logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भासौर पंचायत में 3 दिन से नहीं लग रही ऑनलाइन हाजिरी, न पानी न छाया, नरेगा श्रमिकों की बढ़ी मुश्किलें मस्टरोल जारी होने के बाद भी मजदूर बेहाल, प्रशासन की अनदेखी से रोष संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। ग्रामीण विकास एवं रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले भर में मस्टरोल जारी होने के साथ ही काम तो शुरू हो गया है, लेकिन ग्राम पंचायत भासौर में अव्यवस्थाओं और तकनीकी खामियों ने मजदूरों की कमर तोड़ दी है। यहाँ पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि मस्टरोल में नाम आने के बाद मजदूर काम पर तो पहुँच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें बिना हाजिरी के ही बैरंग लौटना पड़ रहा है। ​छाया और पानी का अभाव, सिस्टम भी बेहाल :- भीषण गर्मी और तीखी धूप के बीच कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव देखा जा रहा है। श्रमिकों का आरोप है कि कार्यस्थल पर न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए छाया का कोई प्रबंध। ऐसी स्थिति में मजदूर 3 से 4 घंटे तक कड़ी धूप में इस उम्मीद में खड़े रहते हैं कि शायद सर्वर चले और उनकी हाजिरी लग सके, लेकिन अंततः उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। मजदूरों में प्रशासन की इस अनदेखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है। ​प्रशासनिक सुस्ती से ग्रामीणों में आक्रोश :- हैरानी की बात यह है कि सर्वर की यह समस्या मुख्य रूप से भासौर पंचायत में ही देखने को मिल रही है, जिससे ग्रामीणों में सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। मजदूरों का कहना है कि एक तरफ धूप और प्यास से उनकी एनर्जी डाउन हो रही है, तो दूसरी तरफ सर्वर डाउन होने से उनकी दिहाड़ी मारी जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस तकनीकी समस्या का अविलंब समाधान किया जाए और कार्यस्थल पर छाया व पानी जैसी अनिवार्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि गरीब मजदूरों को आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना न झेलनी पड़े।

13 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

भासौर पंचायत में 3 दिन से नहीं लग रही ऑनलाइन हाजिरी, न पानी न छाया, नरेगा श्रमिकों की बढ़ी मुश्किलें मस्टरोल जारी होने के बाद भी मजदूर बेहाल, प्रशासन की अनदेखी से रोष संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। ग्रामीण विकास एवं रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले भर में मस्टरोल जारी होने के साथ ही काम तो शुरू हो गया है, लेकिन ग्राम पंचायत भासौर में अव्यवस्थाओं और तकनीकी खामियों ने मजदूरों की कमर तोड़ दी है। यहाँ पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन रहने के कारण श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि मस्टरोल में नाम आने के बाद मजदूर काम पर तो पहुँच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद उन्हें बिना हाजिरी के ही बैरंग लौटना पड़ रहा है। ​छाया और पानी का अभाव, सिस्टम भी बेहाल :- भीषण गर्मी और तीखी धूप के बीच कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव देखा जा रहा है। श्रमिकों का आरोप है कि कार्यस्थल पर न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए छाया का कोई प्रबंध। ऐसी स्थिति में मजदूर 3 से 4 घंटे तक कड़ी धूप में इस उम्मीद में खड़े रहते हैं कि शायद सर्वर चले और उनकी हाजिरी लग सके, लेकिन अंततः उन्हें मायूसी ही हाथ लग रही है। मजदूरों में प्रशासन की इस अनदेखी को लेकर भारी रोष व्याप्त है। ​प्रशासनिक सुस्ती से ग्रामीणों में आक्रोश :- हैरानी की बात यह है कि सर्वर की यह समस्या मुख्य रूप से भासौर पंचायत में ही देखने को मिल रही है, जिससे ग्रामीणों में सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है। मजदूरों का कहना है कि एक तरफ धूप और प्यास से उनकी एनर्जी डाउन हो रही है, तो दूसरी तरफ सर्वर डाउन होने से उनकी दिहाड़ी मारी जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस तकनीकी समस्या का अविलंब समाधान किया जाए और कार्यस्थल पर छाया व पानी जैसी अनिवार्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं ताकि गरीब मजदूरों को आर्थिक नुकसान और मानसिक प्रताड़ना न झेलनी पड़े।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आंतरी मंडल की ग्राम पंचायत वलोता के डोलवर उपली में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी राकेश रोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त संगठन ही लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान संगठन विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई, जो जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का संचालन करेगी। ​कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं और आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी। ​इस अवसर पर खेमराज रोत, कोलन रोत, शंकर कटारा, धीरजी भाई और मुकेश रोत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    2
    संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस पार्टी ने धरातल पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में आंतरी मंडल की ग्राम पंचायत वलोता के डोलवर उपली में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रोत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को देखते हुए रणनीति तैयार की गई और संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी राकेश रोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सशक्त संगठन ही लोकतंत्र की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस की जनहितैषी विचारधारा को गाँव-गाँव और ढाणी-ढाणी तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान संगठन विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई, जो जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का संचालन करेगी।
​कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए वक्ताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की निर्णायक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक युवाओं और आमजन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से जोड़कर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी।
​इस अवसर पर खेमराज रोत, कोलन रोत, शंकर कटारा, धीरजी भाई और मुकेश रोत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुटता का परिचय देते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • मुख्यमंत्री भजनलाल 12:10 पर गुहट के अस्थाई हवाई अड्डे पर उतरे। 1 घंटे कार्यक्रम में रहे और 1:00 उड़ गए करौली की ओर उनका उड़न खटोला उड़ गया। में भी
    1
    मुख्यमंत्री भजनलाल 12:10 पर गुहट के अस्थाई हवाई अड्डे पर उतरे। 1 घंटे कार्यक्रम में रहे और 1:00 उड़ गए करौली की ओर उनका उड़न खटोला उड़ गया।
में भी
