नारनौल के सेका गांव में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर में भारतीय सेना की 24 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री (20 राजपूत) की स्पोर्ट्स टीम और स्थानीय सेका टीम के बीच एक रोमांचक वॉलीबॉल मैच खेला गया। इस मुकाबले में सेना की स्पोर्ट्स टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि स्थानीय सेका टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों के बीच अंतिम सेट तक मुकाबला बेहद कड़ा रहा, जिसमें सेका टीम के राहुल, साहिल, कपिल और बिट्टू ने कड़ी टक्कर दी, तो वहीं सेना की तरफ से सिपाही प्रमोद, सिपाही नीरज और सिपाही योगेंद्र ने अपनी फुर्ती और शानदार खेल कौशल से निर्णायक क्षणों में बढ़त बनाकर जीत दर्ज की। मैच के समापन समारोह में लेफ्टिनेंट शांतनु शुक्ला, सूबेदार जितेंद्र सिंह, नायब सूबेदार सुमेर सिंह, हवलदार दीपक, हवलदार सुमेर, नायक नीरज और नायक मुनीत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में अनुशासन, फिटनेस, भाईचारा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। मैच के बाद दैनिक भास्कर की 'एक पेड़, एक ज़िंदगी' मुहिम के तहत सेना के जवानों, स्थानीय खिलाड़ियों, युवा शक्ति फाउंडेशन सेका टीम और ग्रामीणों ने शिव मंदिर परिसर में छायादार व फलदार पौधों का पौधारोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान कोच लक्ष्मीनारायण, श्री भगवान, हिम्मत, मनोज कुमार, कुसुम यादव, नवीन कुमार और बिट्टू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

- महेंद्रगढ़ के नारनौल में स्लम एरिया टैलेंट की होनहार बेटी कशिश ने वहां के माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी को अपने हाथों से बनाया हुआ स्केच भेंट किया है।1
- महेंद्रगढ़ शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए विधायक कंवर सिंह यादव ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल स्टेडियम में स्थित स्विमिंग पूल में पानी भरने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।1
- ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी का विरोध देखने को मिला है। वहां कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ 'मोदी गो' के नारे लगाए गए, जिसके चलते उनका स्वागत होने के बजाय विरोध का सामना करना पड़ा।1
- महेंद्रगढ़ के अटाली की ढाणी स्थित गोगा पीर मंदिर में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में विशेष अनुष्ठान और आयोजन किया गया।2
- हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव खेड़ी तलवाना से एक 16 वर्षीय छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।1
- हरियाणा के रेवाड़ी के सीहा गांव में आज कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के आयोजन के बाद अब यहां अगले सात दिनों तक महापुराण का पाठ किया जाएगा।1
- हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रामबास में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस धार्मिक आयोजन के तहत मंदिर परिसर में आज शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।1
- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहाँ बीड़ी को लेकर हुए विवाद के बाद एक मासूम बच्ची की जान ले ली गई। घटना का मुख्य पहलू यह है कि आरोपी ने अपना गुस्सा किसी और पर निकालने के बजाय एक निर्दोष बच्ची पर उतारा। यह घटना पूरी तरह से संवेदनहीनता और आक्रोश का नतीजा है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।1