logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के जोगापुरा गांव में रविवार तड़के चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। हालांकि चोरों की बड़ी वारदात गांव निवासी अंजार हुसैन पुत्र जर्रार हुसैन के घर में हुई, लेकिन उन्होंने गांव के चौकीदार समेत कुल चार मकानों में सेंध लगाने का प्रयास कर पूरे गांव में भय का माहौल बना दिया। अंजार हुसैन के घर में उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, जब अज्ञात चोरों ने घुसकर अलमारी और अन्य सामान खंगाला। चोरों ने करीब 50 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए, जिनमें सोने का हार, झुमके, बूंदी, वाली, चांदी की दो जोड़ी पायल और चांदी का हार सहित अन्य आभूषण शामिल बताए गए हैं। पीड़ित अंजार हुसैन ने बताया कि यह नकदी उन्होंने ईद के मौके पर अपना कटरा और बकरा बेचकर बच्चों की पढ़ाई, स्कूल में दाखिले और किताबों की खरीद के लिए जुटाई थी। सुबह जब परिवार जागा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली मिली, जिससे उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने चौकीदार ओमप्रकाश, रामचन्द्र और तहसीन के घरों को भी निशाना बनाया और चौकीदार के मकान पर भी कुमल लगाकर चोरी का प्रयास किया, हालांकि इन घरों से कोई सामान चोरी नहीं हो सका। एक ही रात में चार घरों पर चोरों की दस्तक से जोगापुरा गांव में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित अंजार हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण लगातार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात की गश्त बढ़ाने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

7 hrs ago
user_Mohd aslam
Mohd aslam
Social worker हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के जोगापुरा गांव में रविवार तड़के चोरों ने एक साथ चार घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। हालांकि चोरों की बड़ी वारदात गांव निवासी अंजार हुसैन पुत्र जर्रार हुसैन के घर में हुई, लेकिन उन्होंने गांव के चौकीदार समेत कुल चार मकानों में सेंध लगाने का प्रयास कर पूरे गांव

में भय का माहौल बना दिया। अंजार हुसैन के घर में उस समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था, जब अज्ञात चोरों ने घुसकर अलमारी और अन्य सामान खंगाला। चोरों ने करीब 50 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए, जिनमें सोने का हार, झुमके, बूंदी, वाली, चांदी की दो जोड़ी पायल और चांदी का हार सहित अन्य आभूषण शामिल बताए गए हैं। पीड़ित अंजार हुसैन ने बताया कि यह नकदी उन्होंने ईद

7317ec92-75d4-4d1f-9fe3-18ec1e375be0

के मौके पर अपना कटरा और बकरा बेचकर बच्चों की पढ़ाई, स्कूल में दाखिले और किताबों की खरीद के लिए जुटाई थी। सुबह जब परिवार जागा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली मिली, जिससे उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने चौकीदार ओमप्रकाश, रामचन्द्र और तहसीन के घरों को भी निशाना बनाया और चौकीदार के मकान पर भी कुमल लगाकर चोरी का प्रयास किया, हालांकि इन घरों से कोई सामान चोरी नहीं हो सका। एक ही

