logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान, चार हजार पंपलेट वितरित करने व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय -किसान सभा, सीटू और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक सम्पन्न इटावा। अखिल भारतीय किसान सभा, निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक रविवार को इटावा स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करते हुए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मजदूर किसान भवन स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कामरेड सूरजमल मीणा, कामरेड गोपाल लाल महावर, कामरेड मुकुट बिहारी जंगम एवं भोजराज नागर ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों, अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि 4 हजार पंपलेट छपवाकर आमजन के बीच वितरित किए जाएंगे। साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं, बैठकों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आंदोलन के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर सहित कई मुद्दे बैठक में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव, चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) तथा अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार 10 अगस्त को आंदोलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ता एवं नागरिक इटावा रोडवेज डिपो स्थित न्यू बस स्टैंड (कोटा रोड) पर एकत्रित होंगे। वहां से रैली के रूप में आगे बढ़ते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन से आंदोलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प बैठक में सीटू यूनियन के तहसील महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, प्रेम पेंटर, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के तहसील संयोजक मुकुट बिहारी जंगम, किसान सभा के तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी सहित तीनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

2 hrs ago
user_Ahmed Siraj Farooqi
Ahmed Siraj Farooqi
रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
2 hrs ago

जेल भरो आंदोलन की तैयारी तेज, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान, चार हजार पंपलेट वितरित करने व जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय -किसान सभा, सीटू और खेत ग्रामीण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक सम्पन्न इटावा। अखिल भारतीय किसान सभा, निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक रविवार को इटावा स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करते हुए गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मजदूर किसान भवन स्थित माकपा कार्यालय में आयोजित

dc960d66-85e1-47d4-82ca-b6e4b1d7f01b

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता कामरेड सूरजमल मीणा, कामरेड गोपाल लाल महावर, कामरेड मुकुट बिहारी जंगम एवं भोजराज नागर ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में केंद्रीय श्रमिक संगठनों, अखिल भारतीय किसान सभा एवं अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 10 अगस्त को देशभर में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्णय लिया गया कि 4 हजार पंपलेट छपवाकर आमजन के बीच वितरित किए

1ab3c7cc-7dcc-41a7-a722-9c71df03dc63

जाएंगे। साथ ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभाओं, बैठकों और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आंदोलन के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर सहित कई मुद्दे बैठक में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर, मनरेगा में प्रस्तावित बदलाव, चार नए श्रम संहिताओं (लेबर कोड) तथा अमेरिका के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते सहित विभिन्न मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। निर्णय के अनुसार 10 अगस्त को आंदोलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ता एवं नागरिक इटावा रोडवेज डिपो स्थित न्यू बस स्टैंड (कोटा रोड) पर एकत्रित होंगे। वहां से रैली के

