logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेलमा परियोजना को प्रभावित ग्राम सभाओं का समर्थन, विकास, रोजगार एवं मुआवजे के पक्ष में ग्रामीणों ने जताई सहमति, एसईसीएल ने कहा – केलो नदी के प्राकृतिक प्रवाह से कोई छेड़छाड़ नहीं, पारदर्शी पुनर्वास एवं स्थानीय हित सर्वोच्च प्राथमिकता रायगढ़ साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की पेलमा खुली खदान परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में विधिवत ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों को परियोजना से संबंधित सभी तथ्यों एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। चर्चा के पश्चात ग्राम सभाओं द्वारा सर्वसम्मति से परियोजना के पक्ष में प्रस्ताव पारित करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किया गया। परियोजना हेतु आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2008 (FRA) के प्रावधानों के अंतर्गत सभी संबंधित ग्राम सभाओं द्वारा विधिवत सहमति प्रदान की गई है। पेलमा खुली खदान परियोजना में मुख्यतः कुल 8 ग्रामों की भूमि तथा ग्राम खर्रा की आंशिक भूमि सहित कुल लगभग 2077 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। पेलमा परियोजना से प्रभावित परिवारों की भूमि, आवास एवं आजीविका से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों एवं सुझावों को SECL द्वारा गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा करते हुए पारदर्शी एवं न्यायसंगत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) नीति लागू की जाएगी। एसईसीएल द्वारा जो भूमिहीन व्यक्ति अधिग्रहण के पूर्व से वहाँ निवासरत हैं, उन्हें मकान का मुआवजा एवं नियमानुसार पुनर्वास लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही, Coal India Limited की आर एंड आर नीति के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न प्रावधान किए गए हैं, जैसे ठेकेदार के अधीन रोजगार उपलब्ध कराना, दुकान निर्माण कर प्रदान करना आदि। परियोजना के प्रारंभ होने से क्षेत्र में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 1500 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है, जिनमें स्थानीय युवाओं एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्वरोजगार, कौशल विकास एवं महिला स्व-सहायता समूहों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के संबंध में यह स्पष्ट किया गया है कि केलो नदी के प्राकृतिक प्रवाह को किसी भी प्रकार से बाधित अथवा परिवर्तित नहीं किया जाएगा। जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। एसईसीएल द्वारा वर्तमान में कोई हवाई सर्वेक्षण नहीं किया जा रहा है। SECL द्वारा परियोजना क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य किया जाएगा, जिससे स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। कंपनी ने यह भी अवगत कराया कि कुछ बाहरी तत्वों द्वारा भ्रामक सूचनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि अधिकांश ग्रामीण परियोजना के विकासात्मक एवं रोजगारपरक लाभों को समझते हुए इसका समर्थन कर रहे हैं। SECL ने दोहराया कि कंपनी स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन एवं ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

3 hrs ago
user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
नरेश शर्मा जिला रायगढ़
रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago
59f6f5d2-0ae5-4bb0-b24b-aa302f44ddaf

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ₹15,000 की रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक विजय पांडेय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे जुर्माने को कम कराने के एवज में यह रकम मांग रहा था। इस कार्रवाई के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर कलेक्ट्रेट में एंटी करप्शन ब्यूरो ने ₹15,000 की रिश्वत लेते एक लिपिक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लिपिक विजय पांडेय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लगे जुर्माने को कम कराने के एवज में यह रकम मांग रहा था। इस कार्रवाई के बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।
    user_नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    नरेश शर्मा जिला रायगढ़
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • दुनिया में शांति और आपसी भाईचारे की स्थापना कैसे हो सकती है? इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर आधारित है कलयुग में सतयुग की शुरुआत का यह छठा भाग, जिसे Factful Debates YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
    1
    दुनिया में शांति और आपसी भाईचारे की स्थापना कैसे हो सकती है? इस महत्वपूर्ण प्रश्न पर आधारित है कलयुग में सतयुग की शुरुआत का यह छठा भाग, जिसे Factful Debates YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
    user_User5961
    User5961
    बरमकेला, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार* *सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे* *20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा* *आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था* *दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार* *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार* *सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे* *20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा* *आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था* *दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार*
    1
    *चंद्रपुर थाने का ASI 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

*सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ ASI एस.एन. मिश्रा ACB के ट्रैप में फंसे*

