कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्वयं भरा ऑनलाइन स्व-गणना फार्मनागरिकों से जनगणना के कार्य में सहयोग की अपील की इंदौर, 16 अप्रैल 2026 आज से शुरू हुई जनगणना सेल्फ इन्यूमरेशन प्रक्रिया के तहत कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना (Self Enumeration) फॉर्म भरकर नागरिकों को प्रेरित किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने इंदौरवासियों से अपील की कि वे जनगणना पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और इस प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने में सहयोग दें। श्री वर्मा ने बताया कि सेल्फ इन्यूमरेशन से समय की बचत होगी और जब टीम घर-घर पहुंचेगी, तब प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे https://se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करें। नागरिकों के लिये पोर्टल पर स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है जो 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और इसे हिंदी, अंग्रेजी सहित 14 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, ताकि हर वर्ग के लोग आसानी से इसका उपयोग कर सकें। इसमें 5 से 10 मिनट में स्व-गणना की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाती है। कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठायें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

- बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद की मामूली बात पर, आरोपियों ने कर दिया था चाकू से प्राणघातक हमला। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद आम जनता द्वारा पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा कर, किया अभिवादन इंदौर पुलिस थाना चंदन नगर पर दिनांक 19.04.2026 को फरियादी कृष्णा पिता पप्पू मेहता उम्र 20 वर्ष निवासी 60 डायमंड पैलेस इंदौर ने रिपोर्ट किया कि दोस्त की शादी की बारात के जुलूस के दौरान नाचने की बात को लेकर विवाद हो गया था और विवाद के चलते आरोपियों हर्ष और शिवा ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 502/2026 धारा 109(1), 296(a),3(5) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त घटना पर पुलिस उपायुक्त जोन 4 आनंद कलादगी के निर्देशन में अति पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल व सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर तिलक कारोले के नेतृत्व में चंदननगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना व तकनीकी सहायता से आरोपी का पता किया और पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तार किया गया । आरोपियों द्वारा घटनास्थल पर मौजूद आमजन से कान पड़कर माफी मांगी गई एवं दोबारा अपराध ना करने की कसम खाई। थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा युवाओं को इस प्रकार के विवाद करने तथा किसी भी अपराध घटित करने से बचने तथा कोई भी ऐसा कृत्य करने से पहले अपने परिवार के बारे में सोचने की समझाईश दी। पुलिस की उक्त कार्यवाही की आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गई एवं तालिया बजाकर अभिवादन किया गया । 1. हर्ष सोलंकी उम्र 18 वर्ष निवासी गीता नगर इंदौर 2. शिवा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जगदीशपुरी धार रोड इंदौर आरोपी शिवा के खिलाफ पूर्व में भी 02 मार पीट के अपराध पंजीबद्ध है पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, उप निरीक्षक नरेंद्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बलराम सिंह चौहान, जितेंद्र सोलंकी,प्रदीप, आरक्षक अनिल, सुनील, धीरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।1
- इंदौर में नशेड़ी पत्थर बाजों पर पुलिस ने की कार्यवाही रहवासियों ने किया स्वागत चंदन नगर थाना क्षेत्र की है वारदात अतर बाजी करने वाले बदमाशों ने नारे भी लगाए बदमाशों ने कहा मेहनत मजदूरी करेंगे पत्थर नहीं फेंकेंगे नशा करने वाले बदमाशों का जब विरोध किया तो पत्थर फेक थे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी वारदात कैद हुई थी मोहित, गौरव विजय पीयूष और अंकित को गिरफ्तार किया चंदन नगर थाना क्षेत्र से राजनगर की वारदात इंदौर के चंदन नगर पुलिस पत्थर बाजी की वारदात करने वाले बदमाशों को जैसे ही क्षेत्र में लेकर पहुंची तो क्षेत्र के रहवासियों के द्वारा ताली बजाने के साथ ही फूल मालाओं के साथ पुलिस का स्वागत कर पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए गए साथी पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शांति व्यवस्था कायम की जा सके। चंदननगर थाना प्रभारी तिलक करोले के द्वारा बताया गया कि फरियादी कुलदीप पिता कैलाश पगार उम्र 26 वर्षीय निवासी राजनगर के रहने वाले फरियादी के द्वारा शिकायत की थी कि उनके घर पर पत्थर फेंके गए थे आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज में भी पूरी वारदात कैद हुई थी जिसमें कई लोग पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे थे पुलिस द्वारा मोहित, गौरव विजय पीयूष और अंकित को गिरफ्तार किया गया जिन्हें मौका है वारदात पर भी ले जाया गया जहां पर नशेड़ियों पर पूरी द्वारा की गई कार्रवाई से अस्वस्थ होकर रहवासियों ने ताली बजाकर पुलिस का स्वागत किया और कार्रवाई की सराहना करते हुए कुछ रहवासियों के द्वारा पुष्प वर्षा कर नशेड़ियों पर की गई कार्रवाई की सराहना की है साथ ही पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हरदम रहवासियों के साथ में है इस कार्रवाई में भी रहवासियों की जागरूकता के कारण हो पाई है। बाइट तिलक करोले, चंदन नगर थाना प्रभारी इंदौर1
- वारंट के बहाने घर में घुसी पुलिस, 22 तोला सोना चोरी! इंदौर में दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड”* इंदौर में वारंट तामील कराने के बहाने गौरव जैन के घर में पुलिसकर्मी घुसे। CCTV बंद किए। मास्टर चाभी से लॉक खोला। आरोप है कि वो 22 तोला सोना चुराकर ले गए। दरोगा सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। ये पांचों पुलिसकर्मी 22.50 तोला सोना गायब करने, CCTV बंद करने और अन्य गंभीर आरोपों में डीसीपी कुमार प्रतीक द्वारा तत्काल सस्पेंड कर दिए गए हैं। *सस्पेंड हुए पुलिसकर्मी* (लसूड़िया थाना, इंदौर): एसआई संजय विश्नोई (मुख्य आरोपी) प्रणीत भदौरिया (प्रधान आरक्षक) रणवीर कुशवाह / रवींद्र कुशवाह दिनेश गुर्जर दीपेंद्र मिश्रा1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर कई आरोप लगाए बीजलपुर इंदौर इंदौर के बिजलपुर स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि गूगल पर सर्च करें बीजेपी की क्या हालत है वह गूगल बता देगा1
- Post by Vishal Jadhav1
- आप भी खाते है पान मसाला ? तो हो जाए सावधान। पान मसाला और गुटखा का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, और इसमें आर्सेनिक (Arsenic) जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं। यह न केवल मुंह का कैंसर (oral cancer) पैदा कर सकता है, बल्कि शरीर के अन्य अंगों के लिए भी एक धीमा जहर है।1
- इंदौर से कृष्णा वर्मा रिपोर्ट इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर सेक्टर-सी में कुलदीप कैलाश पगारे के घर पर पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को राजनगर की गलियों में घुमाया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था का सख्त संदेश गया। बताया जा रहा है कि कुछ आरोपियों पर पहले से ही विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रहने वाले रहवासी काफी संतुष्ट नजर आए। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से खुश होकर स्थानीय रहवासियों ने थाना प्रभारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।4
- *सतना। वार्ड नंबर 41 बिहारी चौक में स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीरें, स्थानीय लोग परेशान।*1