Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल्हरिया में कृषि जागरूकता अभियान, मौसम पूर्वानुमान के आधार पर खेती की दी जानकारी गोड्डा के तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय के बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रावे कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के कुल्हरिया में कृषि जागरूकता अभियान चलाया। पायल कुमारी, अंशु सिंह, रिया कुमारी, प्रशांत कुमार सिंह व विवेक भगत ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान, मोबाइल ऐप व कृषि बुलेटिन से जानकारी लेकर बुवाई, सिंचाई, उर्वरक-कीटनाशक प्रयोग और कटाई-भंडारण की योजना बनाने की सलाह दी। चौपाल में बेमौसम बारिश व कीट प्रकोप पर समाधान सुझाए, किसानों ने सराहना की।
Vipat kumar yadav
कुल्हरिया में कृषि जागरूकता अभियान, मौसम पूर्वानुमान के आधार पर खेती की दी जानकारी गोड्डा के तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय के बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने रावे कार्यक्रम के तहत मसलिया प्रखंड के कुल्हरिया में कृषि जागरूकता अभियान चलाया। पायल कुमारी, अंशु सिंह, रिया कुमारी, प्रशांत कुमार सिंह व विवेक भगत ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान, मोबाइल ऐप व कृषि बुलेटिन से जानकारी लेकर बुवाई, सिंचाई, उर्वरक-कीटनाशक प्रयोग और कटाई-भंडारण की योजना बनाने की सलाह दी। चौपाल में बेमौसम बारिश व कीट प्रकोप पर समाधान सुझाए, किसानों ने सराहना की।
More news from बिहार and nearby areas
- CHC चांदन में दिव्यांग शिविर का आयोजन,169 दिव्यांगजनों की हुई जांच चांदन(बांका)प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में आज मंगलवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया।आज के आयोजित शिविर में 169 दिव्यांगजनों की जांच की गई।दिव्यांगजनों की सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध दिलाने के उद्देश्य से दिव्यांग शिविर का सीएचसी चांदन में आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों से पहुंचे 169 दिव्यांगजनों ने भाग लिया।इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मियों द्वारा दिव्यांजनों से आवश्यक दस्तावेज दिये।साथ ही उनके समस्याओं से रूबरू होकर दिव्यांग प्रमाण पत्र, सरकारी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी लोगों को दी गई। लाभुकों ने शिविर में अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं,अधिकारियों ने पात्र लाभुकों को सरकार की और संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने का सबों को भरोसा दिया। शिविर में पहुंचे लोगों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में इस तरह के आयोजन से दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगजनों का काफी सुविधा मिलती है।मौके पर संबंधित विभाग के डॉ० धर्मवीर भारती (नेत्र रोग विशेषज्ञ)व डॉ०अखिलेस गुंजन,डॉ०निकेश कुमार(हड्डी रोग विशेषज्ञ) प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रजनीश कुमार के अलावा बड़ी संख्या में दिव्यांग लाभुक एवं उनके परिजन मौजूद थे। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- बांका-चांदन:क्या आपके भी नोनीहाल बच्चे चांदन प्रखंड के सीलजोरी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 जैसा शिक्षा ग्रहण कर रही है, नही तो नहीं. जिम्मेदार कौन? #Banka_Police Banka District Administration1
- जर्जर सड़क पर फूटा आक्रोश, चार घंटे सड़क जाम कर जताया विरोध। युवाओं व ग्रामीणों ने प्रशासन और कोयला कंपनियों के खिलाफ की नारेबाजी, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम1
- ग्राम पंचायत मिर्जापुर मैं पीएम आवास को लेकर किया गया ग्राम सभा।1
- mashaallah subhan allah allah salamat rakhe is awaj ko must beutyfull naat1
- 🚨 बांका में प्रदेश अध्यक्ष का दौरा… स्वागत में कौन रहा सबसे ज्यादा सक्रिय? 🔥 भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के बांका दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अमरपुर समेत कई स्थानों पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 🌸 स्वागत कार्यक्रम में ओम प्रकाश गुप्ता भी सक्रिय नजर आए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों की मुलाकात और विभिन्न कार्यक्रमों में साथ मौजूदगी की तस्वीरें भी सामने आईं। 📍 दौरे के दौरान पदयात्रा, कार्यकर्ताओं से संवाद और व्यवसायी वर्ग के साथ कार्यक्रम सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। 🎥 पूरी खबर और तस्वीरें देखें बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल पर। 📢 बांका की आवाज, आपके साथ।1
- रानी बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज 80 फीट ऊंचा बनेगा भव्य पंडाल ओडिशा के मयूर पैलेस की तर्ज पर तैयार हो रहा पंडाल जीरो ग्रेविटी झूला रहेगा आकर्षण का केंद्र बाघमारा ।शारदीय नवरात्र को लेकर कतरास के रानी बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रानी बाजार पूजा समिति की ओर से इस वर्ष ओडिशा में बने मयूर पैलेस की आकृति की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत रवानी ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई करीब 80 फीट और चौड़ाई लगभग 60 फीट होगी। पंडाल को थर्माकोल लकड़ी की बीट और बांस की मदद से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। पंडाल और लाइटिंग व्यवस्था पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। दुर्गा पूजा मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। इनमें नया जीरो ग्रेविटी झूला इस बार मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। वहीं, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा पश्चिम बंगाल के कुशल मूर्तिकारों द्वारा तैयार की जा रही है। पूजा समिति की ओर से पंडाल और मेले को भव्य रूप देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।1
- टुंडी में हाथियों का खौफनाक तांडव तड़के 3 बजे पारा शिक्षक को कुचलकर मौत गुलियाडीह में मातम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर शव उठाने से इनकार2
- धनबाद में MMDR काले कानून के खिलाफ CITU का रणधीर वर्मा चौक पर हल्लाबोल, हजारों मजदूरों के हस्ताक्षर से PM को भेजेंगे ज्ञापन । धनबाद में आज CITU के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लाए गए MMDR और लेबर कोड कानून के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व CITU के धनबाद जिला अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों को दबाने के लिए काले कानून ला रही है। MMDR कानून के जरिए झारखंड के खनिज संपदा पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। देश के 60 प्रतिशत खनिज झारखंड में हैं, और सरकार ज्यादा उत्पादन के नाम पर झारखंड को लूटना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार, इलेक्शन कमीशन और सरकारी मशीनरी मिलकर देश को बर्बाद करने पर तुली है। कोयला मजदूर हजारों साल से जमीन के अंदर दबे कोयले को निकालकर देश को रोशनी देते हैं, लेकिन उन्हें ही दबाया जा रहा है। इस काले कानून के खिलाफ हजारों मजदूरों और आम जनता से हस्ताक्षर कराकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 1 से 3 अक्टूबर तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और नौजवान सड़कों पर उतरकर ही इस कानून से मुक्ति दिलाएंगे। बाइट - जिला अध्यक्ष, CITU, धनबाद1