*20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों दबोचा*

*आरोपी ASI पहले ही 20 हजार रुपये ले चुका था*

*दूसरी किस्त के 20 हजार लेते समय ACB ने ट्रैप कर किया गिरफ्तार*

    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • breakingnews : Police विभाग मे ACB का छापा || 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार सक्ती जिले में एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार. चंद्रपुर थाना में पदस्थ एएसआई मिश्रा पर ACB की बड़ी कार्रवाई. एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा. प्रार्थी शिव बरेठ निवासी बालपुर की शिकायत पर हुई कार्रवाई. शिकायत में कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत. कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप. एएसआई पहले ही ले चुका था 20 हजार रुपये. आज दूसरी किस्त के 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार. ACB टीम ने चंद्रपुर थाना क्षेत्र में की ट्रैप कार्रवाई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ जारी.
    1
    breakingnews : Police विभाग मे ACB का छापा || 20 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार
सक्ती जिले में एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार.
चंद्रपुर थाना में पदस्थ एएसआई मिश्रा पर ACB की बड़ी कार्रवाई.
एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा.
प्रार्थी शिव बरेठ निवासी बालपुर की शिकायत पर हुई कार्रवाई.
शिकायत में कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर मांगी गई थी रिश्वत.
कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप.
एएसआई पहले ही ले चुका था 20 हजार रुपये.
आज दूसरी किस्त के 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार.
ACB टीम ने चंद्रपुर थाना क्षेत्र में की ट्रैप कार्रवाई.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी एएसआई से पूछताछ जारी.
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    Local News Reporter सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • *दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ाया युवक, ऐसे निपटा मामला!* रायगढ़ जिले में एक दुकान में दिनदहाड़े सामान चोरी कर रहे युवक को व्यवसायी ने मौके पर ही पकड़ लिया और उस स्थिति से निपटने के लिए दुकानदार ने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो अब सार्वजनिक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले से जुड़ा वायरल वीडियो धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र के राजमहल गेट के पास स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक द्वारा बेखौफ होकर इस तरह का कृत्य किए जाने को लेकर स्थानीय लोग एक ओर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।
    1
    *दुकान में दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ाया युवक, ऐसे निपटा मामला!* 

रायगढ़ जिले में एक दुकान में दिनदहाड़े सामान चोरी कर रहे युवक को व्यवसायी ने मौके पर ही पकड़ लिया और उस स्थिति से निपटने के लिए दुकानदार ने जो तरीका अपनाया उसका वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी में कैद हुआ यह वीडियो अब सार्वजनिक प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले से जुड़ा वायरल वीडियो धरमजयगढ़ नगर क्षेत्र के राजमहल गेट के पास स्थित एक दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे युवक द्वारा बेखौफ होकर इस तरह का कृत्य किए जाने को लेकर स्थानीय लोग एक ओर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर चिंता भी व्यक्त कर रहे हैं।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    4 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोहड़िया के पास एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इस जघन्य वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • कोरबा में विधायक फूल सिंह राठिया ने शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भूमि पूजन किया है। इस पहल से जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है।
    1
    कोरबा में विधायक फूल सिंह राठिया ने शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भूमि पूजन किया है। इस पहल से जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • गर्मी में ट्रेनों की भीड़ पर रेलवे का कंट्रोल, रिजर्व कोचों में लगातार चेकिंग जारी बिलासपुर -गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बिना टिकट और जनरल टिकट लेकर रिजर्व कोच में सफर करने वालों की संख्या भी बढ़ जाती है, जिससे रिजर्व सीट वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए बिलासपुर रेल मंडल ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे की टीम लगातार ट्रेनों में जांच कर रही है और रिजर्व कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर DCM अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ रहती है, इसलिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। बाइट: अनुराग कुमार सिंह, सीनियर DCM, बिलासपुर रेल मंडल
    4
    गर्मी में ट्रेनों की भीड़ पर रेलवे का कंट्रोल, रिजर्व कोचों में लगातार चेकिंग जारी
बिलासपुर -गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में बिना टिकट और जनरल टिकट लेकर रिजर्व कोच में सफर करने वालों की संख्या भी बढ़ जाती है, जिससे रिजर्व सीट वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए बिलासपुर रेल मंडल ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे की टीम लगातार ट्रेनों में जांच कर रही है और रिजर्व कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है, ताकि जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया है उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर DCM अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि गर्मियों में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ रहती है, इसलिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
बाइट: अनुराग कुमार सिंह, सीनियर DCM, बिलासपुर रेल मंडल
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.