📞 CALLING WORK – घर बैठे काम करने का अवसर डिजिटल स्किल सीखें और Calling Work के जरिए काम करने की शुरुआत करें। 🔹 कंपनी की ओर से दिए गए नंबरों पर कॉल करना 🔹 लोगों को कंपनी और Digital Skills की बेसिक जानकारी देना 🔹 इच्छुक लोगों को Business Meeting की जानकारी देना 🔹 Interested लोगों को Live Meeting से जोड़ना 🔹 Communication और Calling Skills को बेहतर बनाना 🏠 काम कैसे करना है? आपको कंपनी की ओर से प्रतिदिन संभावित लोगों के नंबर दिए जाते हैं। उनसे बातचीत करके उन्हें काम की जानकारी और Live Business Meeting के बारे में बताया जाता है। 🎯 इसमें क्या सीख सकते हैं? ✅ Calling Skills ✅ Communication Skills ✅ Digital Marketing की बेसिक जानकारी ✅ Customer Follow-up ✅ Confidence Building 🕐 LIVE BUSINESS MEETING ☀️ दोपहर — 2:00 PM 🌙 रात — 8:00 PM मीटिंग में कंपनी, काम की प्रक्रिया, Digital Skills और Calling Work से जुड़ी जानकारी दी जाती है। 📲 अधिक जानकारी के लिए Sharwan 75686 28143
📞 CALLING WORK – घर बैठे काम करने का अवसर डिजिटल स्किल सीखें और Calling Work के जरिए काम करने की शुरुआत करें। 🔹 कंपनी की ओर से दिए गए नंबरों पर कॉल करना 🔹 लोगों को कंपनी और Digital Skills की बेसिक जानकारी देना 🔹 इच्छुक लोगों को Business Meeting की जानकारी देना 🔹 Interested लोगों को Live Meeting से जोड़ना 🔹 Communication और Calling Skills को बेहतर बनाना 🏠 काम कैसे करना है? आपको कंपनी की ओर से प्रतिदिन संभावित लोगों के नंबर दिए जाते हैं। उनसे बातचीत करके उन्हें काम की जानकारी और Live Business Meeting के बारे में बताया जाता है। 🎯 इसमें क्या सीख सकते हैं? ✅ Calling Skills ✅ Communication Skills ✅ Digital Marketing की बेसिक जानकारी ✅ Customer Follow-up ✅ Confidence Building 🕐 LIVE BUSINESS MEETING ☀️ दोपहर — 2:00 PM 🌙 रात — 8:00 PM मीटिंग में कंपनी, काम की प्रक्रिया, Digital Skills और Calling Work से जुड़ी जानकारी दी जाती है। 📲 अधिक जानकारी के लिए Sharwan 75686 28143
- उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी में शहीद हुए लाखों भारतीयों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों और शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पगड़ी पहनाकर एवं त्रिशूल भेंट कर स्वागत करते हुए किया गया। इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन केवल भारत की भौगोलिक सीमाओं का बंटवारा नहीं था, बल्कि यह करोड़ों लोगों की साझा विरासत, संस्कृति, पहचान और भावनाओं का भी विस्थापन था। सदियों से साथ रहने वाले लोग रातों-रात एक-दूसरे से अलग हो गए और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर विस्थापन का दंश झेलना पड़ा। उन्होंने विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दर्दनाक इतिहास को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। इसका उद्देश्य उन पीड़ित परिवारों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करना तथा नई पीढ़ी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज देश अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली विरासत से पुनः जुड़ रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, महाकाल लोक और करतारपुर कॉरिडोर जैसे कार्यों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अपनी विरासत को दिव्यता और भव्यता के साथ पुनर्स्थापित कर रहा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 के प्रावधानों में बदलाव, तीन तलाक की प्रथा पर रोक, नागरिकता संशोधन कानून, वक्फ कानून में संशोधन तथा 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। दूरस्थ क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही राज्य की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुंभ को ऐतिहासिक, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पहचान को संरक्षित रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ब्लड कैम्प का अवलोकन किया तथा रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा इस अवसर पर विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के बुजुर्गों का मुख्यमंत्री ने शॉल भेट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभाजन की ऐतिहासिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 तक भारत अखंड था और मध्यरात्रि के बाद देश का विभाजन हुआ। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय एक बड़ी विडंबना यह थी कि देश का बंटवारा तो हो गया, लेकिन भारत और पाकिस्तान की सीमाएं तत्काल स्पष्ट नहीं थीं। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान की सीमा निर्धारित करने की जिम्मेदारी अंग्रेज अधिकारी सर सिरिल रेडक्लिफ को सौंपी गई, जिन्हें भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों की पर्याप्त जानकारी नहीं थी। सांसद ने कहा कि जिस व्यक्ति ने भारत को पहले समझा तक नहीं था, उसे इतने बड़े और संवेदनशील कार्य की जिम्मेदारी सौंपना विभाजन की प्रक्रिया की गंभीरता को दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एव प्रदीप बत्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मेयर हरिद्वार किरण जैसल, नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, विधायक आदेश चौहान, सविता कपूर, प्रदेश अध्यक्ष उत्तरांचल पंजाबी महासभा करण मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, जिला चेयरमैन प्रमोद पांधी, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राज ओबराय, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, जिला महामंत्री प्रदीप कालरा राम अरोड़ा, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, नितिन गौतम,आदेश सैनी,देशराज कर्णवाल, सुनील सैनी,शोभाराम प्रजापति, महंत लोकेश दास जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भूल्लर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न जनपदों से आए उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोग मौजूद रहे।1
- हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हरिद्वार पुलिस ने हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस1
- डोईवाला में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में कांग्रेस का प्रदर्शन। The Aman Times डोईवाला डोईवाला में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सम्मान में कांग्रेस का प्रदर्शन। भाजपा की कथित दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ परवादून जिला कांग्रेस ने धर्मुचक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से सत्याग्रह मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित गंगाजल से शुद्धिकरण की घटना का विरोध किया। नेताओं ने इसे सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मोहित उनियाल/जिलाध्यक्ष परवा दून कांग्रेस।1
- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नजीबाबाद चौक बाजार से दिल्ली संपन्न हुई जिसमें मनोज कुमार मोनू कुमार और अन्य देशभक्त लोग शामिल हुए नजीबाबाद चौक बाजार से गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक रैली संपन्न हुई जिसमें नजीबाबाद के जिम्मेदार मनोज कुमार मोनू कुमार और लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया1
- बिजनौर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस #bijnornews #independence #independenceday #15august #15Augustnews1
- इतनी स्पोंजी और क्रिस्पी "बन इडली"एक बार बना ली तो बार -बार यही बनानी पड़ेगी।1
- स्वतंत्रता दिवस से पूर्व हरिद्वार पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा होटल, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही बम डिस्पोजल स्क्वॉड एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा जांच की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।1
- सभी देश एवं प्रदेश वासियों को डिजिटल भारत न्यूज़ चैनल की ओर से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं सभी देश एवं प्रदेश वासियों को डिजिटल भारत न्यूज़ चैनल की ओर से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- भिखारी के वेश में प्रदर्शन करते राज्य आंदोलनकारी, लोगों से भीख मांगते प्रदर्शनकारी। The Aman Times राज्य आंदोलनकारी बने भिखारी, मांगी भीख, शासन प्रशासन को दिखाया आईना। देहरादून: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने संयुक्त मंच के बैनर तले अनोखा प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। आंदोलनकारी भिखारी का वेश धारण कर लोगों से भीख मांगते नजर आए। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण अधिनियम को पारित हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन लंबित नियुक्ति प्रकरणों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि चिन्हीकरण के लंबित मामलों में भी शासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि नौकरशाही राज्य सरकार की मंशा पर पानी फेर रही है। उनका कहना है कि वे पिछले 60 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को उग्र करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होने की बात कही।1