424e1976-ec8f-4a11-8876-19e2aea74539

रात में चार घरों पर चोरों की दस्तक से जोगापुरा गांव में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित अंजार हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण लगातार क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात की गश्त बढ़ाने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में अवैध खनन का सिलसिला जोरों पर है, जहाँ दिनदहाड़े उपजाऊ ज़मीन का सीना फाड़कर अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी होने के बावजूद खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी। हाल ही में अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के चकफेरी गाँव में एक ऐसे व्यक्ति का मामला सामने आया है, जिसने अवैध खनन को ही अपना धंधा बना लिया है। बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा, और आरोप है कि प्रशासन इन खनन माफियाओं पर मेहरबान है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन कब तक इन खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने से बचता है।
    2
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में अवैध खनन का सिलसिला जोरों पर है, जहाँ दिनदहाड़े उपजाऊ ज़मीन का सीना फाड़कर अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की पूरी जानकारी होने के बावजूद खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन माफियाओं पर कार्रवाई कब होगी। हाल ही में अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के चकफेरी गाँव में एक ऐसे व्यक्ति का मामला सामने आया है, जिसने अवैध खनन को ही अपना धंधा बना लिया है। बताया जा रहा है कि खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा, और आरोप है कि प्रशासन इन खनन माफियाओं पर मेहरबान है। अब यह देखना होगा कि प्रशासन कब तक इन खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने से बचता है।
    user_जितेन्द्र यादव
    जितेन्द्र यादव
    Social worker हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माल बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर त्वरित कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माल बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    user_डा जगदेव सिंह प्रजापति
    डा जगदेव सिंह प्रजापति
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • जनगणना कार्य में शानदार प्रदर्शन करने वाले 65 प्रगणकों को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने सम्मानित किया। यह सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रशस्ति-पत्र और फूलमालाएं देकर उनके उत्साहवर्धन के लिए दिया गया। प्रगणकों को मकान सूचीकरण और गणना कार्य को समयबद्ध व त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए सराहा गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने भीषण गर्मी में भी घर-घर पहुंचकर सटीक आंकड़े जुटाने वाले इन कर्मचारियों की विशेष सराहना की। उन्होंने जनगणना को राष्ट्र निर्माण और विभिन्न योजनाओं की आधारशिला बताते हुए इसके महत्व पर जोर दिया। बताया गया कि ये 65 प्रगणक कुल 13 चार्ज क्षेत्रों से चयनित किए गए थे। जनगणना 2027 का पहला चरण 20 जून तक चलेगा, और इस सम्मान समारोह में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    3
    जनगणना कार्य में शानदार प्रदर्शन करने वाले 65 प्रगणकों को जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने सम्मानित किया। यह सम्मान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रशस्ति-पत्र और फूलमालाएं देकर उनके उत्साहवर्धन के लिए दिया गया। प्रगणकों को मकान सूचीकरण और गणना कार्य को समयबद्ध व त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के लिए सराहा गया।

जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने भीषण गर्मी में भी घर-घर पहुंचकर सटीक आंकड़े जुटाने वाले इन कर्मचारियों की विशेष सराहना की। उन्होंने जनगणना को राष्ट्र निर्माण और विभिन्न योजनाओं की आधारशिला बताते हुए इसके महत्व पर जोर दिया। बताया गया कि ये 65 प्रगणक कुल 13 चार्ज क्षेत्रों से चयनित किए गए थे। जनगणना 2027 का पहला चरण 20 जून तक चलेगा, और इस सम्मान समारोह में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • मुरादाबाद के रतनपुर कला गांव के स्थानीय प्रधान नजाकत अली पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वारा गांव में न तो सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है और न ही नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। आरोप है कि वह केवल अपनी तरफ के कामों को ही ठीक करवाते हैं, जिससे गांव के अन्य हिस्सों में विकास कार्यों की उपेक्षा हो रही है।
    1
    मुरादाबाद के रतनपुर कला गांव के स्थानीय प्रधान नजाकत अली पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वारा गांव में न तो सड़कों और नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है और न ही नालियों की नियमित सफाई की जा रही है। आरोप है कि वह केवल अपनी तरफ के कामों को ही ठीक करवाते हैं, जिससे गांव के अन्य हिस्सों में विकास कार्यों की उपेक्षा हो रही है।
    user_Shiv
    Shiv
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बछलौता फ्लाईओवर के नीचे एक डग्गामार बस को पकड़ा है।
    1
    जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बछलौता फ्लाईओवर के नीचे एक डग्गामार बस को पकड़ा है।
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा में खेत में लगे एक झटका लगाने वाले तार से निकले करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह पहला मौका नहीं है जब खेतों में झटका लगाने वाले तारों से किसी की मौत हुई हो; इससे पहले भी पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में ऐसे ही एक युवक की जान चली गई थी। आज हुई इस घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया है। अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे झटका लगाने वाले तार लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी, या लोग इसी तरह इनका शिकार होते रहेंगे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    3
    जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा में खेत में लगे एक झटका लगाने वाले तार से निकले करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह पहला मौका नहीं है जब खेतों में झटका लगाने वाले तारों से किसी की मौत हुई हो; इससे पहले भी पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव में ऐसे ही एक युवक की जान चली गई थी। आज हुई इस घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया है। अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसे झटका लगाने वाले तार लगाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी, या लोग इसी तरह इनका शिकार होते रहेंगे। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.