वायु प्रदूषण नियंत्रण में पटना नगर निगम की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026: देशभर के लगभग 7,500 वार्डों में पटना नगर निगम का वार्ड-9 शीर्ष चयनित वार्डों में शामिल 25 अगस्त 2026 | पटना वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वच्छ वायु की दिशा में पटना नगर निगम द्वारा किए जा रहे निरंतर एवं प्रभावी प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में पटना नगर निगम के वार्ड संख्या-9 ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष चयनित वार्डों में स्थान बनाया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर के 130 शहरों के लगभग 7,500 वार्डों में स्वच्छ वायु एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कार्यों का मूल्यांकन किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण में पटना नगर निगम के वार्ड संख्या-9 को द्वितीय श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित वार्डों में स्थान प्राप्त हुआ है। आबादी के आधार पर तीन श्रेणियों में वार्डों का मूल्यांकन स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के लिए वार्डों को जनसंख्या के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है— प्रथम श्रेणी: 30 हजार से अधिक आबादी वाले वार्ड द्वितीय श्रेणी: 10 हजार से 30 हजार तक आबादी वाले वार्ड तृतीय श्रेणी: 10 हजार तक आबादी वाले वार्ड सर्वेक्षण के तहत प्रत्येक नगरीय निकाय को प्रत्येक श्रेणी से अधिकतम एक वार्ड, अथवा कुल अधिकतम तीन वार्डों का चयन कर एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग कमेटी को अनुशंसा करनी थी। इसी क्रम में पटना नगर निगम द्वारा प्रथम श्रेणी में वार्ड संख्या-43 तथा द्वितीय श्रेणी में वार्ड संख्या-9 एवं वार्ड संख्या-34 का चयन किया गया। इन सभी वार्डों की प्रमाण सहित सेल्फ-असेसमेंट रिपोर्ट निर्धारित पोर्टल पर अपलोड की गई। *पटना नगर निगम के वार्ड संख्या-9 ने अपने प्रदर्शन के आधार पर देशभर के लगभग 7,500 वार्डों में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान बनाया है।* वार्ड संख्या-9 का मूल्यांकन द्वितीय श्रेणी के अंतर्गत किया जाएगा। *27 चयनित वार्डों का होगा फील्ड वेरिफिकेशन* सर्वेक्षण के अगले चरण में तीनों श्रेणियों से 9-9 शहरों का चयन किया गया है। अब अंतिम चरण में विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम द्वारा चयनित 27 वार्डों का ऑन-फील्ड वेरिफिकेशन किया जाएगा। फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन, हरित क्षेत्र का विकास, वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय, जन-जागरूकता अभियान सहित निर्धारित विभिन्न मानकों पर वार्डों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। फील्ड वेरिफिकेशन के बाद तीनों श्रेणियों में शीर्ष तीन-तीन वार्डों का चयन किया जाएगा तथा उनके आधार पर राष्ट्रीय स्तर की अंतिम रैंकिंग घोषित की जाएगी। *स्वच्छ वायु के लिए नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी* स्वच्छ वायु एवं बेहतर पर्यावरण के लक्ष्य को हासिल करने में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। नागरिकों से अपील की है कि वे कचरा न जलाएं, छोटी दूरी की यात्रा में अनावश्यक रूप से वाहनों के प्रयोग से बचें, अपने वाहनों की नियमित प्रदूषण जांच कराएं तथा जन्मदिन, त्योहार एवं अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करें।

- भिखुआ में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप फतुहा। थाना क्षेत्र के भिखुआ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फतुहा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पहले पक्ष की राममितर देवी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी और बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटने का आरोप लगाया गया है। महिला के अनुसार, बचाने पहुंचे उनके बेटे शिवजी के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की गयी। बीच-बचाव के दौरान उनका हाथ ऐंठ दिया गया, जिससे उंगली में चोट और सूजन हो गयी। वहीं, दूसरे पक्ष की सविता देवी ने 26 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे की घटना को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद ईंट से हमला किया गया, जिससे उनकी दायीं आंख के नीचे गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। सविता देवी ने अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम #StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम #StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo1