04096461-ab9f-430f-a838-89b5bad392ce

रूप में आगे बढ़ते हुए निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेल भरो आंदोलन में भाग लेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं एवं आमजन से आंदोलन में अधिकाधिक भागीदारी की अपील की। आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प बैठक में सीटू यूनियन के तहसील महामंत्री मुरारीलाल बैरवा, प्रेम पेंटर, अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन के तहसील संयोजक मुकुट बिहारी जंगम, किसान सभा के तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी सहित तीनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने 10 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • प्रेमचंद जयंती पर मेघना तरुण विकल्प कथा-सम्मान से सम्मानित July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में अपनी कहानी भंवर का वाचन करतीं मेघना तरुण साहिबा: दोस्तो मेघना जी का कहना है कि कहानी लिखने से ज्यादा सुनाना मुश्किल है: लेकिन उन्होंने इस मरहले को जिस खूबसूरती से पार किया है वो देखते और सुनते ही बनता है: देखते इसलिए कि कहानी के मूड को उन्होंने अपने चेहरे के हावभाव और सुनते इसलिए कि कहानी के उतार चढ़ाव को अपनी आवाज में समेट दिया है: कुल मिलाकर कहानी सुनते वक्त भी सामईन इसके पात्रों से वैसा ही जुड़ाव महसूस करते हैं जो पाठक कहानी पढ़ते वक्त: और यही इस कहानी की खूबसूरती है कि पढ़ने सुनने वाले को इसे अपनी ही कहानी महसूस होती है: दोस्तो आप इस कहानी को पूरा सुनें और सुनते वक्त आपकी आंखें भर आएं तो आंसुओं को रोकें नहीं बल्कि फूट-फूट कर रो लें, आपका दिल हल्का हो जाएगा: बहुत बहुत मुबारकबाद और फख्र के साथ पेश है उनकी कहानी...
    1
    प्रेमचंद जयंती पर मेघना तरुण विकल्प कथा-सम्मान से सम्मानित 
July 31, 2026: प्रेमचन्द जयंती: विकल्प जन सांस्कृतिक मंच की तरफ से प्रेस क्लब कोटा में प्रेमचन्द जयंती मनाई गई, जिसमें कोटा के दो साहित्यकारों जगदीश भारती और मेघना तरुण को विकल्प कथा-सम्मान से नवाजा गया: दोनों ने अपनी कहानियां भी पढ़ीं, जिनको हम जल्द ही अपलोड करेंगे: उन कहानियों पर अभिमत भी कमाल के रहे: इसके अलावा प्रज्ञा पचौरी ने प्रेमचन्द की कहानी होली का उपहार पढ़ी, जिसका किसी वजह से हम वीडियो नहीं बना पाए, जिसका बेहद अफसोस रहा: समारोह में अपनी कहानी भंवर का वाचन करतीं मेघना तरुण साहिबा: दोस्तो मेघना जी का कहना है कि कहानी लिखने से ज्यादा सुनाना मुश्किल है: लेकिन उन्होंने इस मरहले को जिस खूबसूरती से पार किया है वो देखते और सुनते ही बनता है: देखते इसलिए कि कहानी के मूड को उन्होंने अपने चेहरे के हावभाव और सुनते इसलिए कि कहानी के उतार चढ़ाव को अपनी आवाज में समेट दिया है: कुल मिलाकर कहानी सुनते वक्त भी सामईन इसके पात्रों से वैसा ही जुड़ाव महसूस करते हैं जो पाठक कहानी पढ़ते वक्त: और यही इस कहानी की खूबसूरती है कि पढ़ने सुनने वाले को इसे अपनी ही कहानी महसूस होती है: दोस्तो आप इस कहानी को पूरा सुनें और सुनते वक्त आपकी आंखें भर आएं तो आंसुओं को रोकें नहीं बल्कि फूट-फूट कर रो लें, आपका दिल हल्का हो जाएगा: बहुत बहुत मुबारकबाद और फख्र के साथ पेश है उनकी कहानी...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में नवजवानों का हुजूम उमड़ा कोटा में कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकता के साथ केंद्र सरकार की रीति नीति के खिलाफ जमकर कोसा। छात्रों के ऊपर जंतर-मंतर पर हुए हमले की आलोचना की गई।
    1
    कांग्रेस के "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में नवजवानों का हुजूम उमड़ा 
कोटा में कांग्रेस के सभी नेताओं ने एकता के साथ केंद्र सरकार की रीति नीति के खिलाफ जमकर कोसा। छात्रों के ऊपर जंतर-मंतर पर हुए हमले की आलोचना की गई।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    16 hrs ago
