ग्रामीण अंचल में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, शोभायात्रा और "जय श्री राम के नारे"से गूंजा क्षेत्र। प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा सुरेंद्र सिंह कि अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हैंसी चौराहे से, जेठवारा चौराहा ,संजय नगर तिराहा होते हुए पौराणिक हनुमान मंदिर तक शोभायात्राएं निकाली गईं।सुबह से ही ग्रामीण अंचल में "भगवान परशुराम जी की जय" और "जय श्री राम" के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया।जिसमें बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा ध्वज और भगवान परशुराम का चित्र लेकर गाजे-बाजे के साथ गांव में भ्रमण करते नजर आए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला।प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम न्याय, ज्ञान और अनुशासन के प्रतीक हैं। ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में व्याप्त अधर्म व अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं में वक्ताओं ने युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।इस आयोजन ने ग्रामीण युवाओं को सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।इस भव्य आयोजन में विधानसभा विश्वनाथगंज प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, देवेश, आचार्य लालू महाराज, चक्रपाणि,रजनीश शर्मा कपिल ,अभिषेक,हिमांशु,राहुल पांडे, विवेक पांडे, विवेक मिश्रा, नितिन मिश्रा,जवाहर शुक्ला पंकज शर्मा,शिव अग्रहरि ,सोम त्रिवेदी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहें। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट।
ग्रामीण अंचल में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, शोभायात्रा और "जय श्री राम के नारे"से गूंजा क्षेत्र। प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा सुरेंद्र सिंह कि अध्यक्षता में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हैंसी चौराहे से, जेठवारा चौराहा ,संजय नगर तिराहा होते हुए पौराणिक हनुमान मंदिर तक शोभायात्राएं निकाली गईं।सुबह से ही ग्रामीण अंचल में "भगवान परशुराम जी की जय" और "जय श्री राम" के नारों से माहौल भक्तिमय हो गया।जिसमें बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यकर्ता अपने हाथों में भगवा ध्वज और भगवान परशुराम का चित्र लेकर गाजे-बाजे के साथ गांव में भ्रमण करते
नजर आए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला।प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान परशुराम न्याय, ज्ञान और अनुशासन के प्रतीक हैं। ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में व्याप्त अधर्म व अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं में वक्ताओं ने युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।इस आयोजन ने ग्रामीण युवाओं को सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया।इस भव्य आयोजन में विधानसभा विश्वनाथगंज प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह, देवेश, आचार्य लालू महाराज, चक्रपाणि,रजनीश शर्मा कपिल ,अभिषेक,हिमांशु,राहुल पांडे, विवेक पांडे, विवेक मिश्रा, नितिन मिश्रा,जवाहर शुक्ला पंकज शर्मा,शिव अग्रहरि ,सोम त्रिवेदी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहें। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट।
- *(RY) लखनऊ-* *BJP की महिला जन आक्रोश रैली......!!* CM आवास से विधान भवन तक पदयात्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा में शामिल। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में मौजूद। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी मंत्री मौजूद। *बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में मौजूद हैं।* महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP की रैली।1
- Post by Urvashi singh1
- Post by Rohit Kumar1
- इटावा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9430 लीटर अवैध/देशी शराब का विनष्टिकरण किया। मा० न्यायालय के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹82 लाख बताई गई है। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में थाना चौबिया पुलिस द्वारा अभियोजन व राजस्व विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से की गई। विनष्टिकरण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सैफई रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी सैफई कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। प्रक्रिया के दौरान पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष अवैध शराब को जेसीबी मशीन के जरिए नष्ट कर दिया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। पुलिस के अनुसार यह शराब थाना चौबिया में दर्ज तीन अभियोगों से संबंधित थी। इटावा पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आमजन से सूचना देने की अपील की गई है।2
- Post by PK Crime Story1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: जसवंतनगर में एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना नगला कन्हई के पास जसवंतनगर-सिविल लाइन बॉर्डर क्षेत्र में रात करीब 9:25 बजे हुई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या यूपी75 एएन 8621) पर सवार दो युवक जसवंतनगर से मानिकपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मानिकपुर निवासी निग्नेश (मूल रूप से तुलारामपुर निवासी) की हालत गंभीर थी, जबकि उसके साथ सवार प्रिंस भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल मोतीझील पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निग्नेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक निग्नेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by Kanhaiya lal1
- *(RY) बर्फ की चादर के बीच 51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, कपाट खुलने से पहले देखें दिव्य नजारा.......!!* 👉22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।1