logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिरूहूँनी में सजा अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाया दम, आशीष ने जीती 81 हजार की कुश्ती, अवनायक पहलवान को बाइक के साथ 51 हजार का पुरस्कार क्षेत्र के बिरूहूँनी गांव में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ जो रात्रि 8 बजे तक चला। पहले दिन विभिन्न जिलों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार दांव-पेच दिखाए। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल में भूरा पहलवान क्योंतरा, अर्पित यादव अनंतराम, बेगू शेरपुर सरैया, कोसेंद्र सिंह कानपुर, उदय पहलवान शेरपुर, नितिन सीकानपुर, अर्पित दूरबसपुर, अच्छे दिबियापुर, देवेश अजीतमल, पीयूष कंचौसी, शिवपूजन, मुकेश झांसी, अरुण भिंड, आकाश अलीगढ़, काला बाराबंकी, सुमित अलीगढ़, गौतम कासगंज, मयंक कानपुर, नीरज फिरोजाबाद, कोमल हरियाणा, काजल लखनऊ, अंश कानपुर, आकाश गोरखपुर, नीरज बांदा और आलम पंजाब समेत कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहले दिन गोरखपुर के आशीष पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। वहीं कानपुर के अवनायक पहलवान ने उत्तराखंड के साबिर अली को हराया। विजेता अवनायक को कमेटी की ओर से होंडा बाइक और 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। अन्य मुकाबलों में शिवपूजन ने झांसी के मुकेश, अलीगढ़ के प्रशांत ने कासगंज के वीरेंद्र और फिरोजाबाद के लोकेश ने कानपुर के विजय पहलवान को हराया। भारी भीड़ के बीच एंबुलेंस व फायर सर्विस की व्यवस्था न होने और पेयजल की दिक्कत को लेकर दर्शकों व पहलवानों ने सवाल उठाए। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। लोगों ने दूसरे दिन व्यवस्थाएं बेहतर करने की मांग की। आयोजन महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर, संरक्षक चंद्रहास पाण्डेय व उपाध्यक्ष रानू भदौरिया समेत कमेटी सदस्यों ने कराया।

