लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन डिस्कॉम श्रमिक संघ का त्रै-वार्षिक जिला अधिवेशन संपन्न: पुरानी पेंशन विसंगतियों और निजीकरण के विरोध लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन डिस्कॉम श्रमिक संघ का त्रै-वार्षिक जिला अधिवेशन संपन्न: पुरानी पेंशन विसंगतियों और निजीकरण के विरोध में भरी हुंकार, नई कार्यकारिणी का गठन एंकर इंट्रो चितरी (डूंगरपुर)। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) डूंगरपुर का त्रै-वार्षिक जिला अधिवेशन रविवार को उमिया माताजी मंदिर प्रांगण, चितरी में हर्षोल्लास एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ आयोजित हुआ। अधिवेशन में जिले भर के बिजली कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया और संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सत्र एवं अतिथियों का संबोधन अधिवेशन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री श्रीमती पार्वती भगोरा ने की। उद्घाटन अजमेर डिस्कॉम अध्यक्ष हेमराज डांगी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी एवं उद्योगपति/समाजसेवी रमेशचन्द्र पाटीदार बतौर स्वागताध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश पण्ड्या, केशव सुथार, किरीट पण्ड्या, मांगीलाल पंचाल, राजेन्द्र यादव, वीरेन्द्र भट्ट व मनोहरलाल ताबियाड़ मंचासीन रहे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश जादु ने की तथा मुख्य वक्ता अजमेर डिस्कॉम कोषाध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता, रहे मनीष अग्रवाल व हरीश सोनपुरा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में विद्युत प्रभारी नन्दलाल पण्ड्या का मार्गदर्शन रहा। प्रमुख मांगें और प्रस्ताव अधिवेशन में कर्मचारियों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की विसंगतियों को अविलंब दूर किया जाए। विद्युत निगमों में निजीकरण व ठेका प्रथा पर पूर्ण रोक लगाई जाए। तकनीकी सहायकों को 3, 12, 21 एवं 30 वर्ष पर पदोन्नति/एसीपी लाभ नियुक्ति तिथि से मिले। कर्मचारियों को राज्य सरकार की तर्ज पर RGHS योजना का पूर्ण लाभ तथा 300 यूनिट निःशुल्क बिजली दी जाए। हार्ड ड्यूटी अलाउंस लागू करने और ₹3000 मासिक मोटरसाइकिल भत्ता देने की मांग उठाई गई। घोषित नई जिला कार्यकारिणी अधिवेशन के अंतिम चरण में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया: संरक्षक: मनोहर लाल ताबियाड़, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष: जीतेन्द्र भट्ट उपाध्यक्ष: सुखलाल (डूंगरपुर), नरेश पाटीदार (सागवाड़ा), वीरेन्द्र भट्ट (डूंगरपुर), कान्तिलाल ताबियाड़ (धम्बोला) महामंत्री: महेश पाटीदार (चितरी) संयुक्त महामंत्री: रजत गामोट (डूंगरपुर), हर्षद शर्मा (सागवाड़ा) मंत्री: प्रेमचन्द्र पाटीदार (आसपुर), सतीश भट्ट (चिखली), भास्कर (सागवाड़ा), रवि जादू (डूंगरपुर) संगठन मंत्री: नटवर सिंह राणावत (सागवाड़ा ग्रामीण) सह संगठन मंत्री: गम्भीर पंचाल (डूंगरपुर) कोषाध्यक्ष: धनराज प्रजापत (डूंगरपुर) सहकोषाध्यक्ष: निलेश कलाल (AO ऑफिस) कार्यालय मंत्री: लोकेन्द्र सिंह राठौड़ (डूंगरपुर) प्रचार-प्रसार मंत्री: अविनाश राठौड़ (डूंगरपुर) कार्यकारिणी गठन में देवेन्द्र सिंह (आसपुर) प्रस्तावक एवं हर्षवर्धन सिंह समर्थक रहे। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन डिस्कॉम श्रमिक संघ का त्रै-वार्षिक जिला अधिवेशन संपन्न: पुरानी पेंशन विसंगतियों और निजीकरण के विरोध लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन डिस्कॉम श्रमिक संघ का त्रै-वार्षिक जिला अधिवेशन संपन्न: पुरानी पेंशन विसंगतियों और निजीकरण के विरोध में भरी हुंकार, नई कार्यकारिणी का गठन एंकर इंट्रो चितरी (डूंगरपुर)। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ (सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ) डूंगरपुर का त्रै-वार्षिक जिला अधिवेशन रविवार को उमिया माताजी मंदिर प्रांगण, चितरी में हर्षोल्लास एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ आयोजित हुआ। अधिवेशन में जिले भर के बिजली कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी ज्वलंत समस्याओं पर मंथन किया और संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सत्र एवं अतिथियों का संबोधन अधिवेशन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश मंत्री श्रीमती पार्वती भगोरा ने की। उद्घाटन अजमेर डिस्कॉम अध्यक्ष
