logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

23 हजार पटवारियों की हड़ताल के बीच सरकार बैकफुट पर, बिना प्रारंभिक जांच अब दर्ज नहीं होगी एफआईआर! #MPNews #PatwariStrike

10 hrs ago
user_Rafi siddiqui
Rafi siddiqui
Awadhi Restaurant पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

23 हजार पटवारियों की हड़ताल के बीच सरकार बैकफुट पर, बिना प्रारंभिक जांच अब दर्ज नहीं होगी एफआईआर! #MPNews #PatwariStrike

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आरक्षण के समीक्षा के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी अमरपाटन में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन मैहर/अमरपाटन:। प्रखर प्रवक्ता न्यूज भारतीय जन मोर्चा पार्टी की मैहर जिला इकाई द्वारा अमरपाटन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने आरक्षण नीति की पुनरसमीक्षा करने तथा समाज के वास्तविक गरीब व वंचित वर्ग तक इसका लाभ पहुँचाने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में आरक्षण का वास्तविक लाभ पात्र एवं गरीब लोगों को न मिलकर संपन्न व सक्षम व्यक्तियों द्वारा लिया जा रहा है। आरक्षण नीतियों के हो रहे इस दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और इसकी नए सिरे से समीक्षा की जानी चाहिए। एक बार जनप्रतिनिधि बनने के बाद बार-बार आरक्षण लेने पर लगे प्रतिबंध भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने चुनाव प्रणाली और आरक्षण नीति में सुधार की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण के बल पर जो व्यक्ति एक बार विधायक या सांसद बन जाता है, उसे दोबारा उसी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध होना चाहिए। उस स्थान पर उसी समाज के अन्य गरीब व वंचित व्यक्ति को अवसर और पात्रता मिलनी चाहिए। बार-बार एक ही व्यक्ति द्वारा आरक्षण का लाभ लेकर जनप्रतिनिधि बनना आरक्षण के मूल सिद्धांतों का घोर दुरुपयोग है। सामाजिक समरसता और शोषण पर कही यह बात पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में ब्राह्मणवाद के नाम पर विभिन्न जातियों के बीच भ्रम और कटुता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं शोषण कर रहे हैं, वही ब्राह्मणवाद का नाम लेकर पूरे समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार की मानसिकता से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुँच रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे उपस्थित ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. के. त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय, दिलीप बुनकर, रविशंकर यादव, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, देवर्षि द्विवेदी, रमेश कुशवाहा, गंगा प्रसाद विश्वकर्मा, अश्वनी त्रिपाठी, रामलाल साकेत, लल्लू पांडे, उमाकांत द्विवेदी, आनंद द्विवेदी, राममोहन द्विवेदी, बलजी मिश्रा एवं रंगनाथ स्कूल से सुभाष पटेल (व अन्य साथी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    1
    आरक्षण के समीक्षा के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी अमरपाटन में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन
मैहर/अमरपाटन:। प्रखर प्रवक्ता न्यूज भारतीय जन मोर्चा पार्टी की मैहर जिला इकाई द्वारा अमरपाटन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने आरक्षण नीति की पुनरसमीक्षा करने तथा समाज के वास्तविक गरीब व वंचित वर्ग तक इसका लाभ पहुँचाने की पुरजोर मांग की है।
ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में आरक्षण का वास्तविक लाभ पात्र एवं गरीब लोगों को न मिलकर संपन्न व सक्षम व्यक्तियों द्वारा लिया जा रहा है। आरक्षण नीतियों के हो रहे इस दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और इसकी नए सिरे से समीक्षा की जानी चाहिए।
एक बार जनप्रतिनिधि बनने के बाद बार-बार आरक्षण लेने पर लगे प्रतिबंध
भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने चुनाव प्रणाली और आरक्षण नीति में सुधार की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण के बल पर जो व्यक्ति एक बार विधायक या सांसद बन जाता है, उसे दोबारा उसी आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध होना चाहिए। उस स्थान पर उसी समाज के अन्य गरीब व वंचित व्यक्ति को अवसर और पात्रता मिलनी चाहिए। बार-बार एक ही व्यक्ति द्वारा आरक्षण का लाभ लेकर जनप्रतिनिधि बनना आरक्षण के मूल सिद्धांतों का घोर दुरुपयोग है।
सामाजिक समरसता और शोषण पर कही यह बात