13 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

बिरूहूँनी में सजा अखाड़ा, पहलवानों ने दिखाया दम, आशीष ने जीती 81 हजार की कुश्ती, अवनायक पहलवान को बाइक के साथ 51 हजार का पुरस्कार क्षेत्र के बिरूहूँनी गांव में स्वर्गीय लालजीत पहलवान की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ जो रात्रि 8 बजे तक चला। पहले दिन विभिन्न जिलों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अखाड़े में जोरदार दांव-पेच दिखाए। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे और तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल में भूरा पहलवान क्योंतरा, अर्पित यादव अनंतराम, बेगू शेरपुर सरैया, कोसेंद्र सिंह कानपुर, उदय पहलवान शेरपुर, नितिन सीकानपुर, अर्पित दूरबसपुर, अच्छे दिबियापुर, देवेश अजीतमल, पीयूष कंचौसी, शिवपूजन, मुकेश झांसी, अरुण भिंड, आकाश अलीगढ़, काला बाराबंकी, सुमित अलीगढ़, गौतम कासगंज, मयंक कानपुर, नीरज फिरोजाबाद, कोमल हरियाणा, काजल लखनऊ, अंश कानपुर, आकाश गोरखपुर, नीरज बांदा और आलम पंजाब समेत कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहले दिन गोरखपुर के आशीष पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81 हजार रुपये की कुश्ती अपने नाम की। वहीं कानपुर के अवनायक पहलवान ने उत्तराखंड के साबिर अली को हराया। विजेता अवनायक को कमेटी की ओर से होंडा बाइक और 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। अन्य मुकाबलों में शिवपूजन ने झांसी के मुकेश, अलीगढ़ के प्रशांत ने कासगंज के वीरेंद्र और फिरोजाबाद के लोकेश ने कानपुर के विजय पहलवान को हराया। भारी भीड़ के बीच एंबुलेंस व फायर सर्विस की व्यवस्था न होने और पेयजल की दिक्कत को लेकर दर्शकों व पहलवानों ने सवाल उठाए। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। लोगों ने दूसरे दिन व्यवस्थाएं बेहतर करने की मांग की। आयोजन महादेव दंगल कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर, संरक्षक चंद्रहास पाण्डेय व उपाध्यक्ष रानू भदौरिया समेत कमेटी सदस्यों ने कराया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिरुहूनी के विराट दंगल का सुमन दिवाकर ने किया उद्घाटन, महिला पहलवानों का हुआ भव्य स्वागत औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बिरुहूनी में आयोजित विराट दंगल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ऐरवा कटरा एवं समाजवादी पार्टी की नेता श्रीमती सुमन दिवाकर ने पहुंचकर उद्घाटन किया। इस दौरान अंतरराज्यीय स्तर से पहुंचीं महिला पहलवानों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बिरुहूनी में आयोजित यह दंगल दो दिवसीय आयोजन का हिस्सा है, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और नेपाल से भी पहलवानों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। महिला पहलवानों के मुकाबले भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण बताए जा रहे हैं। दंगल के दौरान सुमन दिवाकर की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र की सियासत में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। औरैया विधानसभा-204 से समाजवादी पार्टी की ओर से उनकी दावेदारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। बड़े सपा नेता से हरी झंडी मिलने की चर्चा सूत्रों के हवाले से यह चर्चा सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता की ओर से सुमन दिवाकर को औरैया विधानसभा-204 से अपनी दावेदारी मजबूती से रखने के लिए हरी झंडी मिलने के संकेत दिए गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि 204-औरैया विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं के बीच सुमन दिवाकर की लगातार क्षेत्र में सक्रियता को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम प्रत्याशी का फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा। अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा-204 औरैया से सुमन दिवाकर की दावेदारी को किस रूप में आगे बढ़ाती है और आने वाले समय में पार्टी की ओर से क्या निर्णय सामने आता है।
    1
    बिरुहूनी के विराट दंगल का सुमन दिवाकर ने किया उद्घाटन, महिला पहलवानों का हुआ भव्य स्वागत
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बिरुहूनी में आयोजित विराट दंगल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ऐरवा कटरा एवं समाजवादी पार्टी की नेता श्रीमती सुमन दिवाकर ने पहुंचकर उद्घाटन किया। इस दौरान अंतरराज्यीय स्तर से पहुंचीं महिला पहलवानों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
बिरुहूनी में आयोजित यह दंगल दो दिवसीय आयोजन का हिस्सा है, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और नेपाल से भी पहलवानों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। महिला पहलवानों के मुकाबले भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण बताए जा रहे हैं।
दंगल के दौरान सुमन दिवाकर की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र की सियासत में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। औरैया विधानसभा-204 से समाजवादी पार्टी की ओर से उनकी दावेदारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
बड़े सपा नेता से हरी झंडी मिलने की चर्चा
सूत्रों के हवाले से यह चर्चा सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता की ओर से सुमन दिवाकर को औरैया विधानसभा-204 से अपनी दावेदारी मजबूती से रखने के लिए हरी झंडी मिलने के संकेत दिए गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि 204-औरैया विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है।
