच्चों की *मानवीय संवेदनाओं, जीवन-मूल्यों, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी* की भी प्रभावशाली झलक देखने को मिली। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें *भविष्य की चुनौतियों* के लिए तैयार करने का संदेश दिया गया। विद्यालय की यह पहल इस बात को रेखांकित करती है कि *गुणवत्तापूर्ण शिक्षा* केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होती, बल्कि *ज्ञान, कौशल, संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास* का संतुलित विकास ही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। 👏 *शिक्षकों की भूमिका भी सराहनीय* विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों के पीछे *शिक्षकों के मार्गदर्शन, मेहनत और समर्पण* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम ने यह भी संदेश दिया कि *शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण* और उनके *उज्ज्वल भविष्य* की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 🌟 *अवियांश और अनन्या को विशेष शुभकामनाएँ* विद्यालय परिवार की ओर से *कक्षा-1* के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों *अवियांश मृत्युंजय बरई* एवं *अनन्या नायर* को शानदार प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। कुल मिलाकर, *Mount Carmel International School* का *Culmination Day 2026-27* विद्यार्थियों की *प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास* का शानदार उत्सव बनकर सामने आया। 🎓👏1
- एक ही रात पिंडरा में दो घरों में चोरी, बक्सा उठाकर सिवान में ले गए चोर; जांच में जुटी पुलिस1
- चोरों के निशाने पर पिंडरा: बक्सा उठाया, ताला तोड़ा और सामान ले उड़े1
- JPSC peper ko CBI जांच के लिए सरकार से न्याय की मांग कर रही है महिला #jharkhandnews #shorts #news JPSC peper ko CBI जांच के लिए सरकार से न्याय की मांग कर रही है महिला #jharkhandnews #shorts #news1
- *🚨🔴 ब्रेकिंग न्यूज कुशीनगर 🔴🚨* *🟥 आदर्श हत्याकांड का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार!* *🟩 एसपी की सख्ती और सीओ की निगरानी में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी ✍️* *📍 तमकुहीराज। चखनी खास में आदर्श चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।* *🟨 कुशीनगर एसपी केशव कुमार की सख्त निगरानी और तमकुहीराज सीओ जयंत यादव के पर्यवेक्षण में सर्विलांस, स्वाट, साइबर सेल और तमकुहीराज पुलिस की संयुक्त टीम ने लगातार जांच करते हुए घटना की कड़ियां जोड़ीं।* *🟦 सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टाइमलाइन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस वास्तविक आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों के कब्जे से आलाकत्ल चाकू और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।* *⭐ एसपी केशव कुमार की जीरो टॉलरेंस नीति और सीओ जयंत यादव की प्रभावी मॉनिटरिंग का असर—हत्या की गुत्थी सुलझी और आरोपी सलाखों के पीछे।* *✍️ सराहनीय पुलिस कार्रवाई पर एसपी कुशीनगर ने टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।* *🔥 कुशीनगर पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।*1
- कुशीनगर विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा गांव में कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम का ग्रामीणों से विरोध के दौरान नोकझोंक हो गई1
- JPSC peper ko CBI जांच के लिए सरकार से न्याय की मांग कर रही है महिला #jharkhandnews #shorts #news JPSC peper ko CBI जांच के लिए सरकार से न्याय की मांग कर रही है महिला #jharkhandnews #shorts #news1
- *लोकेशन: भटनी, देवरिया* *संवाददाता: अशोक मद्धेशिया* *सिंगहीडीह में सेंधमारी से सनसनी, लाखों के जेवर और 30 हजार नगदी चोरी* भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के आभूषण और करीब 30 हजार रुपये नकद पार कर दिए। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर में सोते रहे और चोर पीछे की दीवार काटकर अंदर दाखिल हो गए। बदमाश बक्सा उठाकर गांव से बाहर खेत में ले गए, जहां ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी निकाल ली। इसके बाद कपड़ों सहित बक्सा खेत में छोड़कर फरार हो गए। *#भटनी #देवरिया #Deoria #Bhatni #UttarPradesh #UPNews #CrimeNews #Police #BreakingNews #LocalNews #HindiNews #ReporterAshokMaddheshiya*1
- हत्या की घटना का खुलासा घटना में शामिल 4 अभियुक्तों तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में कुशीनगर थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का खुलासा घटना में शामिल 4 अभियुक्तों तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर की जा रही कार्यवाही के संबंध में मीडिया को जानकारी देते कुशीनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की बाईट-1