  • किन्नर समूह द्वारा मनमानी राशि की बधाई वसूली के खिलाफ महासंघ की सामाजिक मुहिम को धार्मिक ,राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं का मिला व्यापक समर्थन ​​कोटा, 2 अगस्त। ​कोटा में बधाई राशि के नाम पर आमजन से होने वाली मनमानी और अनुचित दबाव को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी के संयोजन में शुरू की गई इस जनहितकारी मुहिम के समर्थन में शहर की प्रमुख सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संस्थाएं खुलकर सामने आ चुकी हैं। महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष श्री गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया की 12 मई 2026 को नदी पार क्षेत्र में किन्नर प्रमुख इंदुबाई के आवास पर एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई थी। इस बैठक में क्षेत्रीय किन्नर प्रमुखों—ताराबाई, ममता बाई, शेफाली, रीना खान एवं नैना देवी की सहमति से बधाई राशि की सीमा तय की गई थी। इसके तहत संपन्न वर्ग हेतु विवाह, जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश पर 5,100 रुपए से अधिकतम 11,000 रुपए तथा सामान्य व मध्यम वर्ग हेतु 1,100 रुपए से अधिकतम 5,100 रुपए की सीमा तय की गई थी। बधाई माँगने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियत किया गया तथा भुगतान में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन माध्यम को प्राथमिकता देने की बात कही गई। किसी प्रकार की ज़बरदस्ती या अनैतिक दबाव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। महासंघ के इस निर्णय को ब्रह्म मूर्ति मोजी बाबा लोक कल्याण ट्रस्ट महामंडलेश्वर डॉ हेमा सरस्वती महाराज, कुलम शक्ति पीठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर माताजी नीति अंबा, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता. कोटा व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्रांति जैन सचिव अशोक माहेश्वरी औद्योगिक संगठन एस एस आई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ,निवर्तमान महापौर कोटा दक्षिण राजीव भारती, द कोटा डिवीजन इंप्लाइज एसोसिएशन, अखिल राजस्थान गुजराती समाज अध्यक्ष जी,डी पटेल, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान, राजस्थान ओबीसी विकास मंच अध्यक्ष रामकुमार मेहता, राष्ट्रीय करणी सेना कोटा संभाग अध्यक्ष महिपाल सिंह हाडा, राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ, श्री मैथिली ब्राह्मण समाज संस्था कोटा, शॉपिंग सेंटर व्यापार संघ, शॉपिंग सेंटर विकास समिति, अग्रवाल हितकारी समिति रेलवे कॉलोनी, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ, पतंजलि योग समिति, आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग, इंदिरा कॉलोनी विकास समिति, श्री जी नगर समाज पंचायत सोसाइटी कोटा, मानव सेवा समिति ,मातेश्वरी समाज सेवा संस्थान अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, सहित अन्य कई धार्मिक सामाजिक राजनीतिक शिक्षक संस्थाओं का समर्थन महासंघ को मिल चुका है ​महासंघ के महामंत्री राजाराम जैन 'कर्मयोगी रावण सरकार' ने बताया कि पूर्व सहमति के बावजूद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आम नागरिकों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। महासंघ के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 98293-28525 पर नागरिकों द्वारा साक्ष्य सहित अनेक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें ज़बरदस्ती वसूली की बात सामने आई है। महासंघ का स्पष्ट मानना है कि भय या दबाव में दी गई बधाई सामाजिक व्यवस्था और कानून के विरुद्ध है। अतः किन्नर समाज सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखे, अन्यथा प्राप्त शिकायतों को आधार बनाकर संबंधितों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। महासंघ के विधि सलाहकार के माध्यम से कोटा शहर के सभी किन्नर समूह को सूचना पत्र जारी किया जाएगा ,जिसमें कौन से किन्नर प्रमुख का क्षेत्राधिकार कौन-कौन सा है ,उनके साथ में कितने किन्नर कार्यरत हैं, ,कौन से किन्नर प्रमुख के माध्यम से क्षेत्राधिकार निर्धारित किया गया, एवं कब किया गया ,किसी भी परिवार में जाने वाले किन्नर समूह को अपने समूह के प्रमुख के साथ स्वयं आइडेंटी कार्ड फोटो सहित बताना होगा ,इन सभी आशय की जानकारी किन्नर प्रमुख से ली जाएगी, क्योंकि नकली किन्नर की भी शिकायत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही है कौन असली है और कौन नकली है इसकी जानकारी कैसे की जाए, इन सब बातों पर किन्नर समूह के साथ बैठकर विचार विमर्श कर निष्कर्ष निकाला जाएगा..
    4
    किन्नर समूह द्वारा मनमानी राशि की बधाई वसूली के खिलाफ महासंघ की सामाजिक मुहिम को
धार्मिक ,राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं का मिला व्यापक समर्थन
​​कोटा, 2 अगस्त।
