*जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण* खैरथल / हीरालाल भूरानी जब सेवा साधना बन जाए और प्रकृति के प्रति संवेदना जीवन का मूल मंत्र है तब पावन संकल्प जन्म लेते हैं मानव सेवा और लोक कल्याण की इसी दिव्य चेतना को साकार रूप प्रदान करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा *प्रोजेक्ट अमृत*के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण का भव्य शुभारंभ रविवार 22 फरवरी 2026 प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार समस्त भारत में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है संत निरंकारी मंडल अलवर के प्रेस एवं मीडिया विभाग अमृत खत्री ने बताया कि इसी क्रम में अलवर मे कोई जलाशय न होने के कारण निरंकारी मंडल द्वारा राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल , शिशु अस्पताल जनाना अस्पताल व टी बी अस्पताल में स्वच्छता अभियान जिला संयोजक निरंकारी सोमनाथ जी के मार्गदर्शन व सेवा दल संचालक शिली राम जी की देखरेख में निरंकारी श्रद्धालु भाई बहनों द्वारा चलाया जाएगा इस स्वच्छता अभियान के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा जी होंगे संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशाल अभियान देशभर में 1500 से अधिक स्थानों में एक साथ आयोजित किया जाएगा व्यापक विस्तार के कारण यह प्रयास ऐतिहासिक स्वरूप धारण करेगा जो जल संरक्षण तथा स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावशाली रूप से पहुंचाएगा । इस पहल का मूल उद्देश्य समाज को यह अनुभूति करना है कि जल केवल संसाधन नहीं जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह जी की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग में से प्रोजेक्ट अमृत का सूत्रपात किया था । नदियों ,झीलों, तालाबों एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जनआंदोलन ने अपने प्रथम तीन चरणों में सेवा, समर्पण और सहभागिता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। सतगुरु माता जी का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पिढियो के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोग कर रखें स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान इस पावन संकल्प का संजीव प्रतीक है जो मानव को प्रकृति, समाज और आत्मा से जोड़ते हुए करुणा, संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की और मार्गदर्शन करता है ।

- मुण्डावर, खैरथल- तिजारा तरुण फीजियो क्लिनिक मुण्डावर संपर्क करें 091458 26960, 080037 782811
- किशनगढ़बास में अवैध पेट्रोल भंडारण पर पुलिस का बड़ा शिकंजा दो पिकअप से 3520 लीटर ज्वलनशील पदार्थ जब्त, मालिक गिरफ्तार1
- देशभक्ति के रंग में रंगेगा मुंडावर: शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की प्रतिमा का अनावरण 22 को, दिग्गज नेता होंगे शामिल मुंडावर/जाट बहरोड़। अलवर जिले के मुंडावर उपखंड स्थित ग्राम जाट बहरोड़ में आगामी 22 फरवरी 2026, रविवार को राष्ट्र सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद सुरेन्द्र सिंह तक्षक की स्मृति में भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस गौरवशाली कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुपवाड़ा की शहादत को जीवंत रखेगा स्मारक उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के वीर सिपाही सुरेन्द्र सिंह तक्षक 4 अक्टूबर 2015 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। उनकी वीरता और बलिदान की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए गांव जाट बहरोड में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शहीद के भाई राजेश चौधरी वरिष्ठ अध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति की प्रेरणा का केंद्र बनेगा। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए देश और प्रदेश के कई दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री सांसद भूपेंद्र यादव जी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा जी शिरकत करेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा जी कुलदीप धनकड़ जी विधायक विराटनगर भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मनजीत धर्मपाल चौधरी जी पूर्व विधायक मुंडावर करेंगे आयोजन के दौरान शहीद की वीरांगना प्रतिज्ञा देवी और शहीद परिवार का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। शहीद की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभक्ति और लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। प्रसिद्ध गायक नरदेव बेनीवाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम का शेड्यूल: तिथि: रविवार, 22 फरवरी 2026 समय: प्रातः 11:00 बजे से स्थान: शहीद स्मारक स्थल, ग्राम जाट बहरोड़ (मुंडावर) आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर देश के इस अमर वीर सपूत को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।1
- Post by पत्रकार1
- Post by Public Power मजदूर की आवाज1
- शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,वीरांगना ने दी थाने में शिकायत,मामला पुलिस जांच में जुटी1
- #वीडियो वायरल1
- Post by Pragti News1