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में ब्राह्मणवाद के नाम पर विभिन्न जातियों के बीच भ्रम और कटुता फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग स्वयं शोषण कर रहे हैं, वही ब्राह्मणवाद का नाम लेकर पूरे समाज को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस प्रकार की मानसिकता से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुँच रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ये रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. के. त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय, दिलीप बुनकर, रविशंकर यादव, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, देवर्षि द्विवेदी, रमेश कुशवाहा, गंगा प्रसाद विश्वकर्मा, अश्वनी त्रिपाठी, रामलाल साकेत, लल्लू पांडे, उमाकांत द्विवेदी, आनंद द्विवेदी, राममोहन द्विवेदी, बलजी मिश्रा एवं रंगनाथ स्कूल से सुभाष पटेल (व अन्य साथी) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आरक्षण के समीक्षा के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी अमरपाटन में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन मैहर भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला इकाई मैहर के द्वारा राष्ट्रपति के नाम पर आरक्षण की समीक्षा और गरीब और वंचितों को आरक्षण जो मिलना चाहिए वह संपन्न व्यक्ति ले रहे हैं इसलिए इस पर समीक्षा जरूरी है जिस कारण से भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने अमरपाटन एसडीएम कार्यालय में सोपे ज्ञापन। भारतीय जन मोर्चा पार्टी का कहना है कि ब्राह्मणवाद के नाम पर उन्हीं के समाज आरक्षण फायदा ले रहे है।आरक्षण के बल पर बने विधायक सांसद बनने के बाद दोबारा खड़ा होना प्रतिबंधित होना चाहिए उसकी जगह उन्ही समाज के उन व्यक्ति को खड़ा होने की पात्रता होनी चाहिए जब वह विधायक और सांसद हो गए हैं तो दोबारा खड़ा होना बार-बार आरक्षण लेना यह कहीं ना कहीं आरक्षण की नीतियों का घोर दुरुपयोग किया जा रहा है। देश में ब्राह्मणवाद के नाम पर जातियों में गंदगी फैलाई जा रही है दिमाग में गंदगी दी जाती है शोषण वह स्वयं कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मणवाद के नाम पर पूरे समाज को वर्गलाने का काम कर रहे हैं इसके विरोध में भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय दिलीप बुनकर रविशंकर यादव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी देवर्षि द्विवेदी रमेश कुशवाहा गंगा प्रसाद विश्वकर्मा अश्वनी त्रिपाठी रामलाल साकेत लल्लू पांडे उमाकांत द्विवेदी आनंद द्विवेदी राममोहन द्विवेदी बलजी मिश्रा रंगनाथ स्कूल इत्यादि लोगों ने जाकर सौपे ज्ञापन
    1
    आरक्षण के समीक्षा के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी अमरपाटन में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन
 मैहर 
भारतीय जन मोर्चा पार्टी के जिला इकाई मैहर के द्वारा राष्ट्रपति के नाम पर आरक्षण की समीक्षा और गरीब और वंचितों को आरक्षण जो मिलना चाहिए वह संपन्न व्यक्ति ले रहे हैं इसलिए इस पर समीक्षा जरूरी है जिस कारण से भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने अमरपाटन एसडीएम कार्यालय में सोपे ज्ञापन।
 भारतीय जन मोर्चा पार्टी का कहना है कि ब्राह्मणवाद के नाम पर उन्हीं के समाज आरक्षण फायदा ले रहे है।आरक्षण के बल पर बने  विधायक सांसद बनने के बाद दोबारा खड़ा होना प्रतिबंधित होना चाहिए उसकी जगह उन्ही समाज के उन व्यक्ति को खड़ा होने की पात्रता होनी चाहिए जब वह विधायक और सांसद हो गए हैं तो दोबारा खड़ा होना बार-बार आरक्षण लेना यह कहीं ना कहीं आरक्षण की नीतियों का घोर दुरुपयोग किया जा रहा है।
 देश में ब्राह्मणवाद के नाम पर जातियों में गंदगी फैलाई जा रही है दिमाग में गंदगी दी जाती है शोषण वह स्वयं कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मणवाद के नाम पर पूरे समाज को वर्गलाने का काम कर रहे हैं इसके विरोध में भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एस के त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र राय दिलीप बुनकर रविशंकर यादव चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी देवर्षि द्विवेदी रमेश कुशवाहा गंगा प्रसाद विश्वकर्मा अश्वनी त्रिपाठी रामलाल साकेत लल्लू पांडे उमाकांत द्विवेदी आनंद द्विवेदी राममोहन द्विवेदी बलजी मिश्रा रंगनाथ स्कूल इत्यादि लोगों ने जाकर सौपे ज्ञापन
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राजनगर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट का आरोप, SP से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग। छतरपुर राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजवा निवासी देवीदीन पटेल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और गोली चलाने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में फरियादी ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे फरियादी अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोककर विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।ओर 3 बार फायरिंग भी की।फरियादी का आरोप है कि घटना के दौरान उसके साथ मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है और राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    राजनगर थाना क्षेत्र में युवक से मारपीट का आरोप, SP से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग।