स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं के बीच सुमन दिवाकर की लगातार क्षेत्र में सक्रियता को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम प्रत्याशी का फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा।
अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा-204 औरैया से सुमन दिवाकर की दावेदारी को किस रूप में आगे बढ़ाती है और आने वाले समय में पार्टी की ओर से क्या निर्णय सामने आता है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ट्रैफिक बूथ बना आरामगाह? तिकोनिया कट के वीडियो ने उठाए सवाल* *ट्रैफिक बूथ बना आरामगाह? तिकोनिया कट के वीडियो ने उठाए सवाल* लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन और पुलिस विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लखनऊ के पारा क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इन प्रयासों के बीच जमीनी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है। थाना पारा क्षेत्र के तिकोनिया कट पर ड्यूटी पर तैनात बताए जा रहे हेड कांस्टेबल सुदेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह डिवाइडर पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान यदि यातायात पुलिसकर्मी बूथ के अंदर इस तरह आराम करते नजर आएंगे, तो व्यस्त चौराहे और सड़क पर यातायात व्यवस्था की निगरानी कौन करेगा? कुछ स्थानीय लोगों ने कर्मचारी के नशे में होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच का विषय है। तंज यह है कि जिस बूथ को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाया गया है, कहीं वह ड्यूटी के बीच आराम करने का ठिकाना तो नहीं बन गया? एक तरफ डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के नेतृत्व में लखनऊ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान और प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के वीडियो विभागीय निगरानी और ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मामला किसी एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है। सवाल यह है कि यदि ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के दौरान इस तरह आराम करते पाए जाते हैं, तो उनकी निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था क्या है? अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात विभाग पूरे मामले की जांच करता है या नहीं और जांच में यदि कोई ड्यूटी संबंधी अनियमितता सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है। फिलहाल वीडियो ने एक सवाल जरूर छोड़ दिया है—ट्रैफिक बूथ यातायात संभालने के लिए है या ड्यूटी के बीच आराम फरमाने के लिए?
    1
    *ट्रैफिक बूथ बना आरामगाह? तिकोनिया कट के वीडियो ने उठाए सवाल*
*ट्रैफिक बूथ बना आरामगाह? तिकोनिया कट के वीडियो ने उठाए सवाल*
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन और पुलिस विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लखनऊ के पारा क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो इन प्रयासों के बीच जमीनी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है।
थाना पारा क्षेत्र के तिकोनिया कट पर ड्यूटी पर तैनात बताए जा रहे हेड कांस्टेबल सुदेश कुमार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह डिवाइडर पर बने यातायात पुलिस बूथ के अंदर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान यदि यातायात पुलिसकर्मी बूथ के अंदर इस तरह आराम करते नजर आएंगे, तो व्यस्त चौराहे और सड़क पर यातायात व्यवस्था की निगरानी कौन करेगा? कुछ स्थानीय लोगों ने कर्मचारी के नशे में होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविक स्थिति जांच का विषय है।
तंज यह है कि जिस बूथ को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बनाया गया है, कहीं वह ड्यूटी के बीच आराम करने का ठिकाना तो नहीं बन गया?
एक तरफ डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के नेतृत्व में लखनऊ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अभियान और प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के वीडियो विभागीय निगरानी और ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मामला किसी एक कर्मचारी तक सीमित नहीं है। सवाल यह है कि यदि ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी के दौरान इस तरह आराम करते पाए जाते हैं, तो उनकी निगरानी और जवाबदेही की व्यवस्था क्या है?
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात विभाग पूरे मामले की जांच करता है या नहीं और जांच में यदि कोई ड्यूटी संबंधी अनियमितता सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की जाती है।
फिलहाल वीडियो ने एक सवाल जरूर छोड़ दिया है—ट्रैफिक बूथ यातायात संभालने के लिए है या ड्यूटी के बीच आराम फरमाने के लिए?
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी का पहला औरैया आगमन। औरैया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। औरैया-महटोली कट पर नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश वाजपेयी का भी आत्मीय स्वागत। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया समेत पदाधिकारी रहे मौजूद। नगर पालिका परिषद अध्य्क्ष औरैया अनूप कुमार गुप्ता व विशाल शुक्ला रहे मौजूद। जिला मीडिया प्रभारी भरे चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
    4
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी का पहला औरैया आगमन।

