जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक, उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग (भा.पु.से.) द्वारा आज समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि एजेंसियों के कैश काउंटर पर क्यूआर स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की संभावना समाप्त हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एजेंसियों पर यदि भीड़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो वहां कार्यरत कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ आदरपूर्ण व्यवहार करें तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता से बचें। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से सहयोग भी लिया जा सकता है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को पेयजल, शेड एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी एजेंसी द्वारा जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ गैस एजेंसी आउटलेट के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगने तथा गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि पिछले कुछ दिनों से ओटीपी (OTP) से संबंधित तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं को घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को स्वयं गैस एजेंसी आउटलेट पर जाना पड़ रहा है और इससे कुछ स्थानों पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रसाशन की टीम द्वारा कई गैस एजेंसीज के आउटलेट एवं गोदाम की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर संबंधित एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि यदि गैस सिलेंडर उपलब्ध है तो किसी भी उपभोक्ता को वापस नहीं लौटाया जाए। ओटीपी की समस्या होने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं को फिजिकल रजिस्टर में प्रविष्टि कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कई उपभोक्ताओं को वहीं गैस सिलेंडर उपलब्ध भी कराया गया। बैठक में उपस्थित सभी गैस एजेंसी संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि ओटीपी संबंधी समस्या के बावजूद गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा अपने-अपने क्षेत्र में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इस संबंध में जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन द्वारा इसकी सतत निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित गैस एजेंसी अथवा जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक, उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग (भा.पु.से.) द्वारा आज समाहरणालय स्थित पुष्करणी सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि एजेंसियों के कैश काउंटर पर क्यूआर स्कैनर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूले जाने की संभावना समाप्त हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एजेंसियों पर यदि भीड़ की स्थिति उत्पन्न होती है तो वहां कार्यरत कर्मचारी उपभोक्ताओं के साथ आदरपूर्ण व्यवहार करें तथा किसी भी प्रकार की अभद्रता से बचें। आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन से सहयोग भी लिया जा सकता है। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को पेयजल, शेड एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी एजेंसी द्वारा जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाती है तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ गैस एजेंसी आउटलेट के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ लगने तथा गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया
कि पिछले कुछ दिनों से ओटीपी (OTP) से संबंधित तकनीकी समस्या के कारण उपभोक्ताओं को घर पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को स्वयं गैस एजेंसी आउटलेट पर जाना पड़ रहा है और इससे कुछ स्थानों पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रसाशन की टीम द्वारा कई गैस एजेंसीज के आउटलेट एवं गोदाम की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर संबंधित एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि यदि गैस सिलेंडर उपलब्ध है तो किसी भी उपभोक्ता को वापस नहीं लौटाया जाए। ओटीपी की समस्या होने की स्थिति में भी उपभोक्ताओं को फिजिकल रजिस्टर में प्रविष्टि कर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित कई उपभोक्ताओं को वहीं गैस सिलेंडर उपलब्ध भी कराया गया। बैठक में उपस्थित सभी गैस एजेंसी संचालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि ओटीपी संबंधी समस्या के बावजूद गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा अपने-अपने क्षेत्र में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। इस संबंध में जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले में गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन द्वारा इसकी सतत निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित गैस एजेंसी अथवा जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
- Om PrakashMahua, Vaishali😤on 13 March
- Om PrakashMahua, Vaishali😡on 13 March
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुमेरगंज पोखर पर असामाजिक तत्व के लोग स्कूल के में गेट पर ताला तोड़कर दारु पीकर और गंदगी फैलाई गई हैं सुमेरगंज चेहरा काला वैशाली बिहार1
- Post by Live tv news 24×71
- बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी गुरुवार को पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना साहिब गुरुद्वारा पहुँचे। दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने दरबार साहिब में जाकर गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला मौका था जब वह पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी की प्रेरणा से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। नीतीश कुमार के 20 साल के शासनकाल में बिहार में काफी काम हुआ। यहां तक कि जब गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाया गया था तब नगर विकास विभाग का मंत्री रहते हुए यहां काफी करने का अवसर मिला था। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी से बिहार की समृद्धि और विकसित बिहार के लिए कामना की। गुरु दरबार में मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री को गुरु महाराज से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारियां दी गईं। उन्होंने कुछ देर तक शबद कीर्तन भी सुना और गुरुद्वारे के धार्मिक माहौल में समय बिताया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप तलवार भी भेंट की गई। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए लोक भवन जाते समय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।4
- पितांबरपुर गांव में 67 दिवसीय जनजागरण यात्रा के तहत संत पंकज जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे और पुष्पवर्षा के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सत्संग के दौरान महाराज जी ने मानव जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे सदाचार, साधना और सत्संग के माध्यम से सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने रामायण की चौपाई के माध्यम से मानव जीवन की श्रेष्ठता का उल्लेख करते हुए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने साधना के महत्व को बताते हुए कहा कि मनुष्य शरीर में स्थित दिव्य केंद्र के माध्यम से आत्मज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही सुरत-शब्द योग और नामदान की प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए लोगों को सच्चे संत की शरण में जाने का संदेश दिया। समाज सुधार पर जोर देते हुए उन्होंने मांसाहार और नशे से दूर रहने की अपील की और बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह आयोजन भक्ति और सामाजिक जागरूकता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने1
- Patna #युवा अंबेडकर #संगठन के द्वारा #भारत रत्न डॉक्टर भीमराव #अंबेडकर की जयंती पर #भव्य शोभा यात्रा1
- पटना में CM सम्राट चौधरी का दौरा, गुरुद्वारे में टेका माथा; बयानबाजी भी तेज पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेका और दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने सचिवालय पहुंचकर अहम बैठक भी की। वहीं दूसरी ओर, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। रोहिणी ने सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि “नरसंहार के दाग वाले व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया है।” CM के धार्मिक दौरे और विपक्ष के हमले के बीच बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।1
- पशुओं के साथ जो इस तरह से कुर्ता किया जाता है कितना बेरहमी से इन लोगों को मारा जाता है आखिर मनुष्य को इतना गिरना क्यों है डॉग से मानवता भी एक चीज होता है जो मनुष्य में होना चाहिए वह खत्म हो गया है1
- लालगंज में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने के लिए ग्राहकों की लगी लम्बी कतार..!see more #lalganj #lalganjvaishali #vaishali1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुमेरगंज पोखर पर में गेट के ताला तोड़कर अ सामाजिक तत्व के लोगों ने दारु शराब बर्गर चाऊमीन खाकर स्कूल के अंदर गंदगी फैलाई हुए हैं सुमेरगंज वैशाली में1