logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फलसूंड में बाईसा राज स्नेह मिलन, शोभायात्रा निकली:गांव के झुंझारों की परिक्रमा की, जयकारों से गूंजा परिसर फलसूंड में सबलसिंह सेवा समिति की ओर से राजपूत सेवा सदन में दो दिवसीय बाईसा राज स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक राजपूती परिधानों में सजी महिलाओं के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत राजपूत सेवा सदन परिसर से हुई, जिसमें 200 से अधिक बहिन - बेटियां शामिल हुईं। समाज की ओर से इन महिलाओं और बालिकाओं का फूलों से स्वागत किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। इसमें राजपूत समाज के पुरुषों, महिलाओं और बालिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ राजपूत सेवा सदन से रवाना हुई। इसने गांव के झुंझारों की परिक्रमा की और देवी मंदिरों, हनुमान मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर तथा खेत्रपाल थान के दर्शन किए। महिलाएं केसरिया और लाल रंग के राजपूती परिधानों में थीं, जो क्षत्रिय संस्कृति की भव्यता को दर्शा रहा था। रास्ते भर 'जय भवानी' और 'जय राजपूताना' के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद 'स्नेह मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस स्नेह मिलन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं और बालिकाओं के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाना तथा उन्हें अपनी गौरवशाली संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल एकता बढ़ती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है।

13 hrs ago
user_Gopal singh jodha
Gopal singh jodha
Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
13 hrs ago
48972a17-baea-45b3-8c19-cfd484b155f6

फलसूंड में बाईसा राज स्नेह मिलन, शोभायात्रा निकली:गांव के झुंझारों की परिक्रमा की, जयकारों से गूंजा परिसर फलसूंड में सबलसिंह सेवा समिति की ओर से राजपूत सेवा सदन में दो दिवसीय बाईसा राज स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पारंपरिक राजपूती परिधानों में सजी महिलाओं के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत राजपूत सेवा सदन परिसर से हुई, जिसमें 200 से अधिक बहिन - बेटियां शामिल हुईं। समाज की ओर से इन महिलाओं और बालिकाओं का फूलों से स्वागत किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। इसमें राजपूत समाज के पुरुषों, महिलाओं और बालिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ राजपूत सेवा सदन से रवाना हुई। इसने गांव के झुंझारों की परिक्रमा की और देवी मंदिरों, हनुमान मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर तथा खेत्रपाल थान के दर्शन किए। महिलाएं केसरिया और लाल रंग के राजपूती परिधानों में थीं, जो क्षत्रिय संस्कृति की भव्यता को दर्शा रहा था। रास्ते भर 'जय भवानी' और 'जय राजपूताना' के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के मुख्य आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद 'स्नेह मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज की वरिष्ठ महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस स्नेह मिलन का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं और बालिकाओं के बीच आपसी जुड़ाव को बढ़ाना तथा उन्हें अपनी गौरवशाली संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल एकता बढ़ती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी भी अपनी जड़ों से जुड़ी रहती है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बायतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन बायतु बायतु विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में बायतु, बाटाडू, पंडित दीनदयाल, गिड़ा एवं पाटोदी मंडलों के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता बालाराम मूंढ़ ने समापन अवसर पर कहा कि “संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है” और इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।मूंढ़ ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी क्रियान्विति तथा आमजन से सशक्त जुड़ाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आपसी समन्वय को मजबूत करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, खंगारसिंह सोढ़ा, चन्नाराम बैरड़, चेनाराम चौधरी, वालाराम गोदारा, चांद कंवर सहित कई वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की मजबूती और आगामी समय में जनसेवा के प्रति समर्पण का स्पष्ट संदेश गया।
    1
    बायतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन 
बायतु 
बायतु विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में बायतु, बाटाडू, पंडित दीनदयाल, गिड़ा एवं पाटोदी मंडलों के समर्पित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता बालाराम मूंढ़ ने समापन अवसर पर कहा कि “संगठन की मजबूती ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है” और इसी संकल्प के साथ सभी कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने का सशक्त माध्यम है।उन्होंने आगे कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है तथा गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।मूंढ़ ने बताया कि प्रशिक्षण सत्रों में संगठन की कार्यप्रणाली, विभिन्न गतिविधियों की प्रभावी क्रियान्विति तथा आमजन से सशक्त जुड़ाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आपसी समन्वय को मजबूत करते हुए “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई, खंगारसिंह सोढ़ा, चन्नाराम बैरड़, चेनाराम चौधरी, वालाराम गोदारा, चांद कंवर सहित कई वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे संगठन की मजबूती और आगामी समय में जनसेवा के प्रति समर्पण का स्पष्ट संदेश गया।