औरैया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।

औरैया-महटोली कट पर नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश वाजपेयी का भी आत्मीय स्वागत।

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया समेत पदाधिकारी रहे मौजूद।

नगर पालिका परिषद अध्य्क्ष औरैया अनूप कुमार गुप्ता व विशाल शुक्ला रहे मौजूद।

जिला मीडिया प्रभारी भरे चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर औरैया पुलिस की विशेष कार्यशाला, स्पेशल एजुकेटर सम्मानित औरैया। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजुकेटर द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करना और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान संवाद की बाधाओं को दूर कर एक समावेशी व संवेदनशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने प्रशिक्षण देने आए स्पेशल एजुकेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    4
    अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर औरैया पुलिस की विशेष कार्यशाला, स्पेशल एजुकेटर सम्मानित
औरैया। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
इस कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजुकेटर द्वारा जनपद के पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करना और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 
इस दौरान संवाद की बाधाओं को दूर कर एक समावेशी व संवेदनशील समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने प्रशिक्षण देने आए स्पेशल एजुकेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक-23.09.2026* *थाना तिर्वा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दौराने संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग थाना तिर्वा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किनौरा के पास से अभियुक्त आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0355/2026 धारा - 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष । *बरामदगी का विवरण :-* 1. एक अवैध तमंचा 315 बोर 2. एक अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर । *गिरफ्तारी करने वाली टीम :-* 1. प्र0नि0 संजय कुमार शुक्ल 2. उ0नि0 राधामोहन शर्मा 3. का0 गौरव कुमार 4. का0 रामू *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक-23.09.2026* *थाना तिर्वा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।* पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दौराने संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग थाना तिर्वा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किनौरा के पास से अभियुक्त आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0355/2026 धारा - 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-* 1. आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष । *बरामदगी का विवरण :-* 1. एक अवैध तमंचा 315 बोर 2. एक अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर । *गिरफ्तारी करने वाली टीम :-* 1. प्र0नि0 संजय कुमार शुक्ल 2. उ0नि0 राधामोहन शर्मा 3. का0 गौरव कुमार 4. का0 रामू
    1
    *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज*
*दिनांक-23.09.2026*

*थाना तिर्वा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।*

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दौराने संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग थाना तिर्वा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किनौरा के पास से अभियुक्त आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0355/2026 धारा - 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 

 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
1. आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष । 

*बरामदगी का विवरण :-*
1. एक अवैध तमंचा 315 बोर  
2. एक अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर ।