छतरपुर राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजवा निवासी देवीदीन पटेल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और गोली चलाने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में फरियादी ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार 31 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे फरियादी अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोककर विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।ओर 3 बार फायरिंग भी की।फरियादी का आरोप है कि घटना के दौरान उसके साथ मौजूद लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले को लेकर उस पर दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है और राजनीतिक दबाव के कारण आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी से कराने, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उसे और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • छतरपुर: युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, जवाहर रोड पर रातों-रात शुरू हुआ पैचवर्क छतरपुर। शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी जवाहर रोड पर प्रशासन ने रातों-रात पैचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य शुरू करा दिया। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और श्रमदान कर सड़क के गड्ढे भरकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजस्व श्री बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छतरपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों को शीघ्र गड्ढा-मुक्त करने, खराब निर्माण कार्यों की जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। युवा कांग्रेस के आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और शहर के प्रमुख मार्गों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें खराब थीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी। प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, रतीराम पटेल, रामाधीन अहिरवार, महेश प्रजापति, दीपक कोरी, कमलनाथ युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पटेरिया, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विधायक पटेरिया, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने कहा कि यदि प्रदेशभर की जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी
    2
    छतरपुर: युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन, जवाहर रोड पर रातों-रात शुरू हुआ पैचवर्क
छतरपुर। शहर की जर्जर सड़कों और जानलेवा गड्ढों को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन का असर कुछ ही घंटों में देखने को मिला। लंबे समय से खराब हालत में पड़ी जवाहर रोड पर प्रशासन ने रातों-रात पैचवर्क (गड्ढे भरने) का कार्य शुरू करा दिया।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने बारिश के बीच प्रदर्शन करते हुए सड़कों की बदहाल स्थिति के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की और श्रमदान कर सड़क के गड्ढे भरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम राजस्व श्री बागरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छतरपुर सहित पूरे प्रदेश की सड़कों को शीघ्र गड्ढा-मुक्त करने, खराब निर्माण कार्यों की जांच कराने तथा दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
युवा कांग्रेस के आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आया और शहर के प्रमुख मार्गों पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें खराब थीं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।
प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष राजवर्धन मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, रतीराम पटेल, रामाधीन अहिरवार, महेश प्रजापति, दीपक कोरी, कमलनाथ युवा संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश पटेरिया, किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विधायक पटेरिया, जीवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय महिलाएं शामिल रहीं।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली भारतीय ने कहा कि यदि प्रदेशभर की जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र नहीं कराई गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *छतरपुर पुलिस द्वारा अनाधिकृत हूटर, स्टिकर, ब्लैक फिल्म एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध विशेष अभियान जारी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट (लाल/पीली/नीली बत्ती), सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिलेभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छतरपुर पुलिस द्वारा विगत 4 दिनों में करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर में संचालित 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराए गए तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की गई है।