​कोटा में बधाई राशि के नाम पर आमजन से होने वाली मनमानी और अनुचित दबाव को समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। सर्व हिंदू समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी के संयोजन में  शुरू की गई इस जनहितकारी मुहिम के समर्थन में शहर की  प्रमुख सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संस्थाएं खुलकर सामने आ चुकी हैं। 
महासंघ के मुख्य संयोजक अध्यक्ष श्री गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया की  12 मई 2026 को नदी पार क्षेत्र में किन्नर प्रमुख इंदुबाई के आवास पर एक महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई थी। इस बैठक में क्षेत्रीय किन्नर प्रमुखों—ताराबाई, ममता बाई, शेफाली, रीना खान  एवं नैना देवी की सहमति से बधाई राशि की सीमा तय की गई थी। इसके तहत संपन्न वर्ग हेतु विवाह, जन्मोत्सव एवं गृह प्रवेश पर 5,100 रुपए से अधिकतम 11,000 रुपए तथा सामान्य व मध्यम वर्ग हेतु 1,100 रुपए से अधिकतम 5,100 रुपए की सीमा तय की गई थी। बधाई माँगने का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियत किया गया तथा भुगतान में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन माध्यम को प्राथमिकता देने की बात कही गई। किसी प्रकार की ज़बरदस्ती या अनैतिक दबाव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। महासंघ के इस निर्णय को ब्रह्म मूर्ति मोजी बाबा लोक कल्याण ट्रस्ट महामंडलेश्वर डॉ हेमा सरस्वती महाराज, कुलम शक्ति पीठ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर माताजी नीति अंबा, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता. कोटा व्यापार महासंघ अध्यक्ष क्रांति जैन सचिव अशोक माहेश्वरी  औद्योगिक संगठन एस  एस आई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद राम मित्तल ,निवर्तमान महापौर कोटा दक्षिण राजीव भारती, द कोटा डिवीजन इंप्लाइज एसोसिएशन,  अखिल राजस्थान गुजराती समाज अध्यक्ष जी,डी पटेल, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान, राजस्थान ओबीसी विकास मंच अध्यक्ष रामकुमार मेहता, राष्ट्रीय करणी सेना कोटा संभाग अध्यक्ष महिपाल सिंह हाडा, राजस्थान पुजारी सेवक महासंघ, श्री मैथिली ब्राह्मण समाज संस्था कोटा, शॉपिंग सेंटर व्यापार संघ, शॉपिंग सेंटर विकास समिति, अग्रवाल हितकारी समिति रेलवे कॉलोनी, श्री वर्धमान स्थानकवासी  जैन श्री संघ, पतंजलि योग समिति, आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग, इंदिरा कॉलोनी विकास समिति, श्री जी नगर समाज पंचायत सोसाइटी कोटा, मानव सेवा समिति ,मातेश्वरी समाज सेवा संस्थान अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, सहित अन्य कई धार्मिक सामाजिक राजनीतिक शिक्षक संस्थाओं का समर्थन महासंघ को मिल चुका है
​महासंघ के महामंत्री राजाराम जैन 'कर्मयोगी रावण सरकार' ने बताया कि पूर्व सहमति के बावजूद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आम नागरिकों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। महासंघ के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 98293-28525 पर नागरिकों द्वारा साक्ष्य सहित अनेक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिनमें ज़बरदस्ती वसूली की बात सामने आई है। महासंघ का स्पष्ट मानना है कि भय या दबाव में दी गई बधाई सामाजिक व्यवस्था और कानून के विरुद्ध है। अतः किन्नर समाज सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखे, अन्यथा प्राप्त शिकायतों को आधार बनाकर संबंधितों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जाएंगे। महासंघ के विधि सलाहकार के माध्यम से कोटा शहर के सभी किन्नर समूह को सूचना पत्र जारी किया जाएगा ,जिसमें कौन से किन्नर प्रमुख का क्षेत्राधिकार कौन-कौन सा है ,उनके साथ में कितने किन्नर कार्यरत हैं,  ,कौन से किन्नर प्रमुख के माध्यम से क्षेत्राधिकार निर्धारित किया गया, एवं कब किया गया ,किसी भी परिवार में जाने वाले किन्नर समूह को अपने समूह के प्रमुख के साथ स्वयं आइडेंटी कार्ड फोटो सहित बताना होगा ,इन सभी आशय की जानकारी किन्नर प्रमुख से ली जाएगी, क्योंकि नकली किन्नर  की भी शिकायत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही है कौन असली है और कौन नकली है इसकी जानकारी कैसे की जाए, इन सब बातों पर किन्नर समूह के साथ बैठकर विचार विमर्श कर निष्कर्ष निकाला जाएगा..
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बारिश और नहरी पानी के अभाव में सूखने लगी धान की फसल, आजन्दा क्षेत्र के किसान 100 बीघा में खड़ी फसल की हंकाई करने को मजबूर.7
