Shuru
Apke Nagar Ki App…
कनाडा के PM ने फिनलैंड के राष्ट्रपति से की धुरंधर की चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का क्रेज ग्लोबल हो गया है। हाल ही में फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम जॉगिंग पर इस फिल्म की चर्चा करते नजर आए।
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
कनाडा के PM ने फिनलैंड के राष्ट्रपति से की धुरंधर की चर्चा रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का क्रेज ग्लोबल हो गया है। हाल ही में फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम जॉगिंग पर इस फिल्म की चर्चा करते नजर आए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- संदीपनघाट पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी.....संदीपनघाट पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 22.03.2026 को थाना संदीपनघाट क्षेत्र के ग्राम उजिहिनी खालसा में मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने को लेकर 02 पक्षों में कहा सुनी हो गयी थी, उसी बात को लेकर उजहिनी खालसा में एक दुकान पर पुनः दोनों पक्षों के लोगों के मध्य विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष द्वारा तमंचे से फायर कर दिया गया जिससे दूसरे पक्ष के 02 लोग गोली लगने से घायल हो गये थे तथा गांव वालों के इकठ्ठा होने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । प्रार्थी नदीम अहमद की तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट पर मु0अ0सं0 66/26 धारा 109(1)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। बुधवार दिनांक 25.03.2026 थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. अबू बकर पुत्र मो० समीम 2. मो0 अयान पुत्र स्व० वशी अहमद निवासीगण उजहिनी खालसा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।1
- का दमदार प्रदर्शन 'मिशन शक्ति फेज-5' उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर आयोजित इस भव्य रैली को अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी मंझनपुर श्री शिवांक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू हुई यह रैली समदा चौराहा, ओसा चौराहा और मंझनपुर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फिर मुख्यालय पहुंची। 125 महिला पुलिसकर्मियों की ताकत सड़कों पर करीब 125 महिला उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि अब महिलाएं सिर्फ सुरक्षा की जरूरत नहीं, बल्कि सुरक्षा की मजबूत दीवार भी हैं। 'सुरक्षा से स्वावलंबन तक' का संदेश रैली के दौरान आमजन को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों-1090, 112, 181, 1930 आदि- की जानकारी दी गई। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी गई।1
- *कौशांबी: प्रेम जाल में फंसाकर युवक पैसा और जेवर लेकर फरार महिला ने थाने में दी तहरीर* *कौशाम्बी संदेश* कौशांबी के थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत गांव ताकीपुर की रहने वाली एक महिला के साथ ठगी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, राजापुर निवासी एक युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और भरोसा जीतकर उससे कीमती जेवरात व करीब एक लाख रुपये ले लिए बताया जा रहा है कि कुछ समय तक संपर्क में रहने के बाद युवक अचानक गायब हो गया जिससे महिला को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने काफी खोजबीन की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका इसके बाद महिला ने थाना कोखराज पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की1
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- यूपी के गाजियाबाद के हिंडन नदी स्थित श्मशान घाट पर अस्थियों को खा रहे हैं कुत्ते वीडियो वायरल।1