कंडेरा कल्याण बोर्ड गठन की मांग, प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन गंगापुर सिटी कंडेरा समाज के कल्याण और उत्थान की मांग को लेकर कंडेरा समाज युवा महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम उपखंड अधिकारी बृजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन की मांग करते हुए समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया गया। ज्ञापन में बताया गया कि कंडेरा समाज राजस्थान में अन्य पिछड़ा वर्ग की अधिसूचित सूची में शामिल है और प्रदेश में इसकी आबादी 25 से 30 लाख के बीच है। परंपरागत रूप से रुई धुनने के कार्य पर निर्भर इस समाज को आधुनिक मशीनों के कारण रोजगार संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्य वर्ष में सीमित अवधि का होने से समाज के लोगों को पलायन करना पड़ता है, जिससे बच्चों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो रहा है। समाज ने बताया कि स्वतंत्रता के बाद अब तक कंडेरा समाज का कोई प्रतिनिधि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा या ब्लॉक स्तर तक नहीं पहुंच पाया है, जिससे विकास की गति अत्यंत धीमी रही है। कंडेरा कल्याण बोर्ड के गठन से युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, आवासीय सहायता और सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ मिल सकेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कंडेरा के अलावा महेश चंद्र, गिर्राज, पीतम, खंडेरा, रंजीत सोनू कंडेरा, विष्णु कुमार, शंभू दयाल, दयाराम, महेश, मदन मोहन, बाबूलाल, सोनू कंडेरा, सुग्रीव कंडेरा, नरेश कुमार सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

- एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी सवाई माधोपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री बत्तीलाल मीना, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर द्वारा परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी सवाई माधोपुर को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादिया से व्यवस्थार्थ पदस्थापन स्थान से मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है,वक्त सत्यापन 5,000 रूपये प्राप्त करना व उक्त मांग के अनुसरण में शेष रिश्वती राशि 25,000 रूपये आज प्राप्त किये। जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री ज्ञान सिंह चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी सवाई माधोपुर द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री बत्ती लाल मीणा, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपखण्ड गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर को परिवादिया से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों डिटेन किया गया है। ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमति स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन एवं श्री राजेश सिंह, महानिरीक्षक पुलिस के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।2
- गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के धूमधाम से मनाया फागोत्सव फूलों से खेली होली होली के गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु अल्पाहार में प्रसादी का किया वितरण1
- यूजीसी बिल को लागू करने की मांग को लेकर एससी एसटी ओबीसी समाज ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन करौली जिला मुख्यालय पर यूजीसी बिल लागू करवाने की मांग को लेकर अंबेडकर सर्किल से शहर में होकर निकाली रैली, यूजीसी बिल को लागू करने के समर्थन में जिले के एसटी, एससी, ओबीसी समुदाय के लोगों ने समर्थन में अंबेडकर पार्क से रैली के रूप में बड़ी संख्या शहर में रैली के साथ संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयकारों के साथ भारी भीड कलेक्ट्रेट पंहुची। सभी ने मिलकर करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर यूजीसी बिल को लागू करने की मांग की गई।4
- Post by RK LIVE KARAULI1
- हिंडौन सिटी ज्वेलर्स शैलिन गर्ग ने कैलादेवी मंदिर में 56 भोग लगाकर 101 कन्या भोजन कराकर प्रसादी वितरित की केला देवी बिजासन मैया के दरबार में दरबार के सभी भगतजीयौं के परिवार सहित भोजन प्रसादी खिलाकर,भेंट देकर,पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वाल्मीकि समाज की महिलाओं को साड़ी भेंट देकर बधाइयां ली। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा करौली जिला अध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल भाजपा नेता मोहन सिनेमा शामिल हुए उन्होंने मैया के दरबार में ढौक लगाकर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की4
- अमानीशाह नाले का दूषित पानी एशिया की सबसे बड़े कच्चे बांध में मिल रहा, ट्रीटमेंट प्लांट की मांग लालसोट। अमानीशाह नाले का दूषित पानी मोरेल नदी में मिलने से जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं। लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने इस मुद्दे को विधानसभा में नियम 295 के तहत उठाते हुए ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि नदी पर बने मोरेल बांध का पानी सिंचाई में काम आता है, जो प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। कानोता या सामरिया क्षेत्र में वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर पानी को शुद्ध कर मोरेल में छोड़ने की मांग की गई है। जल संसाधन मंत्री से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई है।1
- हिंडौन सिटी में भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर हादसे में पिता पुत्र और दामाद की हुई मौत पनवेडा गांव से खाना खाकर अलीपुरा जारहे थे बाइक सवार चार जने वापिस जाते समय बाइक को मारी ट्रैक्टर ट्रॉली ने जोरदार टक्कर जिसमें धर्मेंद्र जाटव,यशवेंन्द्र जाटव,गौरव जाटव इन तीनों की मौके पर हो गई मौत तीनों के शव हिंडौन सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाये गए है मौके पर डीएसपी मुनेश मीणा और हिंडौन सदर थाना पुलिस पहुंची भतीजा मुनीम घायल है जिसका उपचार जारी है बताया जारहा है बाइक पर कुल चार लोग सवार थे जिनको तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मारी हिंडौन सदर थाना प्रभारी पुरषोत्तम लाल ने हिंडौन जिला अस्पताल पहुंच कर मृतको के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए2
- तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्रोली की टक्कर से पिता पुत्र व दामाद की मौत, एक नाबालिग घायल, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को किया सुपुर्द करौली जिला संवाददाता- राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार 9414671919 करौली जिले के हिंडौन सदर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व दामाद की मौत हो गई। जबकि एक नाबालिग बालक घायल हो गया। रविवार देर रात अपनों के साथ होटल से खाना खा कर वापस लौटने के दौरान गढी पनमेडा श्मशान घाट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हिण्डौन सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। इसमें अलीपुरा निवासी 50 बर्षीय यशवेंद्र जाटव व उनका 13 बर्षीय बेटे गौरव जाटव व यशवेंद्र के दामाद जटनगला निवासी 25 बर्षीय धर्मेंद्र जाटव व यशवेंद्र के भतीजे मुनीम जाटव पनबेड़ा गांव में एक ढाबे से खाना खाकर अलीपुरा लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गया। भीषण सड़क हादसे में यशवेंद्र, गौरव और धमेंद्र जाटव की मौत हो गई। वहीं मुनीम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका हिण्डौन जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। यशवेंद्र व धर्मेंद्र दोनों मजदूरी करते थे। धर्मेंद्र की शादी यशवेंद्र की बेटी रचना से 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। हिण्डौन सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची व चारों को हिण्डौन के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी मुनेश कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। सदर थाना प्रभारी चौधरी ने बताया कि फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। वही सोमवार को तीनों शवों का गमगीन माहौल में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उक्त सड़क हादसे के दौरान क्षमता से अधिक सवारी में हेलमेट नहीं पहनने से हादसे पर संपूर्ण गांव में शौक लहर दौड़ गई।3
- Post by RK LIVE KARAULI1