    1
    बारिश और नहरी पानी के अभाव में सूखने लगी धान की फसल, आजन्दा क्षेत्र के किसान 100 बीघा में खड़ी फसल की हंकाई करने को मजबूर.7
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है। कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
    1
    कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
कोटा के घंटाघर इलाके में संडे मार्केट की भीड़ का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े HF Deluxe बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने सुबह करीब 8 बजे शनि मंदिर के पास रघु पान की दुकान के निकट बाइक खड़ी की थी और कुछ देर बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बाइक का लॉक खोलकर आराम से उसे ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर बाइक बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने छाता वितरण कार्यक्रम में की शिरकत, जरूरतमंदों की सेवा को बताया सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व कोटा राजस्थान कोटा.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने छाता वितरण कार्यक्रम में की शिरकत रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा लोकसभा अध्यक्ष की प्रेरणा से जरूरतमंदों को सामाजिक सरोकार के तहत बारिश से बचाव हेतु छाते किये वितरित इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में समाज के लोग जहां भी कुछ अभाव देखते हैं उन अभावों को दूर करने का प्रयास करते है, चाहे भूखों को भोजन हो या गरीब के पैरों में चप्पल हो, ठंग के लिये कम्बल हो या बच्चों के लिये खिलौने हों जहां भी अभाव ग्रस्त लोग हों उन अभावों को दूर करने के लिये रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के लोग हमेशा ततपर रहते हैं। बाईट - ओम बिड़ला (लोकसभा अध्यक्ष)
    4
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने छाता वितरण कार्यक्रम में की शिरकत, जरूरतमंदों की सेवा को बताया सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व
कोटा राजस्थान
कोटा.लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने छाता वितरण कार्यक्रम में की शिरकत
रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा लोकसभा अध्यक्ष की प्रेरणा से जरूरतमंदों को सामाजिक सरोकार के तहत बारिश से बचाव हेतु छाते किये वितरित
इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में समाज के लोग जहां भी कुछ अभाव देखते हैं उन अभावों को दूर करने का प्रयास करते है, चाहे भूखों को भोजन हो या गरीब के पैरों में चप्पल हो, ठंग के लिये कम्बल हो या बच्चों के लिये खिलौने हों जहां भी अभाव ग्रस्त लोग हों उन अभावों को दूर करने के लिये रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन के लोग हमेशा ततपर रहते हैं।
बाईट - ओम बिड़ला (लोकसभा अध्यक्ष)
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • रावतभाटा ।ब्रेकिंग न्यूज़ चूलिया फाल बना मौत का केंद्र, कोटा निवासी धुर्व वैष्णव, 16 वर्षीय नाबालिग की गई जान, पैर फिसलने से हुई मौत, दोस्तों संग आया था चूलिया फाल घूमने, परिवार में छाया मातम , क्षेत्र वासियों ने जताई नाराजगी, जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ। रावतभाटा ।ब्रेकिंग न्यूज़ चूलिया फाल बना मौत का केंद्र, कोटा निवासी धुर्व वैष्णव, 16 वर्षीय नाबालिग की गई जान, पैर फिसलने से हुई मौत, दोस्तों संग आया था चूलिया फाल घूमने, परिवार में छाया मातम , क्षेत्र वासियों ने जताई नाराजगी, जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ।
    1
    रावतभाटा ।ब्रेकिंग न्यूज़ 

चूलिया फाल बना मौत का केंद्र,

कोटा निवासी धुर्व वैष्णव, 16 वर्षीय नाबालिग की गई जान,

पैर फिसलने से हुई मौत,

दोस्तों संग आया था चूलिया फाल घूमने,

परिवार में छाया मातम ,

क्षेत्र वासियों ने जताई नाराजगी,

जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ।
रावतभाटा ।ब्रेकिंग न्यूज़ 
चूलिया फाल बना मौत का केंद्र,
कोटा निवासी धुर्व वैष्णव, 16 वर्षीय नाबालिग की गई जान,
पैर फिसलने से हुई मौत,
दोस्तों संग आया था चूलिया फाल घूमने,
परिवार में छाया मातम ,
क्षेत्र वासियों ने जताई नाराजगी,
जुड़े रहिए इंडिया टीवी राजस्थान के साथ।
    user_Hashim beg beg
    Hashim beg beg
    Social Media Manager रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.