Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगा विचार मंच : गंगोत्री धाम में मां गंगा में वस्त्र ,चूड़ी आदि अर्पण करने के पूर्व महिलाओं को विचार करना चाहिए कि क्या यह ठीक है। यदि दान ही करना है तो गंगा स्पर्श कर जरूरत मंद को दान करना कई ज्यादा बेहतर विकल्प होगा।
Zeta News 24x7
गंगा विचार मंच : गंगोत्री धाम में मां गंगा में वस्त्र ,चूड़ी आदि अर्पण करने के पूर्व महिलाओं को विचार करना चाहिए कि क्या यह ठीक है। यदि दान ही करना है तो गंगा स्पर्श कर जरूरत मंद को दान करना कई ज्यादा बेहतर विकल्प होगा।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- एंकर- उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड मदरसा बोर्ड को भंग कर उत्तराखंड अल्पसंख्यक एजुकेशन बोर्ड का गठन कर दिया है। नया बोर्ड जुलाई से काम करना शुरू कर देगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने इसे अच्छा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इसमें तारीफ की जानी चाहिए। मुस्लिम समाज के बच्चे उच्च क्वालिटी की शिक्षा ग्रहण करें और उन्हें टेक्नोलॉजी के साथ-साथ अन्य बच्चों के साथ चलने का मौका मिले, यह एक अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार सकारात्मक कदम उठा रहे हैं और इस काम में सरकार का सहयोग करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने भी सरकार के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि अब सभी बच्चों को उत्तराखंड शिक्षा परिषद के तहत एक समान पढ़ाई कराई जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड में जिस तरह बच्चों को सुविधा और क्वालिटी एजुकेशन दी जा रही है, उसी के तहत अब मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी क्वालिटी एजुकेशन मिलेगी। सभी मदरसों को अनिवार्य रूप से उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा परिषद में पंजीकरण कराना होगा। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने सरकार के इस कदम पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अभी उत्तराखंड बोर्ड में पढ़ रहे हैं, उन्हें ही क्वालिटी एजुकेशन नहीं मिल पा रहा। उनकी शिक्षा सही नहीं हो पा रही। तमाम स्कूल बंद कर दिए गए हैं, कई जगह शिक्षक नहीं हैं और स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार जिस बात पर अपनी पीठ थपथपा रही है वह अजीब है।3
- रामनगर से बड़ी खबर 📍 उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल सती की मौजूदगी में रिजल्ट जारी होगा। 📊 इस साल 👉 10वीं में 1,12,266 छात्र 👉 12वीं में 1,02,986 छात्र 👉 कुल 2,15,252 परीक्षार्थी शामिल हुए अब सबकी नजर सिर्फ रिजल्ट पर 👀 💬 आपका रिजल्ट कैसा रहेगा? कमेंट में जरूर बताएं 📲 दोस्तों के साथ शेयर करें और अपडेट सबसे पहले पाएं1
- The Aman Times 🎓 सीएम धामी ने टॉपर्स से की बातचीत, दी बधाई देहरादून/उत्तराखंड_ उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर बात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। 📌 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉपर्स से संवाद कर सीएम ने उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। 📌 अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान को भी बताया सफलता की बड़ी वजह। 👉 सीएम ने कहा— छात्र अपने लक्ष्य पर फोकस रखकर आगे बढ़ें और राज्य व देश का नाम रोशन करें। 👉 सरकार शिक्षा की गुणवत्ता सुधार और मेधावी छात्रों के सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।1
- Jai Sri kedar 🙏 “Views और content के लिए Vollger ने local लोगों की इज़्ज़त का ध्यान नहीं रखा।”1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में नशे के सौदागरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान जारी है। साथ ही एनडीपीएस एक्ट में पूर्व में जेल जा चुके व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पथरी द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए वर्ष 2016 से 2025 तक एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुके कुल 85 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। इनमें से आज 25 व्यक्ति थाने पर उपस्थित हुए, जिनकी थाने पर परेड कराई गई। थानाध्यक्ष पथरी द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में यदि वे किसी भी प्रकार से एनडीपीएस एक्ट में लिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक 15 दिन के भीतर थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस संबंध में थाना पथरी में एक विशेष रजिस्टर तैयार किया गया है, जिसमें सभी चिन्हित अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास, फोटो, फोन नंबर तथा वर्तमान स्थिति अंकित की जा रही है। सभी चिन्हितों पर पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि जनपद में नशे के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।1
- 🚨 बड़ी कार्रवाई: 300 किलो गौमांस के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौमांस तस्करी का भंडाफोड़ किया है। 👉 रानीपुर पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने दबिश देकर एक घर से गौमांस बेच रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 👉 मौके से करीब 300 किलोग्राम गौमांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। 👉 पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे में लिप्त थे और गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। 👉 सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- Post by Rajkumar(विशालदर्पण न्यूजपेप)1
- हरिद्वार - हरिद्वार में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई। चारधाम यात्रा को देखते हुए खाद्य विभाग की सख्ती। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट में लगातार छापेमारी। बहादराबाद क्षेत्र में 14 ढाबों-होटलों का किया खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण। कई जगह फूड लाइसेंस और डिस्प्ले बोर्ड नहीं मिलने पर किया नोटिस जारी। नियमों के उल्लंघन पर कई ढाबों को नोटिस। खराब तेल, गलत रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज न होने पर कार्रवाई। हाइवे पर भी संयुक्त टीम का जांच अभियान। चंडी मंदिर से गैंडीखाता तक 9 ढाबों की जांच, बिना लाइसेंस पर सख्ती। रेट लिस्ट और साफ-सफाई के सख्त निर्देश। नियम तोड़ने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने कहा यात्रियों व स्थितियों की सेहत के साथ लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।4
- The Aman Times | देहरादून 🗳️ मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ अहम बैठक हुई। 📌 10 विधानसभा क्षेत्रों में 1882 बूथ चिन्हित 📌 81% मतदाताओं की मैपिंग पूरी 📌 164 नए बूथों का प्रस्ताव तैयार 👉 सभी दलों से हर बूथ पर BLA नियुक्त करने की अपील की गई। 👉 मतदाता “Book a Call with BLO” सुविधा और हेल्पलाइन 1950 का उपयोग कर सकते हैं।1