logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवनियुक्त कर्मचारी के चेहरे खुशी से खिले,चेयरमैन का आभार जताया बदायूँ -पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने आज मृतक आश्रित कोटे में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दिलीप पुत्र जतन की सफाई कर्मचारी की पालिका सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। उन की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सहानुभूति पूर्वक विचार करके नियुक्ति कर दी। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह अवसर मेरे लिए मिश्रित भावनाओं से भरा है। एक ओर जहां मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर यह दुःख भी है कि इनके अभिभावक अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति की भरपाई असंभव है। उन्होंने नियुक्त कर्मचारी से अपेक्षा जताई कि वे पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही पालिका के स्वच्छता कार्यों में मदद करेंगे। इस मौके पर सभासद रवि कुमार, अनवर खां, अनवर अंसारी, मोहित सक्सेना, अबरार खां, अरविन्द राठौर, हारून गौस, भाग्य देवी, लियाकत अली, नाजरीन, आशीष कश्यप, फिरोज खां तथा कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, कनजरवेंसी लिपिक महेश बाबू आदि मौजूद थे ।

12 hrs ago
user_Vijay Gautam
Vijay Gautam
बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago
b2bd2f28-825c-4e1b-bb1e-a25eb06f34b0

नवनियुक्त कर्मचारी के चेहरे खुशी से खिले,चेयरमैन का आभार जताया बदायूँ -पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने आज मृतक आश्रित कोटे में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दिलीप पुत्र जतन की सफाई कर्मचारी की पालिका सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। उन की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सहानुभूति पूर्वक विचार करके नियुक्ति

23731e0a-74eb-4d63-ba6b-b168dd1cd6b9

कर दी। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह अवसर मेरे लिए मिश्रित भावनाओं से भरा है। एक ओर जहां मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर यह दुःख भी है कि इनके अभिभावक अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति की भरपाई असंभव है। उन्होंने नियुक्त कर्मचारी से अपेक्षा जताई कि वे पूरे मनोयोग

