VIRAL VIDEO: क्लिनिक में बवाल या किन्नरों के सड़क पर पिटाई? ‘बंधक’ आरोप देखें एंकर, बिहारशरीफ मुख्यालय के लहेरी थाना क्षेत्र के भैंसासुर–रांची रोड स्थित एक निजी क्लिनिक में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होली के मौके पर नेक यानी नजराना मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 से 15 किन्नरों का समूह क्लिनिक पहुंचा और पारंपरिक रूप से नेक की मांग की। क्लिनिक कर्मियों का कहना है कि वे 500 रुपये देने को तैयार थे, लेकिन 10 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान क्लिनिक में तोड़फोड़ की गई, प्रिंटर तोड़ा गया और कर्मियों के साथ मारपीट की गई। वहीं दूसरी ओर, किन्नरों का आरोप है कि क्लिनिक स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका यह भी दावा है कि मारपीट के बाद कुछ लोगों को बंधक बनाकर रखा गया। घटना में दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जुट गए और हालात बिगड़ते देख कुछ लोगों ने डंडे लेकर किन्नरों को वहां से खदेड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इधर स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि दिनभर इलाके में नजराना वसूली की जा रही थी और मनमानी रकम की मांग को लेकर विवाद हो रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

- ऑनलाइन रेट में ऑफलाइन शॉपिंग! भैसासुर में खुला ‘बरनवाल सिंगार एवं गिफ्ट कॉर्नर’ मो- 97092750921
- नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप,75 कर्मी विरोध में,दी चेतावनी..!! SamacharCity।।BiharNews।।1
- बिहारशरीफ स्थित शिक्षा विभाग परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ कार्यालय कर्मियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने अभद्र व्यवहार और असंसदीय भाषा के प्रयोग का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामले में अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1
- Post by RANJIT KUMAR CHAUDHARY4
- सोहसराय के बंधु बाजार स्थित इंटेक किड्स प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।1
- आशा, ममता एवं भैक्सिन कुरियर का सिविल सर्जन के समक्ष प्रदर्शन।1
- Post by RANJIT KUMAR CHAUDHARY3
- Maa lakshmi hai palan hari 💫🌺🌿♥️🙏1
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में नालंदा में CM-गृह मंत्री का किया पुतला दहन...!! SamacharCity।।BiharNews।।1