    1
    *छतरपुर पुलिस द्वारा अनाधिकृत हूटर, स्टिकर, ब्लैक फिल्म एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध विशेष अभियान जारी
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार निजी वाहनों में लगे अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट (लाल/पीली/नीली बत्ती), सरकारी एवं वीआईपी स्टिकर, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के विरुद्ध दिनांक 1 अगस्त से 10 अगस्त तक जिलेभर में 10 दिवसीय विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार सघन वाहन चेकिंग कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में छतरपुर पुलिस द्वारा विगत 4 दिनों में करीब 200 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
साथ ही थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक बृहस्पति साकेत एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर में संचालित 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर वाहन क्रमांक अंकित कराए गए तथा वाहन स्वामियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहनों को नियमानुसार संचालित करने की अपील की गई है।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर
    1
    छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर
छात्राओं का आरोप: प्राचार्य कर रहे गर्ल्स टॉयलेट का उपयोग, जनसुनवाई में कार्रवाई की मांग | छतरपुर
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • SC/ST एक्ट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन। छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झींझन में दर्ज एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले में पीड़ित ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज 05 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उसे तथा मामले के गवाहों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम झींझन में उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमान और मारपीट की गई थी। मामले में नौगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0417/2026 दर्ज किया है। आवेदन के मुताबिक, प्रकरण में महाराज सिंह यादव, रितिक यादव और राममिलन यादव को आरोपी बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, मामले में गवाह चंचल सक्सेना को कथित रूप से गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और गवाहों एवं पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    SC/ST एक्ट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार,दिया आवेदन।
छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम झींझन में दर्ज एससी/एसटी एक्ट और मारपीट के मामले में पीड़ित ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज 05 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उसे तथा मामले के गवाहों को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन के अनुसार, 19 जून 2026 को ग्राम झींझन में उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमान और मारपीट की गई थी। मामले में नौगांव थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 0417/2026 दर्ज किया है। आवेदन के मुताबिक, प्रकरण में महाराज सिंह यादव, रितिक यादव और राममिलन यादव को आरोपी बनाया गया है।पीड़ित का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, मामले में गवाह चंचल सक्सेना को कथित रूप से गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और गवाहों एवं पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • एसडीएम राहुल सिलाडिया पटवारी विजय बहादुर सिंह कोलगवां टीआई सुदीप सोनी की जांच के लिए कलेक्टर को सोपा ज्ञापन :-भारतीय जन मोर्चा पार्टी सतना भारतीय जन मोर्चा पार्टी के दिलीप बुनकर का कहना है कि एसडीएम राहुल सिलाडिया पटवारी विजय बहादुर सिंह गलत तत्वों के आधार पर नीतू सिंह को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं। शिव प्रसाद पांडे संयोग जायसवाल एवं उन आरोपी गणों के पक्ष में खड़े होकर भ्रष्टाचार के बल पर नजूल भूमि को प्राइवेट भूमि बताने का कार्य किया जा रहा है । एसडीएम