- *स्टोरी :-* सहरसा में आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली। एंकर :-* खबर सहरसा से है जहाँ दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना में वहां मौजूद एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई. घायल महिला की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में की गई है जो एक चाय का दुकान चलाती है. मामला जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चपराम कोठी के समीप की है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था इस दौरान विवाद काफी बढ़ गया और फिर गोलीबारी शुरू हो गई इस दौरान पास में मौजूद महिला सुमित्रा देवी के पैर में गोली लग गई जिसके बाद घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सिमरीबख्तियारपुर के प्रभारी SDPO धीरेंद्र पांडे मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए, प्रभारी SDPO ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई इस बीच वहाँ मौजूद एक महिला के पैर में गोली लग गई है. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है दोषी व्यक्ति के खिलाफ विधि सम्वत कार्रवाई की जाएगी. *BYTE :-* धीरेंद्र पांडे, प्रभारी SDPO सिमरीबख्तियारपुर.1
- 10 सर्कुलर रोड अब माता शबरी सेवा सदन हो गया है। आज भव्य गृह प्रवेश है। लालू यादव और राबड़ी देवी इसी 10 सर्कुलर रोड में पिछले 20 सालों से रह रहे थे और अब भाजपा कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को यह आवास आवंटित हो गया है। हरा रंग से भगवा कलर में तब्दील हो गया है। 10 सर्कुलर रोड अब माता शबरी सेवा सदन हो गया है। आज भव्य गृह प्रवेश है। लालू यादव और राबड़ी देवी इसी 10 सर्कुलर रोड में पिछले 20 सालों से रह रहे थे और अब भाजपा कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को यह आवास आवंटित हो गया है। हरा रंग से भगवा कलर में तब्दील हो गया है।1
- जनहित लोक दल पार्टी का हुआ गठन, जनहित पारदर्शिता जवाब देही और बेहतर शासन है उद्देश्य1
- मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि निशांत एक अच्छे मुख्यमंत्री साबित हो सकते है बिहार के लिए। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने यह कहकर राजनीतिक सनसनी मचा दी की निशांत बिहार के अच्छे मुख्यमंत्री साबित हो सकते है।सुनिए क्या कह रहे है।1
- बिहार वैशाली जिला गोरौल प्रखंड मुस्तफापुर हरशेर हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारा बिहार वैशाली जिला गोरौल प्रखंड मुस्तफापुर हरशेर1
- फतुहा में दिन में बंद घर का ताला तोड़कर 65 ग्राम सोने के जेवर यानी आठ लाख रुपए जेवर की चारों ने कर ली चोरी. फतुहा के पूर्व उप प्रमुख संतोष कुमार के मकान में किराए में रह थी शिक्षिका. फतुहा. थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर में तीन मंजिले मकान के तीसरे तल्ले पर 24 अगस्त की दिन में ही किराए के घर ने रहने वाली शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 65 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ली.जिसकी कीमत लगभग अमृत लाख रुपए बताई जाती है. घटना की जानकारी घर के मालिक शिक्षिका को फोन पर मिली, जिसके बाद उन्होंने 25,अगस्त को फतुहा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाने में दिये आवेदन के अनुसार, पीड़ित शिक्षिका जुली सिंह जो कोलहर हाई स्कूल कार्यरत हैं.20 अगस्त अपने ससुराल बेगूसराय अपने पति के पास गई हुई थी.उनके पति भी एसबीआई में पोस्टेड हैं. इसी दौरान 24 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे उन्हें पड़ोसी से सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है घर का अंदर का सामान बिखरा हुआ है. सूचना मिलने के बाद दोनों पति पत्नी 25 अगस्त को फतूहा अपने डेरा पहुंचे और देखा कि उनके आलमीरा के ताला को तोड़कर उसमें रखे सभी ज्वेलरी के समान चोरी कर ली गई है और कमरे का सभी सामान बिखरा हुआ है. चोरी गये सामान में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, गले का हार ,दो हाथ का कंगन और झुमका समेत अन्य जेवर शामिल हैं. चोरी गये सोने के जेवर का कुल वजन करीब 65 ग्राम है जिसकी कीमत आठ लाख रुपए से ज्यादा की है. जुली सिंह मूलरूप से भोजपुर जिले के जगमदीशपुर थानाक्षेत्र पोखरा जगदीशपुर के रहने वाली हैं.जो फतुहा के यदुवंशनगर में फतूहा के पूर्व उप प्रमुख कोहलर निवासी संतोष कुमार के मकान में किराए तीसरे तल्ले में रहती हैं. घटना के बाद पीड़ित ने फतुहा थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है मिले आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. और आसपास के कमरे को खंगाल रही है.4