Shuru
Apke Nagar Ki App…
परासिया तामिया मार्ग पर तूल तूला पहाड़ टर्निंग में शेर के दर्शन हो रहे हैं छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया तामिया रोड पर ,तामिया तूल तूला पहाड़ के नीचे टर्निंग में शेर दिखे जाने की खबर आ रही है, पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों एवं शेर आदि का मूवमेंट क्षेत्र में खुलेआम देखा जा रहा है, राहगीरों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
यश भारत
परासिया तामिया मार्ग पर तूल तूला पहाड़ टर्निंग में शेर के दर्शन हो रहे हैं छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले की परासिया तामिया रोड पर ,तामिया तूल तूला पहाड़ के नीचे टर्निंग में शेर दिखे जाने की खबर आ रही है, पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों एवं शेर आदि का मूवमेंट क्षेत्र में खुलेआम देखा जा रहा है, राहगीरों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
- यश भारतChhindwara, Madhya Pradesh🙏7 hrs ago
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर1
- सूरज बायो इंडस्ट्रीज प्लांट के गोडाउन में रखे गन्ना चीपा में लगी आग, बड़ा हादसा टला, फायर ब्रिगेड टीम नें आग पर पाया काबू। मुलताई। सोमवार दोपहर नगर के समीप ग्राम चौथीया स्थित सूरज बायो इंडस्ट्रीज प्लांट के गोडाउन में रखे गन्ना चीपा में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। आग गन्ना चीपा के भीतर अंदर ही अंदर सुलग रही थी, जिससे स्थिति गंभीर हो सकती थी। फायर ब्रिगेड कर्मी गिरीश पिपले और राहुल ने कड़ी मशक्कत करते हुए समय रहते आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यदि आग पर तुरंत नियंत्रण नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है और किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- भारत मलेशिया में आत्मीय रिश्ता - मोदी, हेमंता को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता बोले राहुल, संविधान रक्षक को एक लाख दिए सपा ने, कांग्रेस बीजेपी की कथनी करनी अलग-अलग -शाह, दिल्ली में रेका सरकार के एक साल पर पांच सौ बसें, योगी की मां से मुलाकात का इमोशनल वीडियो वायरल... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- बनखेड़ी नगर में नवनिर्मित माता खेड़ापति मंदिर में पिछले एक सप्ताह से जारी प्राण प्रतिष्ठा एवं शतचंडी महायज्ञ का रविवार को समापन हुआ ,इस अवसर पर पूजन के बाद हवन पूर्णाहुति एवं आरती संपन्न हुई, पूर्णाहुति एवं हवन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे, दोपहर 12 बजे से कन्या भोजन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया भंडारा दोपहर 12 से रात्रि 8 बजे तक निरंतर जारी रहा, नगर की महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, भंडारे में करीब 10000 से अधिक भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की, इस विशाल आयोजन में नगर के समस्त भक्त जनों ने अपनी सहभागिता दी एवं खुलकर दान दक्षिणा दी, नगर का सामूहिक आयोजन भव्य और ऐतिहासिक रहा, भंडारे में सेवा में भी भक्तजन आगे रहे ,करीब 200 महिलाओं और पुरुषों की टीम ने भंडारी की व्यवस्था संभाली ,भीड़ अधिक होने के कारण करीब 50 महिलाओं ने भंडारा सामग्री बनवाने में अहम भूमिका दी, जिसके बाद जजमानों एवं आयोजक श्री खेड़ापति माता मंदिर समिति द्वारा सभी कन्याओं को तिलक कर दक्षिण प्रदान की गई, नागरिकों ने बढ़-चढ़कर नगर के आयोजन में हिस्सा लिया, बड़ी संख्या में नागरिक प्रतिदिन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और यज्ञ में शामिल रहे ,भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा एवं महायंग्य का समापन किया गया1
- तिरोड़ी तहसील के ग्राम पंचायत महकेपार में जारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का सोमवार की शाम 06 बजे समापन हो गया। समापन के दिन स्वयं सेवकों ने महकेपार स्कूल में विभिन्न विषयों पर जागरूकता नाटक का आयोजन किया। इसके अलावा गांव के सार्वजनिक स्थलों का भम्रण किया। रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी के प्राचार्य पवन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ कुलदीप लखेरा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने 07 दिनों तक महकेपार में विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता की।जिसमें पंचायत सरपंच युवचंद सोनवाने का भी भरपूर सहयोग रहा। प्राचार्य ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में ’स्वयं से पहले आप’ की भावना विकसित करना और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियानः गोद लिए गए गाँव, बस्ती में सफाई और कचरा प्रबंधन पर कार्य किया। मतदाता जागरूकता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता रैली निकाली। वहीं व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर बौद्धिक चर्चा हुई। अंतिम दिन शिविर के स्वयं सेवक द्वारा पूरे शिविर की गतिविधियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया1
- हमारे गांव का रोड नहीं बन पाया है कई पंचबरसि निकल गई लेकिन आज भिबेसा का बेसा है गा्म पंचायत मऊ बिलाक चिचली गा्म नोनिया कछार2
- थोक सब्जी मंडी में आवारा मवेशियों का आतंक, हादसों का बना रहता है अंदेशा सिवनी जिला मुख्यालय में स्थित थोक सब्जी मंडी में आवारा मवेशियों का जमावड़ा बना रहता है । जिससे लोगों में दहशत रहती है । ये आवारा मवेशी न सिर्फ सब्जी की दुकानों में घुस जाते हैं बल्कि कई बार वहां पर सब्जी खरीदने आए लोगों पर भी हमला कर देते हैं । लगभग एक डेढ़ साल पहले एक आवारा सांड के हमले से एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे नागपुर में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसने दम तोड़ दिया था। बावजूद इसके मंडी प्रशासन ने अब तक की कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण आवारा मवेशी प्रतिदिन मंडी में घुस आते हैं। सब्जी व्यापारियों की मांग है कि मंडी प्रशासन इस संबंध में तत्काल त्वरित कार्रवाई करें जिससे लोगों की जान और माल का खतरा ना हो। यहां प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में व्यापारी और खरीदार आते हैं।1
- गोपालतलाई में जय बजरंग बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन मुलताई। नगर के समीप ग्राम गोपालतलाई में जय बजरंग समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक बैल दौड़ पट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया,जिसमे में जिले भर से आई बैल जोड़ियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय आयोजन में 100 से अधिक बैल जोड़ी पट में शामिल हुई,जिसे देखने पट प्रेमी दर्शकों का मेला लगा रहा। आयोजकों द्वारा इनामी पट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹9999, द्वितीय पुरस्कार ₹7777 तथा तृतीय पुरस्कार ₹5555 रखा गया था, जिससे प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय ‘अज्जू’ बारस्कर ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन 50 से अधिक बैल जोड़ियों ने पट में भाग लिया, पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना और पारंपरिक उत्साह का माहौल बना रहा। ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए दर्शकों ने प्रतियोगिता का जमकर आनंद लिया और सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।1
- लोक सभा सांसद से प्राप्त प्रस्ताव पर 01 निर्माण कार्य हेतु 150000 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी गई है लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी से ई-साक्षी पोर्टल पर प्राप्त प्रस्ताव पर कलेक्टर सोनिया मीना ने सांसद निधि से 01 निर्माण कार्य के लिए 01 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से सोमवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक सभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी से प्राप्त प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत बाचावानी विकासखंड बनखेडी में मल्टीजिम के लिए 01 लाख 50 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।1