Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा: नेहरू के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में अपना अलग मुकाम हासिल किया: गुंजल देश में लगातार गहरा रहे रसोई गैस संकट सहित कई मुद्दों पर कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने रैली निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं रैली को संबोधित करते हुए प्रह्लाद गुंजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले करते हुए कहा कि इस देश की जनता मतदान करके अपनी जिम्मेदारी निभा लेती है, इसलिए आप जैसे नेताओं को हिटलर शाही चलाने का मौका मिल जाता है...
Ahmed Siraj Farooqi
कोटा: नेहरू के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया में अपना अलग मुकाम हासिल किया: गुंजल देश में लगातार गहरा रहे रसोई गैस संकट सहित कई मुद्दों पर कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन ने रैली निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं रैली को संबोधित करते हुए प्रह्लाद गुंजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले करते हुए कहा कि इस देश की जनता मतदान करके अपनी जिम्मेदारी निभा लेती है, इसलिए आप जैसे नेताओं को हिटलर शाही चलाने का मौका मिल जाता है...
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Mahendar.merotha1
- कुण्डल कुण्डल तहसील मुख्यालय में शुभलक्ष्मी ज्वैलर्स एंड संस पर नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई लगभग 64 लाख की चोरी की वारदात के बाद मंगलवार देर शाम एडिशनल एसपी योगेन्द्र फौजदार,बांदीकुई सीओ रोहिताश देवनदा,बांदीकुई थानाप्रभारी जहीर अब्बास घटनास्थल पर पहुंचे। कोलवा थानाप्रभारी रामशरण गुर्जर द्वारा वारदात के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस अधिकारियों ने नकाबपोश बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई वारदात के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। एडिशनल एसपी ने जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। - चोरी की वारदात पर अंकुश नहीं लगा तो करेंगे जन आंदोलन - दौसा विधायक बैरवा विधायक दीनदयाल बैरवा भी बुधवार शाम कुण्डल स्थित ‘शुभ लक्ष्मी ज्वैलर्स एंड संस’ की दुकान पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। विधायक ने कहा कि चोरियों की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन से वार्ता करेंगे। इसके बाद भी चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो वे एक बड़ा जन आंदोलन करेंगे। एवं चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से रोजान गश्त लगाने व गश्त बढ़ाने की भी मांग की1
- कोटा। शहर में किन्नर समाज से जुड़ा एक विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मनीषा किन्नर पिछले सात दिनों से लापता बताई जा रही थीं, जिनकी तलाश सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही थी। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली से वापस कोटा पहुंचीं, जिसके बाद नैना किन्नर और उनके समर्थकों के साथ विवाद की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, मनीषा किन्नर पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार मनीषा किन्नर के जबरन घर में घुसकर करीब 20 से 25 मिनट तक नैना किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर दबाव बनाने और धमकाने की कोशिश की। यह पूरी घटना रात के समय की बताई जा रही है और मनीषा किन्नर के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर भी मामले की जांच की गई। बताया जा रहा है कि किन्नर समाज के दो गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद की जड़ किसी क्षेत्रीय वर्चस्व और आपसी मनमुटाव को माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी तनातनी की स्थिति बनती रही है, लेकिन इस बार मामला ज्यादा गंभीर हो गया है। मनीषा किन्नर का यह भी कहना है कि उन्हें कुछ लोगों से जान का खतरा है और वे लंबे समय से मानसिक दबाव में थीं। वहीं दूसरी ओर, नैना किन्नर के समर्थकों का दावा है कि विवाद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद इलाके में हलचल मच गई है। घटना से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से चर्चा और तेज हो गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और किन्नर समाज के वरिष्ठ लोग भी मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने नैना किन्नर को पाबंद किया है।1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Mayur times news1
- लेसरदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का पीएम श्री योजना में चयन,ग्रामीणो ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का जताया आभार।1
- गैस की किल्लत समेत कई मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता -कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन कोटा। देश में बढ़ती महंगाई, गैस के दामों में बढ़ोतरी व किल्लत और शहर की कानून व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं व आमजन ने आक्रोश रैली निकाली। प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता व आमजन नयापुरा स्थित गुंजल के कार्यालय पर एकत्र हुए। करीब एक घंटे बाद सुबह 11 बजे प्रहलाद गुंजल बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर की तख्तियां, झंडे बैनर लिए सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां रैली सभा में परिवर्तित हो गई। गुंजल के कार्यालय से कलेक्ट्री तक लोग ही लोग नजर आ रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जाब्ता भी तैनात रहा। पूरा देश गैस के बढ़े दामों और किल्लत से त्रस्त सभा को सम्बोधित करते हुए प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कोटा सहित पूरा देश गैस के बढ़े दामों और किल्लत व काला बाजारी से त्रस्त है। भारत सरकार का कहना है कि कोई क्राइसिस नहीं है यह कांग्रेस का खड़ा किया हुआ प्रोपेगेंडा है। जब कोई क्राइसिस ही नहीं है तो सरकार ने एडवाइजरी जारी क्यों की। व्यावसायिक सिलेंडरों की बुकिंग बंद रहेगी व घरेलू सिलेंडर पच्चीस दिन से पहले नहीं मिलेगा। सभा के दौरान गुंजल ने केन्द्र सरकार व प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा। कोचिंग में बंद हो रहे मैस का भी उठाया मामला गुंजल ने कोटा में कोचिंग समेत कई अन्य मुद्दों पर भी जमकर भाषण दिया। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से शहर की होटलें व मैस बंद हो रही हैं। पहले ही कोटा में कोचिंग के बच्चे नहीं है जो है उन्हें भी खाने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से कहा कि होटल, हॉस्टल व मेस वालों को सिलेंडर उपलब्ध करवाएं जाएं ताकि बच्चों को दो वक्त की रोटी आराम से मिल जाए। सभा को इन्होंने भी किया सम्बोधित सभा को बूंदी जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, पूर्व देहात अध्यक्ष सरोज मीणा, कांग्रेस नेता क्रांति तिवारी, अनूप ठाकुर, मंजूर तंवर, विपिन बरथूनिया, हेमंत चतुर्वेदी, राजू पहाडिया, रामेश्वर सुवालका व राजीव आचार्य ने भी संबोधित किया। संचालन पूर्व पार्षद दिलीप पाठक ने किया। धन्यवाद रुकमणी मीणा ने दिया। प्रदर्शन करने वालों में ये रहे शामिल प्रदर्शन में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव बादशाह खान, जिला उपाध्यक्ष मंजू चौधरी, बलविंदर सिंह, लोकेश गुंजल, बीटा स्वामी, ललित सरदार, नीरज शर्मा, शिक्षक नेता ईश्वर सिंह, विक्रम पवार, निवर्तमान पार्षद शीतल मीणा, तोशी, मनोज गुप्ता, डिंपल प्रजापति, आसिफ मिर्जा, अजयभान सिंह शक्तावत, पूर्व पार्षद मो. इसरार, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।4
- दौसा। डिप्टी सीएम दिया कुमारी बुधवार को दौसा में दौरे पर पहुंचीं। गुप्तेश्वर रोड स्थित यशोधरा गार्डन में आयोजित गणगौर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। यहां महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं की। दिया कुमारी ने दौसा पहुंचकर सबसे पहले गणगौर महोत्सव में शिरकत की। यशोधरा गार्डन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। उनके पहुंचते ही महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे माहौल उत्सवमय बना रहा। परंपराओं को जीवित रखने के लिए जरूरी डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में परंपराओं को जीवित रखने के लिए बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान दिया कुमारी ने महिलाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरे परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं।1
- Post by Mahendar.merotha1