 *गिरफ्तारी करने वाली टीम :-*
1. प्र0नि0 संजय कुमार शुक्ल  
2. उ0नि0 राधामोहन शर्मा 
3. का0 गौरव कुमार 
4. का0 रामू
*प्रेस नोट- जनपद कन्नौज*
*दिनांक-23.09.2026*
*थाना तिर्वा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिर्वा संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे कोतवाली तिर्वा पुलिस द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दौराने संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग थाना तिर्वा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किनौरा के पास से अभियुक्त आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना तिर्वा पर मु0अ0सं0 0355/2026 धारा - 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । 
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :-*
1. आकाश उर्फ अन्ना पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी ग्राम कमलेपुर्वा थाना तिर्वा जनपद कन्नौज उम्र करीब 21 वर्ष । 
*बरामदगी का विवरण :-*
1. एक अवैध तमंचा 315 बोर  
2. एक अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम :-*
1. प्र0नि0 संजय कुमार शुक्ल  
2. उ0नि0 राधामोहन शर्मा 
3. का0 गौरव कुमार 
4. का0 रामू
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मास्टरों पर की टिप्पणियां। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने मास्टरों पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा मास्टर स्कूल जाते समय राइफल लेकर जाया करते थे।
    1
    उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मास्टरों पर की टिप्पणियां।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने मास्टरों पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा मास्टर स्कूल जाते समय राइफल लेकर जाया करते थे।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद *पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर जनपद के पुलिस कर्मियों को बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजूकेटर द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर सांकेतिक भाषा के सम्बन्ध में सिखाया एवं बताया गया।* *➡️ सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद एवं उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है।* *➡️ आइए, समावेशी समाज के निर्माण हेतु संवाद की बाधाओं को दूर करने और सभी के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संकल्प लें।* *क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजूकेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।*
    1
    सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद
*पुलिस अधीक्षक औरैया  के कुशल निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर जनपद के पुलिस कर्मियों को बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजूकेटर द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर सांकेतिक भाषा के सम्बन्ध में सिखाया एवं बताया गया।*
*➡️ सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद एवं उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है।*
*➡️ आइए, समावेशी समाज के निर्माण हेतु संवाद की बाधाओं को दूर करने और सभी के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संकल्प लें।*
*क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजूकेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, सिर में आई गंभीर चोट। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने एक महिला को लाठी-डंडो एवं लात घूंसों से जमकर पीटा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी रानी शर्मा पत्नी रामनिवास शर्मा ने कोतवाल कपिल दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका मकान संबंधी मुकदमा गांव के ही राधेश्याम पुत्र रामसरन सक्सेना से न्यायालय में चल रहा है। जिसको लेकर राधेश्याम के परिजन रंजिश रखते हैं। सोमवार को जब वह अपने घर पर अकेली थी। घर पर अकेला देख, राजकुमार, विमलेश पुत्र राधेश्याम, मनीष पुत्र राजकुमार, गगन पुत्र रामगोविंद सक्सेना घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़िता के अनुसार जब उसने गाली-गलौज करने से मना किया तो उपरोक्त लोगों ने उसको लाठी-डंडे एवं लात घूंसों से जमकर पीटा। जिससे उसके शरीर व सिर में गंभीर चोट आयी है और वह बुरी तरह लहु-लुहान हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसको व उसके परिजनों को जान-माल का खतरा है। उसने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
    1
    कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, सिर में आई गंभीर चोट।
विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने एक महिला को लाठी-डंडो एवं लात घूंसों से जमकर पीटा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी रानी शर्मा पत्नी रामनिवास शर्मा ने कोतवाल कपिल दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसका मकान संबंधी मुकदमा गांव के ही राधेश्याम पुत्र रामसरन सक्सेना से न्यायालय में चल रहा है। जिसको लेकर राधेश्याम के परिजन रंजिश रखते हैं। सोमवार को जब वह अपने घर पर अकेली थी। घर पर अकेला देख, राजकुमार, विमलेश पुत्र राधेश्याम, मनीष पुत्र राजकुमार, गगन पुत्र रामगोविंद सक्सेना घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। पीड़िता के अनुसार जब उसने गाली-गलौज करने से मना किया तो उपरोक्त लोगों ने उसको लाठी-डंडे एवं लात घूंसों से जमकर पीटा। जिससे उसके शरीर व सिर में गंभीर चोट आयी है और वह बुरी तरह लहु-लुहान हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसको व उसके परिजनों को जान-माल का खतरा है। उसने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आठवीं के बच्चे की रैगिंग के चलते बारहवीं के छात्रों ने की मारपीट, दहसत से बच्चा गायब इटावा:- जनपद इटावा थाना भरथना क्षेत्र के शाम्हो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों द्वारा आठवीं के छात्र के साथ रैगिंग के चलते बच्चा स्कूल से गायब , बच्चा गायब होने पर स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप के साथ सिक्योरिटी पर भी कई सवाल । रिपोर्ट :- मनोज कुमार इटावा 8865800182
    1
    आठवीं के बच्चे की रैगिंग के चलते बारहवीं के छात्रों ने की मारपीट, दहसत से बच्चा गायब
इटावा:- जनपद इटावा थाना भरथना क्षेत्र के शाम्हो स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सीनियर छात्रों द्वारा आठवीं के छात्र के साथ रैगिंग के चलते बच्चा स्कूल से गायब ,
बच्चा गायब होने पर स्कूल प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप के साथ सिक्योरिटी पर भी कई सवाल ।
रिपोर्ट :- मनोज कुमार इटावा 
8865800182
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.