    user_Ghamanda Ram
    Ghamanda Ram
    पत्रकार बायतू, बाड़मेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    2
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    59 min ago
  • Post by Sachin vyas
    1
    Post by Sachin vyas
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    24 min ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जैसलमेर जिला कांग्रेस कार्यालय में NSUI द्वारा महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और आगामी 9 अप्रैल को स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में छात्र हितों को प्राथमिकता देने, युवाओं को मंच देने और सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के जरिए आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत की पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi को भी याद किया गया, जिनके योगदान से इस संगठन की स्थापना हुई और छात्र शक्ति को नई दिशा मिली। 💪 “छात्र हितों की आवाज को बुलंद करने का यह एक सशक्त मंच बनेगा।”
    1
    जैसलमेर जिला कांग्रेस कार्यालय में NSUI द्वारा महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया और आगामी 9 अप्रैल को स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम में छात्र हितों को प्राथमिकता देने, युवाओं को मंच देने और सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के जरिए आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
इस दौरान भारत की पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi को भी याद किया गया, जिनके योगदान से इस संगठन की स्थापना हुई और छात्र शक्ति को नई दिशा मिली।
💪 “छात्र हितों की आवाज को बुलंद करने का यह एक सशक्त मंच बनेगा।”
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मध्यप्रदेश में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अन्य विधायकों के साथ।
    1
    शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी मध्यप्रदेश में आयोजित युवा विधायक सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं अन्य विधायकों के साथ।
    user_Chandrabhan Solanki Journalist
    Chandrabhan Solanki Journalist
    Local News Reporter जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...! बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया। कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ। *ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*
    4
    #जालौर के V1 रेडियो 90.8 FM की डायरेक्टर मधु शर्मा व  अनिल शर्मा का रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव में हुआ सम्मान...!
बाड़मेर जिले के शिव शक्ति धाम जसदेर में वाणी उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 29 एवं 30 मार्च 2026 को रूमा देवी फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जहां वीणा भजनों का महाकुंभ और दान जी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार वितरण समारोह ने सांस्कृतिक समृद्धि की नई मिसाल पेश की। दो दिवसीय इस आयोजन में लोक संस्कृति, भक्ति संगीत और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम में जालौर के प्रसिद्ध V1 Radio 90.8 FM की स्टेशन डायरेक्टर श्रीमती मधु शर्मा, जो स्वयं एक ख्यातनाम लोक भजन गायिका हैं, तथा एफएम स्टूडियो के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान के निर्देशक विक्रम सिंह ने पिछले 25 वर्षों से लोकगीत, भजन, गायन, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के क्षेत्र में किए गए अपने उल्लेखनीय योगदान को साझा किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के प्रमुख राजनीतिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यक्तित्वों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, वहीं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि अब वे भी मुख्यधारा में आकर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखा रही हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती उमा देवी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन का सफल और सुव्यवस्थित संचालन विक्रम सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने दान जी भजनी के जीवन और उनके योगदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जालौर की लोक भजन गायिका मधु शर्मा और अनिल शर्मा को लोक वाद्य यंत्र वीणा भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही जालौर क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती और सुरेश लोहार को भी रूमा देवी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित कर उनकी कला को सराहा गया।
कार्यक्रम को विशेष गरिमा तब प्राप्त हुई जब प्रहलाद सिंह टिपानिया और अनवर खान बहिया जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों का सानिध्य मिला। उनकी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
लोक गायिका मधु शर्मा ने बताया कि वाणी उत्सव 2026 ने लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया, जहां परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल कलाकारों के लिए एक मंच बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का प्रेरणास्रोत भी साबित हुआ।
*ब्यूरो रिपोर्ट मरू पत्रिका न्यूज़ बाड़मेर*
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बालोतरा। बालोतरा में आयोजित शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।
    1
    बालोतरा।
बालोतरा में आयोजित शोभा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.