Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना में आज प्रशांत किशोर के नॉमिनेशन के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। इस भव्य रैली के सामने आए दृश्यों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। रैली के इस नजारे को देखने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है और यह देखना काफी अहम होगा कि यह भीड़ वोट में कितनी कन्वर्ट होती है।
Live Global.18 News
पटना में आज प्रशांत किशोर के नॉमिनेशन के अवसर पर एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ देखने को मिली। इस भव्य रैली के सामने आए दृश्यों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है। रैली के इस नजारे को देखने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है और यह देखना काफी अहम होगा कि यह भीड़ वोट में कितनी कन्वर्ट होती है।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार के पटना में अब लोग हेलीकॉप्टर से हवाई सफर का आनंद ले सकेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार हेली टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026' का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। इस सेवा के शुरू होने से लोग पटना के साथ-साथ राजगीर और मोतिहारी की भी हवाई यात्रा कर सकेंगे। इस हवाई सेवा के तहत पटना में उड़ान भरने के लिए ₹2100 का किराया तय किया गया है। इसके अलावा, यदि कोई राजगीर या मोतिहारी जाना चाहता है, तो दूरी के हिसाब से केवल किराया बढ़ेगा। इस योजना के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव, पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- पटना के दानापुर-खगोल क्षेत्र में यह चापाकल खराब पड़ा हुआ है।1
- पटना में एक गाड़ी वाले द्वारा लोगों को रौंदने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह गाड़ी वाले ने इन लोगों को अपनी गाड़ी से रौंद डाला।1
- मौसम विभाग के अनुसार अगले 16 घंटों के दौरान उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है। इस दौरान भारी बारिश होने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। इस खराब मौसम के मद्देनजर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम समेत कुल 17 राज्यों के कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है, जिससे यातायात बाधित होने और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।1
- बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित एम आई टी परिसर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आगमन हुआ।1
- बिहार पुलिस ने जाली नोट के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। विभाग ने सोशल मीडिया पर 'जाली नोट कारोबार पर बिहार पुलिस का बड़ा प्रहार' लिखकर एक वीडियो भी जारी किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह प्रभावी कार्रवाई पटना से सटे भोजपुर प्रक्षेत्र के सिवान स्थित मैरवा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ₹5.45 लाख मूल्य के निम्न गुणवत्ता (Low Quality) वाले जाली भारतीय नोट, ₹88,000 नकद, एक प्रिंटर मशीन और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मैरवा थाना में कांड दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।3
- Connector~Consultant~Communicator (@harlemlovebirds)  Perpetual project starter • where fixing is fun & grit is good Ugly Duckling House™️ • 1946 camper reno: #RubysRevival (@uglyducklingdiy) Adaptable. Adept. Adorable Rhyme We make.  We break.  Connector~Consultant~Communicator (@harlemlovebirds)  Perpetual project starter • where fixing is fun & grit is good Ugly Duckling House™️ • 1946 camper reno: #RubysRevival (@uglyducklingdiy) Adaptable. Adept. Adorable Rhyme We make.  We break. 1
- दनियावां से इस्लामपुर जाने के क्रम में नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक खाली मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक पटरी से उतर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब मालगाड़ी हिलसा स्टेशन में प्रवेश कर रही थी। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री या रेलकर्मी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इस घटना के कारण रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर गंभीर असर पड़ा है। दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, पटना-इस्लामपुर पैसेंजर और इस्लामपुर-हटिया सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। इसके अलावा, फतुहा, दनियावां, हिलसा और इस रेलखंड से जुड़े विभिन्न रेलवे फाटकों के लंबे समय तक बंद रहने के कारण सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, जीआरपी और आरपीएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। पटना से आई तकनीकी टीम ने भी ट्रैक और बेपटरी हुई बोगियों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद रेलवे टीआई कुंदन कुमार ने बताया कि हादसे के समय मालगाड़ी की रफ्तार लगभग 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है और ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जाएगा।1