4801e064-c0b0-4313-b4be-de6a656cf058

और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही पालिका के स्वच्छता कार्यों में मदद करेंगे। इस मौके पर सभासद रवि कुमार, अनवर खां, अनवर अंसारी, मोहित सक्सेना, अबरार खां, अरविन्द राठौर, हारून गौस, भाग्य देवी, लियाकत अली, नाजरीन, आशीष कश्यप, फिरोज खां तथा कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, कनजरवेंसी लिपिक महेश बाबू आदि मौजूद थे ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूँ ब्रेकिंग... बिसौली नगर के दबतौरी रोड स्थित श्री निकुंज इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर में भीषण आग लगी। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के होने कारण आग भड़कने की आशंका। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, आसपास के लोग सहमे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। बिसौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात संभाल रही है। आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग बुझाने का कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
    4
    बदायूँ ब्रेकिंग... 
बिसौली नगर के दबतौरी रोड स्थित श्री निकुंज इंटरप्राइजेज कोल्ड स्टोर में भीषण आग लगी। 
जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के होने कारण आग भड़कने की आशंका।
आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, आसपास के लोग सहमे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
बिसौली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात संभाल रही है।
आग लगने से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
आग बुझाने का कार्य जारी है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • petrolper vivad kar rahe the petrol Nahin thi petrol per vivad kar rahe the
    1
    petrolper vivad kar rahe the petrol Nahin thi petrol per vivad kar rahe the
    user_Best wishes
    Best wishes
    बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • मौके पर सीओ विल्सी के के तिवारी पहुंचे व थाना अध्यक्ष उघैती ऋर्षि पाल सिंह ब थाना अध्यक्ष इस्लामनगर उदयराज सिंह मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा घायलों को सीएससी रुदायन एम्बुलेन्स द्वारा लाया गया
    4
    मौके पर सीओ विल्सी के के तिवारी पहुंचे व थाना अध्यक्ष उघैती ऋर्षि पाल सिंह ब थाना अध्यक्ष इस्लामनगर उदयराज सिंह मौके पर पहुंचे
पुलिस द्वारा घायलों को सीएससी रुदायन एम्बुलेन्स द्वारा लाया गया
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • संभल में मक्का के खेत में गई महिला पर हमला,सास-बहू गंभीर घायल। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर कराया मैडिकल। सम्भल। थाना बबराला क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मक्का के खेत पर गई एक महिला पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में महिला और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार,ग्राम जमालपुर डांडा निवासी रिंकी (23) पत्नी राहुल सुबह करीब 7 बजे अपने मक्का के खेत पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान खेत पड़ोसी गांव के दो व्यक्तियों ने उस पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गई। रिंकी की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास मीना (42) पत्नी ऋषिपाल बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने का प्रयास किया,लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में सास-बहू दोनों को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर थाना बबराला पहुंचे,जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    1
    संभल में मक्का के खेत में गई महिला पर हमला,सास-बहू गंभीर घायल।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर कराया मैडिकल।
सम्भल। थाना बबराला क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मक्का के खेत पर गई एक महिला पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में महिला और उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को थाने ले जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार,ग्राम जमालपुर डांडा निवासी रिंकी (23) पत्नी राहुल सुबह करीब 7 बजे अपने मक्का के खेत पर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान खेत पड़ोसी गांव के दो व्यक्तियों ने उस पर अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गई। रिंकी की चीख-पुकार सुनकर उसकी सास मीना (42) पत्नी ऋषिपाल बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने का प्रयास किया,लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में सास-बहू दोनों को गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और दोनों घायलों को लेकर थाना बबराला पहुंचे,जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ लिखित तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, कार चालक की जलकर हुई दर्दनाक मौत। जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाठेर थाना क्षेत्र में ग्राम आटा के पास आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार बाइक से टकराकर पेड़ में जा घुसी जिससे उसमें आग लग गई हादसा देखकर वहां पर मौजूद लोग कार सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े इस दौरान उन लोगों ने तीन लोगों को तो कार से निकाल लिया लेकिन चालक उसी में फंसा रह गया इस दौरान कार गोला बन गई जिससे कार चालक की उसमें जलकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही बनियाठेर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिसके लिए अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां लगाई गई। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र में गांव आटा के पास चंदौसी बबराला रोड पर एक कार के जलने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी प्राप्त हुई कि एक कार सामने से आती हुई बाइक को बचाने के प्रयास में वो एक पेड़ से टकरा गई जिसमें तत्काल ही आग लग गई पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीन व्यक्तियों को झुलसने से बचाया गया और उनको निकाल कर तत्काल ही अस्पताल भेजा गया जो घायल है एक कार सवार व्यक्ति उसमें बुरी तरह से झुलस गया जिसमें उसकी तत्काल ही मृत्यु हो गई और बाइक सवार व्यक्ति की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई घायलों से जानकारी करने पर पता चला कि यह बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर के निवासी हैं यह यहां पर एक बर्थडे पार्टी में आए हुए थे इसके उपरांत बाकी जानकारी की जा रही है की बाइक सवार कहां का निवासी है तथा साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
    2
    जनपद संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र में बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार पेड़ से टकराई, कार चालक की जलकर हुई दर्दनाक मौत।
जनपद संभल की चंदौसी तहसील क्षेत्र के बनियाठेर थाना क्षेत्र में ग्राम आटा के पास आज शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें बाइक चालक को बचाने के प्रयास में कार बाइक से टकराकर पेड़ में जा घुसी जिससे उसमें आग लग गई हादसा देखकर वहां पर मौजूद लोग कार सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े इस दौरान उन लोगों ने तीन लोगों को तो कार से निकाल लिया लेकिन चालक उसी में फंसा रह गया इस दौरान कार गोला बन गई जिससे कार चालक की उसमें जलकर दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही बनियाठेर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया जिसके लिए अग्निशमन विभाग की तीन गाड़ियां लगाई गई।
इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि बनियाठेर थाना क्षेत्र में गांव आटा के पास चंदौसी बबराला रोड पर एक कार के जलने की सूचना प्राप्त हुई तत्काल ही पुलिस मौके पर पहुंची जानकारी प्राप्त हुई कि एक कार सामने से आती हुई बाइक को बचाने के प्रयास में वो एक पेड़ से टकरा गई जिसमें तत्काल ही आग लग गई पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से कार में सवार तीन व्यक्तियों को झुलसने से बचाया गया और उनको निकाल कर तत्काल ही अस्पताल भेजा गया जो घायल है एक कार सवार व्यक्ति उसमें बुरी तरह से झुलस गया जिसमें उसकी तत्काल ही मृत्यु हो गई और बाइक सवार व्यक्ति की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई घायलों से जानकारी करने पर पता चला कि यह बदायूं जनपद के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर के निवासी हैं यह यहां पर एक बर्थडे पार्टी में आए हुए थे इसके उपरांत बाकी जानकारी की जा रही है की बाइक सवार कहां का निवासी है तथा साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • रोग नंबर... 🤣🤣🤣🤣... Yogi Adityanath ji. तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा यह प्रसिद्ध नारा सुभाष चंद्र बोस ने कहा था। उन्होंने यह नारा भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित करने हेतु दिया था #YogiAdityanath
    1
    रोग नंबर... 🤣🤣🤣🤣... Yogi Adityanath ji.
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा यह प्रसिद्ध नारा सुभाष चंद्र बोस ने कहा था। उन्होंने यह नारा भारतीयों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित करने हेतु दिया था #YogiAdityanath
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    11 hrs ago
  • चंदौसी बहजोई मार्ग पर बाइक और कार कि हुई टक्कर मे कार मे आग लग गयी
    4
    चंदौसी बहजोई मार्ग पर बाइक और कार कि हुई टक्कर मे कार मे आग लग गयी
    user_Mukesh goel
    Mukesh goel
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सऊदी अरब का अहम दौरा पूरा करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ अब तुर्की पहुँच चुके हैं। इस दौरे को क्षेत्रीय कूटनीति, आर्थिक सहयोग और मुस्लिम देशों के बीच बढ़ते तालमेल के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि तुर्की नेतृत्व के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय हालात पर अहम चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान लगातार अपने रणनीतिक साझेदार देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है।
    1
    सऊदी अरब का अहम दौरा पूरा करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ अब तुर्की पहुँच चुके हैं। इस दौरे को क्षेत्रीय कूटनीति, आर्थिक सहयोग और मुस्लिम देशों के बीच बढ़ते तालमेल के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि तुर्की नेतृत्व के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय हालात पर अहम चर्चा हो सकती है। पाकिस्तान लगातार अपने रणनीतिक साझेदार देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है।
    user_MOHD ASIF ABBAS
    MOHD ASIF ABBAS
    Voice of people Aonla, Bareilly•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.