सिकंदरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, साइबर ठगी के 17 हजार रुपये वापस सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी दीपक कुमार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 25 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी के जरिए 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित प्रक्रिया के तहत ठगी की रकम को होल्ड कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद 17 सितंबर को पूरी 17 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित दीपक कुमार ने बलिया पुलिस और सिकंदरपुर थाना पुलिस का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश मिलता है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने में मदद मिल सकती है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे, साइबर प्रभारी चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल शिवम राय और संदीप कुमार शामिल रहे।
सिकंदरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को मिली राहत, साइबर ठगी के 17 हजार रुपये वापस सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी दीपक कुमार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया खाते से 25 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी के जरिए 17 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संबंधित प्रक्रिया के तहत ठगी की रकम को होल्ड कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद 17 सितंबर को पूरी 17 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित दीपक कुमार ने बलिया पुलिस और सिकंदरपुर थाना पुलिस का आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश मिलता है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस दिलाने में मदद मिल सकती है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे, साइबर प्रभारी चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल राजू यादव, कांस्टेबल शिवम राय और संदीप कुमार शामिल रहे।
- पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह हत्याकांड: एक हफ्ते बाद बेटियों का बड़ा ऐलान, बलिया। पूर्व CRPF जवान अमरेश बहादुर सिंह की हत्या के एक सप्ताह बाद अब उनकी बेटियों ने बड़ा ऐलान किया है। पिता की हत्या के मामले में न्याय और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बेटियों ने आगे कदम उठाने की बात कही है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार लगातार कार्रवाई की मांग कर रहा है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी बेटियों के ऐलान से मामले में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बेटियां आखिर कौन-सा कदम उठाने जा रही हैं और उनकी अगली रणनीति क्या होगी। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज है।1
- बलिया: मां-बेटी की संदिग्ध हत्या, घर में मां तो खेत में मिला बेटी का शव रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान करीब 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी करीब 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी गौरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने की आशंका है। घटनास्थल की जांच में घर के अंदर खून के निशान और उन्हें धोए जाने के संकेत भी मिले हैं, जिसके चलते पुलिस साक्ष्य मिटाने के प्रयास की आशंका से भी जांच कर रही है। गौरी का शव घर के पीछे धान के खेत में करीब 25–30 मीटर दूर मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस, एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीमें जांच में जुटी हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवार के मुखिया रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।1
- भैयाभैया मै तो #छक्का बन #गया #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share1
- *भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन* *परमेश्वर गिरि के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, सेवा और जनकल्याण का लिया संकल्प* भगवानपुर (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भगवानपुर में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भूमि विकास बैंक बलिया के चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के पूर्व अध्यक्ष श्री परमेश्वर गिरि ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री परमेश्वर गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीबों के कल्याण और देश को मजबूत बनाने के संकल्प से प्रेरित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी प्रभावशाली पहचान बनाई है और देश के विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है। गरीबों के लिए आवास, शौचालय, उज्ज्वला योजना, जन-धन खाते, हर घर नल से जल तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों को लाभ पहुंचा है। श्री गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है। बैरिया विधानसभा क्षेत्र और बलिया की जनता हमेशा राष्ट्रहित और जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा-भाव से जोड़ते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता श्री कुबेर यादव ने की तथा संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री बीरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष श्री अमिताभ उपाध्याय, वरिष्ठ नेता श्री अरविंद सेंगर, श्री सुरेंद्र यादव, श्री प्रदीप यादव, श्री रोशन यादव, श्री रामदेव यादव, श्री शिवजी रजक, श्री मंगरू गोंड, श्री अनिरुद्ध गोंड, श्री बासुदेव यादव, श्री सत्येंद्र यादव, पंडित नंहक तिवारी, श्री कामता यादव, श्री विश्राम निषाद, श्री अकछैवर प्रजापति, श्री विनीत सिंह, श्री बीरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की तथा जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।1
- रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी रसड़ा (बलिया)। सरायभारती क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृ@तकों की पहचान रामचीज की पत्नी मानती और उनकी पुत्री गौरी गुप्ता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मानती का शव घर के अंदर मिला। उनके शव की जानकारी रात में ही हो गई थी। वहीं, उनकी पुत्री गौरी गुप्ता का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में मिला, जिसकी जानकारी सुबह हुई। एक ही परिवार की मां-बेटी के शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों और दोनों की मौत के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- बलिया में मां_बेटी की नृशंस हत्या, घर में मां और खेत में मिला बेटी का शव....जांच में जुटी पुलिस...इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने कही यह बात....1
- बलिया मृतक CRPF जवान अमरेश सिंह के बच्चों का भावुक बयान है सामने पुलिस और प्रशासन पर अब विश्वास नहीं हम सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है अब वही न्याय करेंगे हम लोग योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते हैं परिवहन मंत्री ने मिलवाने का वादा किया था नहीं मिलवाया उभाव थाने अंतर्गत सीआरपीएफ जवान की चाकू से गोदकर हुई थी हत्या बाइट - दोनों बच्चे #Ballia #Sonadih #CrimeUpdate #UPPolice CM Yogi Adityanath1
- रसड़ा में मां-बेटी की संदिग्ध हत्या से सनसनी, घर में मिले खून के निशान; खेत में मिला युवती का शव बलिया। रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के अनुसार, गुरुवार 17 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि सराय भारती में करीब 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी लगभग 22 वर्षीय पुत्री गौरी के शव पड़े हैं। सूचना पर पुलिस के साथ स्वान दस्ता, एफएसएल तथा स्वाट-सर्विलांस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के मुताबिक, परिवार में रामचीज गुप्ता (लगभग 70 वर्ष), उनकी पत्नी मानती गुप्ता और पुत्री गौरी रहती थीं। गौरी के दिव्यांग एवं दृष्टिबाधित होने की जानकारी भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस को घटनास्थल पर साक्ष्य मिटाने के प्रयास के संकेत भी मिले हैं। घर के अंदर खून के निशान धोए जाने की बात सामने आई है। वहीं गौरी का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में, घर से करीब 25-30 मीटर दूर खेत के किनारे मिला। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि घटना घर के अंदर हुई और बाद में शव को खेत में ले जाकर डाला गया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी घटना के कई पहलू स्पष्ट नहीं हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और चोटों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिजनों से किसी तरह की रंजिश अथवा विवाद के संबंध में भी जानकारी ली गई, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस की विभिन्न टीमें सुराग जुटाने में लगी हैं और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।1