हेमराज डांगी द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डिस्कॉम महामंत्री देवकरण सैनी एवं उद्योगपति/समाजसेवी रमेशचन्द्र पाटीदार बतौर स्वागताध्यक्ष उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश पण्ड्या, केशव सुथार, किरीट पण्ड्या, मांगीलाल पंचाल, राजेन्द्र यादव, वीरेन्द्र भट्ट व मनोहरलाल ताबियाड़ मंचासीन रहे। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैलाश जादु ने की तथा मुख्य वक्ता अजमेर डिस्कॉम कोषाध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता, रहे मनीष अग्रवाल व हरीश सोनपुरा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में विद्युत प्रभारी नन्दलाल पण्ड्या का मार्गदर्शन रहा। प्रमुख मांगें और प्रस्ताव अधिवेशन में कर्मचारियों के हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की विसंगतियों को अविलंब दूर किया जाए। विद्युत निगमों में निजीकरण व ठेका प्रथा पर पूर्ण रोक लगाई जाए। तकनीकी सहायकों को 3, 12, 21 एवं 30 वर्ष पर पदोन्नति/एसीपी लाभ नियुक्ति तिथि से मिले। कर्मचारियों को राज्य सरकार की तर्ज पर RGHS
योजना का पूर्ण लाभ तथा 300 यूनिट निःशुल्क बिजली दी जाए। हार्ड ड्यूटी अलाउंस लागू करने और ₹3000 मासिक मोटरसाइकिल भत्ता देने की मांग उठाई गई। घोषित नई जिला कार्यकारिणी अधिवेशन के अंतिम चरण में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया: संरक्षक: मनोहर लाल ताबियाड़, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष: जीतेन्द्र भट्ट उपाध्यक्ष: सुखलाल (डूंगरपुर), नरेश पाटीदार (सागवाड़ा), वीरेन्द्र भट्ट (डूंगरपुर), कान्तिलाल ताबियाड़ (धम्बोला) महामंत्री: महेश पाटीदार (चितरी) संयुक्त महामंत्री: रजत गामोट (डूंगरपुर), हर्षद शर्मा (सागवाड़ा) मंत्री: प्रेमचन्द्र पाटीदार (आसपुर), सतीश भट्ट (चिखली), भास्कर (सागवाड़ा), रवि जादू (डूंगरपुर) संगठन मंत्री: नटवर सिंह राणावत (सागवाड़ा ग्रामीण) सह संगठन मंत्री: गम्भीर पंचाल (डूंगरपुर) कोषाध्यक्ष: धनराज प्रजापत (डूंगरपुर) सहकोषाध्यक्ष: निलेश कलाल (AO ऑफिस) कार्यालय मंत्री: लोकेन्द्र सिंह राठौड़ (डूंगरपुर) प्रचार-प्रसार मंत्री: अविनाश राठौड़ (डूंगरपुर) कार्यकारिणी गठन में देवेन्द्र सिंह (आसपुर) प्रस्तावक एवं हर्षवर्धन सिंह समर्थक रहे। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
- नालंदा के विद्यार्थियों ने देखा मोबाइल स्पेस डोम शो, चंद्रयान की सफ़लता और अंतरिक्ष की बारीकियों से हुए रूबरू सीमलवाड़ा। स्थानीय नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से एक विशेष 'मोबाइल स्पेस डोम शो' का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली अंतरिक्ष अभियानों और चंद्रयान मिशनों के सफर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर में विशेष रूप से तैयार किए गए एयर-प्रेशर डोम के भीतर छात्रों को 30-30 के समूहों में ले जाया गया। करीब 30 मिनट के विजुअल प्रेजेंटेशन में चंद्रयान-1 से लेकर चंद्रयान-3 तक की यात्रा, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और भारतीय वैज्ञानिकों के अतुलनीय योगदान को 3D विजुअल्स के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। डोम के अद्भुत माहौल ने बच्चों को खुद अंतरिक्ष में होने जैसा रोमांचक अनुभव कराया। स्कूल प्रबंधन ने पोलाद स्टील की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि केवल व्यावसायिक विज्ञापन के बजाय बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा जगाने का यह प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के सफल संचालन में संजय पाटीदार के मार्गदर्शन में जिग्नेश सर एवं धवल सर ने पोलाद स्टील टीम के साथ समन्वय बनाकर सहयोग दिया।4
- बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन: मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक निकाली रैली, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मेवाड़ा से कानपुर जीएस तक एक विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। साथ ही, किसानों को फसलों की सिंचाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।1
- बांसवाडा में बीएपी की पूरी कार्यकारिणी भंग, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की भंग, बांसवाडा में निकाय चुनाव में बीएपी के पुअर परफोर्मेंस के चलते लिया एक्शन, कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष भी हटाया एंकर इंट्रो- बांसवाडा जिले की तीन निकाय चुनावो में भारत आदिवासी पार्टी के पुअर परफोर्मेंस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने कडा कदम उठाया है | पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बांसवाडा जिले की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है | वही इसके साथ कार्यकाल पूर्ण होने पर डूंगरपुर जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत को भी पद से हटा दिया है | बॉडी- भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बताया कि पार्टी संविधान के तहत जिला अध्यक्ष पद का कार्यकाल 3 वर्ष का निर्धारित है। डूंगरपुर के जिला अध्यक्ष अनुतोष रोत का 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के कारण उन्हें नियम अनुसार पदमुक्त किया गया है। वही उन्होने बताया कि हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों विशेषकर बांसवाड़ा नगर परिषद, कुशलगढ़ नगरपालिका तथा गढ़ी नगरपालिका में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन आशा के अनुरूप नहीं रहा। चुनाव परिणामों की समीक्षा के बाद पार्टी नेतृत्व ने बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया है। हालाकि बांसवाडा जिले की नई कार्यकारिणी व डूंगरपुर जिला अध्यक्ष पद पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई है | बाईट- मोहनलाल रोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएपी1
- डुंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026 जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षदो का शपथ ग्रहण बोर्ड गठन की प्रकिया शुरू। डुंगरपुर संवाददाता.तेजसिंह राठौड 9929285157 डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव 2026:, जीत के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण, बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू । डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद विजयी घोषित हुए सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को तय प्रक्रिया के तहत औपचारिक रूप से शपथ दिलवाई गई। 40 वार्डों वाली नगर परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 24, कांग्रेस के 12, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के 3 और 1 निर्दलीय पार्षद ने जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजे सामने आने और शपथ ग्रहण के बाद अब नगर परिषद के नए अध्यक्ष (सभापति) के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रमुख बिंदु: पद की शपथ: चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी दलों एवं निर्दलीय पार्षदों को आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई। नगर परिषद की स्थिति: कुल 40 सीटों में से भाजपा 24, कांग्रेस 12, बीएपी 3 और निर्दलीय 1 सीट पर विजयी रहे हैं। सभापति चुनाव की तैयारी: शपथ ग्रहण संपन्न होने के साथ ही बोर्ड बनाने और सभापति के निर्वाचन के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।1
- प्रकृति की गोद में बस संगेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन सुंदरता के लिए एवं पौराणिक मान्यता भक्तों की हर आस्था पूर्ण करने वाला नदी के किनारे स्थित जहां की सुंदरता मनमोहन1
- चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक का सफर, डोम शो में अंतरिक्ष से रूबरू हुए नालंदा विद्यालय के विद्यार्थी सीमलवाड़ा। नालंदा विद्यापीठ स्कूल में पोलाद स्टील कंपनी की ओर से मोबाइल स्पेस डोम शो आयोजित किया गया। डोम के अंदर विद्यार्थियों ने चंद्रयान-1 से चंद्रयान-3 तक की रोमांचक यात्रा को विजुअल इफेक्ट्स के माध्यम से देखा। कार्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अभियान और वैज्ञानिकों के योगदान की जानकारी दी गई। स्पेस डोम का अनुभव विद्यार्थियों के लिए आकर्षण और उत्साह का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।1
- लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो आपका अपना गांव की खबरें मिलते रहेगी और आप sapoot करो लाइक कमेंट शेयर करो चैनल सब्सक्राइब करो1
- खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पहुंचे विधायक उमेश डामोर, बच्चों को दिया शिक्षा व अनुशासन का संदेश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के आसपुर ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पारड़ा जानी में आयोजित 11 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की सेक्टर स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस समारोह में भारत आदिवासी पार्टी के आसपुर विधायक उमेश डामोर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विधायक डामोर ने नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने मैदान पर बच्चों के जोश की सराहना की और विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा, अनुशासन और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। विधायक उमेश डामोर ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी बाल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।1