द्वारा नीतू सिंह के साथ भी जो बर्ताव है वह बहुत ही चिंता जनक है । कोलगमा कोतवाली मै नीतू सिंह का आवेदन नहीं लिया जा रहा है और आरोपीगणो से मिलकर उनका सहयोग कर रहे है । पटवारी विजय बहादुर सिंह जो अपने आप को संसद का भाई बताता है जिस कारण से तहसीलदार बीके मिश्रा के आदेश को देखकर भड़क जाता है। उसका कहना है कि तहसीलदार बीके मिश्रा पागल था जिसने ऐसा आदेश किया और भ्रष्टाचार के बल पर संसद के भाई के धौंस पर गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उसका कहना है कि मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है तुम्हें जहां जाना है वहां चले जाओ। ऐसे में पीड़िता परेशान होकर भारतीय जन मोर्चा पार्टी की कार्यालय में आकर अपनी आप बीती सुनाई गई जिस पर भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूर्वांचल की नीतू सिंह के साथ खड़े होकर न्याय दिलाने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन। पुलिस की स्थिति संधीग्ध है जिस कारण से भारतीय जन मोर्चा पार्टी के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है पटवारी विजय बहादुर सिंह भ्रष्टाचार के कारण गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है जो यह दिखा रहा है कि उनकी जांच जरूरी है । जिनको रक्षक के तौर पर रखा गया था वही भक्षक बन जाएंगे तो आम जनमानस का क्या होगा❗️ भारतीय जन मोर्चा पार्टी इस तरह की सारी कार्यवाहियों का विरोध करते हुए जनता के साथ खड़ी है जनता के साथ हो रहे अन्याय का मुंह तोड़ जवाब देगी उनको न्याय के अंतिम विकल्प तक जाकर न्याय दिलाने का काम करेगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी की तरफ से दिलीप बोलकर विष्णु सोनी संजीव शर्मा अनूप श्रीवास्तव, डी के ,रविशंकर यादव इत्यादि लोगों ने जाकर पीड़िता नीतू सिंह के साथ जाकर कलेक्टर को सौपा
    1
    एसडीएम राहुल  सिलाडिया पटवारी विजय बहादुर सिंह कोलगवां टीआई सुदीप सोनी की जांच के लिए कलेक्टर को सोपा ज्ञापन :-भारतीय जन मोर्चा पार्टी 
सतना
भारतीय जन मोर्चा पार्टी के दिलीप बुनकर का कहना है कि एसडीएम राहुल सिलाडिया पटवारी विजय बहादुर सिंह गलत तत्वों के आधार पर नीतू सिंह को परेशान करने का कार्य कर रहे हैं।
  शिव प्रसाद पांडे संयोग जायसवाल एवं उन आरोपी गणों के पक्ष में खड़े होकर भ्रष्टाचार के बल पर नजूल भूमि को प्राइवेट भूमि बताने का कार्य किया जा रहा है ।
एसडीएम द्वारा नीतू सिंह के साथ भी जो बर्ताव है वह बहुत ही चिंता जनक  है ।
कोलगमा कोतवाली मै नीतू सिंह का आवेदन नहीं लिया जा रहा है और आरोपीगणो से मिलकर उनका सहयोग कर रहे है । पटवारी विजय बहादुर सिंह जो अपने आप को संसद का भाई बताता है जिस कारण से तहसीलदार बीके मिश्रा के आदेश को देखकर भड़क जाता है।
 उसका कहना है कि तहसीलदार बीके मिश्रा पागल था जिसने ऐसा आदेश किया और भ्रष्टाचार के बल पर संसद के भाई के धौंस पर गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया उसका कहना है कि मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है तुम्हें जहां जाना है वहां चले जाओ।
 ऐसे में पीड़िता परेशान होकर भारतीय जन मोर्चा पार्टी की कार्यालय में आकर अपनी आप बीती सुनाई गई जिस पर भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूर्वांचल की नीतू सिंह के साथ खड़े होकर न्याय दिलाने के लिए भारतीय जन मोर्चा पार्टी ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन।
 पुलिस की स्थिति संधीग्ध है जिस कारण से भारतीय जन मोर्चा पार्टी के द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया है पटवारी विजय बहादुर सिंह भ्रष्टाचार के कारण गलत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है जो यह दिखा रहा है कि उनकी जांच जरूरी है ।
जिनको रक्षक के तौर पर रखा गया था वही भक्षक बन जाएंगे तो आम जनमानस का क्या होगा❗️
 भारतीय जन मोर्चा पार्टी इस तरह की सारी कार्यवाहियों का विरोध करते हुए जनता के साथ खड़ी है जनता के साथ हो रहे अन्याय का मुंह तोड़ जवाब देगी उनको न्याय के अंतिम विकल्प तक जाकर न्याय दिलाने का काम करेगी भारतीय जन मोर्चा पार्टी की तरफ से दिलीप बोलकर विष्णु सोनी संजीव शर्मा अनूप श्रीवास्तव, डी के ,रविशंकर यादव इत्यादि लोगों ने जाकर पीड़िता नीतू सिंह के साथ जाकर  कलेक्टर को सौपा
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी पर जूनियर महिला अधिवक्ता ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी पर जूनियर महिला अधिवक्ता ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
    4
    वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी पर जूनियर महिला अधिवक्ता ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज

वरिष्ठ अधिवक्ता इम्तियाज सिद्दीकी पर जूनियर महिला अधिवक्ता ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.