बाल्दियाखान में रोड से नीचे बाइक का गिरा हुआ मिलना बना चर्चा का विषय, जांच में जुटी पुलिस नैनीताल: नैनीताल- हल्द्वानी रोड पर खाई में बाइक गिरना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की देर शाम बल्दियाखान में हल्द्वानी को जाती एक बाइक दो सवारों समेत खाई में गिर गई, हालांकि बाइक पर सवार लोगों को कोई चोट नहीं आने की बात कही जा रही है। लोगों ने बाइक सवारों को खाई से सकुशल बाहर भी निकाल लिया लेकिन बाइक खाई में ही पड़ी हुई है, जबकि पुलिस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है। मामले में तल्लीताल थाने के एसओ मनोज नयाल ने बताया कि उनके पास बाइक गिरने की कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है। मौके पर जाने तक बाइक सवार जा चुके थे। बाइक के नंबर के आधार पर बाइक स्वामी की तलाश की जा रही है।
बाल्दियाखान में रोड से नीचे बाइक का गिरा हुआ मिलना बना चर्चा का विषय, जांच में जुटी पुलिस नैनीताल: नैनीताल- हल्द्वानी रोड पर खाई में बाइक गिरना चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में पुलिस कोई जानकारी नहीं होने की बात कह रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार की देर शाम बल्दियाखान में हल्द्वानी को जाती एक बाइक दो सवारों समेत खाई में गिर गई, हालांकि बाइक पर सवार लोगों को कोई चोट नहीं आने की बात कही जा रही है। लोगों ने बाइक सवारों को खाई से सकुशल बाहर भी निकाल लिया लेकिन बाइक खाई में ही पड़ी हुई है, जबकि पुलिस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है। मामले में तल्लीताल थाने के एसओ मनोज नयाल ने बताया कि उनके पास बाइक गिरने की कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है। मौके पर जाने तक बाइक सवार जा चुके थे। बाइक के नंबर के आधार पर बाइक स्वामी की तलाश की जा रही है।
- बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल के टॉपर छात्र श्रीश सचान ने विद्यालय टॉप किया, जबकि नैनीताल नगर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma4
- रामपुर में अंबेडकर जयंती पर निकली रैली से लापता हुए मासूम का शव गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने सनसनी फ़ैल गई।सूचना पर एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना केमरी थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव की है।गांव निवासी सुनील कुमार कंबाइन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है।जानकारी के मुताबिक उसका सात वर्षीय मासूम पुत्र शिवांश गांव के ही आंगनबाड़ी स्कूल में पढ़ता था।बीती चौदह अप्रैल को गांव में ही निकली अंबेडकर जयंती रैली में वह अचानक कही लापता हो गया।देरशाम तक मासूम के घर नही पहुंचने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया और रात में ही थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।गुरूवार की सुबह गांव के ही रहने वाले एक किसान के गेहूं के खेत में मासूम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना से आसपास के काश्तकारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पाकर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस दलबल के साथ मौकें पर पहुंचें और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।मृतक चार बहन-भाइयों में सबसे छोटा था।वही पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना और एएसपी अनुराग सिंह ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया इसके पश्चात फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।एएसपी ने बताया कि मृतक मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है,मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।1
- जिले में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आया, छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। बागेश्वर जिले से आज शिक्षा के क्षेत्र में गर्व की खबर सामने आई है, जहां सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। इस बार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। इस परिणाम में सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ के छात्र रक्षित पंत ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया और जिला टॉपर बने। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजिया सिद्दीकी ने सभी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे मेहनत व मार्गदर्शन का परिणाम बताया। इसी विद्यालय के अन्य छात्र भी पीछे नहीं रहे, नियति अगरकोटी ने 96.6 प्रतिशत, यश मिश्रा ने 96.4 प्रतिशत, शिवांशी जोशी ने 94.8 प्रतिशत, हर्षिता दीपक ने 94.6 प्रतिशत और रिया पुरोहित ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल गरुड़ का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। छात्रा याशिका पंत ने 97.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, अमन खोलिया ने 96.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और रिषिका अग्रवाल ने 96 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अमन खोलिया ने हिंदी में 100 में से 100 अंक और याशिका पंत ने 99 अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सीमा जोशी पांडे, एकेडमिक हेड ओपी फुलारा, कोऑर्डिनेटर दीपक राणा व मुकुल कटोलिया सहित समस्त स्टाफ ने छात्रों को बधाई दी। क्लास टीचर्स रोहित कुमार, दिव्यांशु अधिकारी और पीआरओ शालिनी साम्बल व दीपक पांडे ने भी खुशी जताई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कौसानी में भी शानदार प्रदर्शन रहा, जहां प्रशांत बिष्ट ने 93.8 प्रतिशत, संस्कृति भारद्वाज ने 92.6 प्रतिशत और राहुल बिष्ट ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह परिणाम दर्शाता है कि बागेश्वर के छात्र लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। #CBSEBoard #Class10Result #DistrictTopper #Bageshwar #EducationNews #SuccessStory1
- चम्पावत: जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार गुरुवार को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत लोहाघाट क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उप जिलाधिकारी लोहाघाट की संयुक्त टीम ने एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा राजकीय पशु चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा फॉर्म एफ, ओपीडी पंजिका, मशीन क्रय से संबंधित दस्तावेजों समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की गई। दस्तावेजों के मिलान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में समय-समय पर अल्ट्रासाउंड केंद्रों और चिकित्सालयों का निरीक्षण किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में भ्रूण का लिंग परीक्षण या कन्या भ्रूण हत्या जैसे अवैध कृत्य नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि भ्रूण का लिंग परीक्षण न कराएं। यदि किसी अस्पताल या केंद्र में इस प्रकार की गतिविधि होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।2
- गुलदार हमले में घायल सुरक्षित, प्रशासन की त्वरित सक्रियता से टला बड़ा खतरा1
- विडियो देखें-Viral Video हैरान कर देगा ये मंजर—गाय बनी रक्षक1
- जनपद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत संचालित देशी व विदेशी मदिरा दुकानों से लगातार प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आबकारी विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए, जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में बुधवार को आबकारी विभाग की टीम हल्द्वानी द्वारा देशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, लोहरियासाल व अन्य देशी मदिरा दुकानों के साथ ही विदेशी मदिरा दुकान काठगोदाम, नैनीताल रोड, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा व अन्य कुल 12 मदिरा की दुकानों में छापेमारी कार्यवाही करते हुए गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाई गई जिसमें स्टॉक रजिस्टर न भरा जाना, सीसीटीवी कैमरा ऑफ पाया जाना, मदिरा के नये रेटों का अंकन रेट लिस्ट में न पाया जाना आदि कमियां पाई गई जिसपर दुकानों के चालान की कार्यवाही की गयी और प्रशमन हेतु कार्यवाही की संस्तुति जिला आबकारी अधिकारी, नैनीताल के समक्ष प्रस्तुत की गयी है। इस दौरान सभी मदिरा दुकान विक्रेताओं और अनुज्ञापियों को सख्त निर्देश दिये गये कि निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करें एवं अन्य अनियमितताओं को तत्काल ठीक करें, अन्यथा पुनः चालानी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी एवं प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर कांडपाल उपस्थित रहे1
- चम्पावत : कृषि महाविद्यालय स्थापना को मिली रफ्तार, 600 नाली भूमि चिन्हित, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा परिसर*1