Shuru
Apke Nagar Ki App…
घोसी। तहसील क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में रविवार की सुबह को एक बंदर कुत्तों के डर से बचने के लिए एक बिजली के पोल पर चढ़ गया वहीं पोल पर ट्रांसफार्मर भी था। वहीं पर बिजली की चपेट में आने से बंदर बुरी तरह से झूलस गया और उसकी बिजली के पोल पर ही मौत हो गई गांव वालों की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग ने लाइट कटी उसके बाद उसको ऊपर से नीचे उतारा गांव के सभी लोगों के सहयोग से मृत बंदर को पूरे विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार सूरजपुर के सरयू तट पर कर दिया गया।
Umesh Yadav
घोसी। तहसील क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में रविवार की सुबह को एक बंदर कुत्तों के डर से बचने के लिए एक बिजली के पोल पर चढ़ गया वहीं पोल पर ट्रांसफार्मर भी था। वहीं पर बिजली की चपेट में आने से बंदर बुरी तरह से झूलस गया और उसकी बिजली के पोल पर ही मौत हो गई गांव वालों की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग ने लाइट कटी उसके बाद उसको ऊपर से नीचे उतारा गांव के सभी लोगों के सहयोग से मृत बंदर को पूरे विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार सूरजपुर के सरयू तट पर कर दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।1
- ✅पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान ✅महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 20.04.2026 को थाना बनकटा की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव, आरक्षी जितेश यादव व महिला आरक्षी सूर्यकान्ती द्वारा स्थान रतसिया स्थित बैंक में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री संतोष यादव, आरक्षी संजीव यादव व महिला आरक्षी प्रीति यादव द्वारा थाना घाट पर आयी हुई महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।2
- Post by Satyavan Chauhan1
- सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।1
- बलिया। जनपद में 16वीं जनगणना की तैयारियों को गति देते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 7 मई से शुरू होकर 15 दिनों तक जनगणना अभियान चलेगा, इसके बाद घर-घर सर्वे किया जाएगा।1
- कठली दक्षिण टोला स्थित काली मंदिर मंदिर में चोरी की एक घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार मंदिर से एक घंटी चोरी कर ली गई है... पूरी घटना मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे चोर को घंटी चुराते हुए साफ देखा गया घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग सक्रिय हो गए और आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया यह बड़हरिया प्रखंड के तेतहली पंचायत की घटना है...1
- फतेहपुर में छात्राओं से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस ने मनचलों को सिखाया सबक...! कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बाइक सवार दो युवक छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करते और उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया पुलिस अधीक्षक देवरिय अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 20.04.2026 को यातायात प्रभारी देवरिया गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर भटवलिया, बस स्टैंड एवं गोरखपुर ओवर ब्रिज पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो व ई-रिक्शा तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस/बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई-रिक्शा वाहनों, साथ ही बस स्टैण्ड पर अभियान चलाकर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालो तथा मोडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों, कसया रोड एवं रागनी मोड़ पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध एम0 वी0 एक्ट में चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। *इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 73 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 05 वाहनों को सीज किया गया।* *इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-* 1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है। 2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है। 3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।2
- बलिया। जनपद में 16वीं जनगणना की तैयारियों को गति देते हुए सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में प्रगणक व पर्यवेक्षक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चल रहा है, जिसमें मास्टर ट्रेनर प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 7 मई से शुरू होकर 15 दिनों तक जनगणना अभियान चलेगा, इसके बाद घर-घर सर्वे किया जाएगा।1