सुरेश कुमार बब्बर की आंखों से संसार देखेंगे 2 नेत्रहीन सुरेश कुमार बब्बर की आंखों से संसार देखेंगे 2 नेत्रहीन बब्बर बने सोसायटी के 447वें नेत्रदानी- शशिकांत \रवि जुनेजा फाजिल्का, 19 अप्रैल(सोनू वर्मा): फाजिल्का नगर में राधा स्वामी कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी व्यवसायी सुरेश कुमार बब्बर (58 वर्ष) का आज प्रात: आकस्मिक निधन हो गया। उनके संबंधी विनोद कवातड़ा ने दिवंगत की आंखें दान करने के लिए सोशल वेलफेयर सोसायटी के नेत्रदान प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि जुनेजा के साथ संपंर्क किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गवासी बब्बर की धर्मपत्नी नीना रानी, पुत्र लविश बब्बर, भाई रमेश बब्बर तथा सुपुत्री मनी व दामाद प्रिंस ने नेत्रदान करने के प्रस्ताव पर सहमती जताई। तत्पश्चात सोसायटी के अध्यक्ष शशिकांत के दिशानिर्देश अनुसार नेत्रदान प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि जुनेजा, महासचिव राकेश गिल्होत्रा, वरिष्ठ सदस्य शशि चुचरा तथा जगदीश सिरोवा ने तुरंत सुरेश कुमार बब्बर के नेत्र सुरक्षित करवाए तथा उनका कोर्निया पुनर्जोत आई बैंक सोसायटी लुधियाना को भेज दिया। इस नेत्रदान में अबोहर के जाने-माने समाजसेवी तथा नेत्रदान को प्रोत्साहित करने वाले डा. श्रीराम तथा सभाजीत चौधरी का सक्रिय सहयोग रहा। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए सोसायटी के प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि जुनेजा तथा राकेश गिल्होत्रा ने बताया कि दिवंगत सुरेश कुमार बब्बर स्वयं नेत्रदान करने की इच्छा रखते थे। उनकी इच्छा पूरी करने हेतु दुख की विकट घड़ी में परिवार ने आंखें दान करने का साहसिक कदम उठाया, जिसके चलते वह सोसायटी के 447वें नेत्रदानी बने हैं। इससे पूर्व 446 लोगों के नेत्रदान करवाए जा चुके हैं जिससे 892 दृष्टिहीनों के जीवन में उजाला हो चुका है। उल्लेखनीय है कि 58 वर्षीय दिवंगत बब्बर का कोर्निया बहुत बढ़िया स्थिति में था जिसके प्रत्यारोपण किए जाने से 2 और नेत्रहीन इस रंग-बिरंगी दुिनया को देख सकेंगे। सोशल वेलफेयर सोसायटी के शिष्टमंडल ने सुरेश कुमार बब्बर के अंतिम संस्कार के अवसर पर उनकी देह पर “नेत्रदाता” की चादर चढ़ाई और चिता पर पुष्प चक्र अर्पित करके भावभीनी श्रद्धांजलि दी और आंखें दान करने के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि उन्हें नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि अभी तक किसी भी प्रयोगशाला में बनावटी कोर्निया नहीं बन पाया है। इस दान से ही देश में लाखों नेत्रहीनों के जीवन में उजाला हो सकेगा।

- Post by Fazilka Samachar1
- Post by Sanjeev kumar bittu1
- ਗੋ/.ਲੀ/.ਬਾ/.ਰੀ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਹੋਏ ਜ਼/ਖ/ਮੀ! ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੇ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਕਈ ਕਥਿਤ ਅ.ਪ.ਰਾ.ਧਿ.ਕ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੀ ਸ਼ਾਮਲ!1
- ਦੇਖਦੇ ਰਹੋ ਬਾਬੇ ਦੇ ਫਨੀ ਵੀਡੀਓ ਸਾਡੇ ਵੀਡੀਓ ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੇ ਪੂਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠ ਕੇ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਬੱਚੇ ਬੁੱਢੇ ਭੈਣਾਂ ਅਤੇ ਵੀਰ ਸਭ ਇਕੱਠੇ ਬੈਠ ਕੇ ਦੇਖੋ1
- Post by Gurmeet Abul Khurana1
- Post by Inside Story News Chennal1
- ਕਿਹਾ, ਅਣਗਿਹਲੀ ਵਰਤਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਘੜੀਸਾਂਗੇ ਹਾਈਕੋਰਟ ਵਿੱਚ।1
- Post by Sanjeev kumar bittu1