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मोबाइल की टॉर्च में इलाज! सागवाड़ा अस्पताल में 4 घंटे से बिजली गुल, मरीजों की जान पर बन आई डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। यहां हालात इतने खराब हैं कि डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में करीब 4 घंटे से बिजली गुल है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। इसी दौरान ओबरी 108 एंबुलेंस तीन गंभीर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां पहले से ही अंधेरा छाया हुआ था। इतना ही नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते मरीजों को अस्पताल के अंदर शिफ्ट करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि डेचा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में राहुल कालुराम कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा, हेप्पी गोपाल कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा और अशोक तोलाचंद रोत (24) निवासी नयापादर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए सागवाड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां की बदहाल व्यवस्थाओं ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया। अस्पताल की इस स्थिति ने प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर आपातकालीन सेवाओं वाले अस्पताल में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं है? और अगर है, तो बैकअप व्यवस्था क्यों फेल है? स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।
    1
    मोबाइल की टॉर्च में इलाज! सागवाड़ा अस्पताल में 4 घंटे से बिजली गुल, मरीजों की जान पर बन आई
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय की लचर व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। यहां हालात इतने खराब हैं कि डॉक्टरों को मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में करीब 4 घंटे से बिजली गुल है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई सुध नहीं ली है।
इसी दौरान ओबरी 108 एंबुलेंस तीन गंभीर घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन वहां पहले से ही अंधेरा छाया हुआ था। इतना ही नहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसके चलते मरीजों को अस्पताल के अंदर शिफ्ट करने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि डेचा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में राहुल कालुराम कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा, हेप्पी गोपाल कलासुआ (18) निवासी बिलियाबड़गामा और अशोक तोलाचंद रोत (24) निवासी नयापादर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन्हें इलाज के लिए सागवाड़ा अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां की बदहाल व्यवस्थाओं ने स्थिति को और चिंताजनक बना दिया।
अस्पताल की इस स्थिति ने प्रशासन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर आपातकालीन सेवाओं वाले अस्पताल में बिजली जैसी बुनियादी सुविधा क्यों नहीं है? और अगर है, तो बैकअप व्यवस्था क्यों फेल है?
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के तीन थानों में वांछित था और पहचान छुपाकर गुजरात में रह रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुले सांखला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में गठित टीम लंबे समय से फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामलों में वांछित स्थाई वारंटी पोपटलाल पिता भीखालाल भोई (45), निवासी सीमलवाड़ा, गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा है और मजदूरी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश दी और संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी को मोडासा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बदलकर “पप्पुभाई” रखकर रहने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस की रणनीति और प्रयास: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें लगातार मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी रख रही हैं। कई मामलों में पुलिसकर्मी आम मजदूर या स्थानीय लोगों के रूप में रहकर जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे वर्षों से फरार अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है। पहले भी मिली सफलताएं: डूंगरपुर पुलिस इससे पहले भी कई लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 20 से 50 साल तक फरारी काटने वाले अपराधी शामिल हैं। पुलिस की इस सतत कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। कार्रवाई करने वाली टीम: देवेन्द्र देवल, थानाधिकारी धम्बोला धर्मेंद्र सिंह, एएसआई करण भट्ट, आसूचना अधिकारी धम्बोला पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से फरार अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि पुलिस अब पुराने मामलों को भी गंभीरता से लेकर अपराधियों को कानून के दायरे में ला रही है।
    2
    डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 19 साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिले के तीन थानों में वांछित था और पहचान छुपाकर गुजरात में रह रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुले सांखला के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में गठित टीम लंबे समय से फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामलों में वांछित स्थाई वारंटी पोपटलाल पिता भीखालाल भोई (45), निवासी सीमलवाड़ा, गुजरात के अरवल्ली जिले के मोडासा क्षेत्र में नाम बदलकर रह रहा है और मजदूरी कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश दी और संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी को मोडासा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बदलकर “पप्पुभाई” रखकर रहने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस की रणनीति और प्रयास:
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें लगातार मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए संदिग्ध स्थानों पर निगरानी रख रही हैं। कई मामलों में पुलिसकर्मी आम मजदूर या स्थानीय लोगों के रूप में रहकर जानकारी जुटा रहे हैं, जिससे वर्षों से फरार अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है।
पहले भी मिली सफलताएं:
डूंगरपुर पुलिस इससे पहले भी कई लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 20 से 50 साल तक फरारी काटने वाले अपराधी शामिल हैं। पुलिस की इस सतत कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
देवेन्द्र देवल, थानाधिकारी धम्बोला
धर्मेंद्र सिंह, एएसआई
करण भट्ट, आसूचना अधिकारी
धम्बोला पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से फरार अपराधियों पर लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि पुलिस अब पुराने मामलों को भी गंभीरता से लेकर अपराधियों को कानून के दायरे में ला रही है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • नए थानाधिकारी का गनोड़ा के ग्रामीणों ने किया स्वागत, नए सीएलजी सदस्य जोड़ने की मांग की पावर बाइक पर स्टंट करने एवं बेढंग तरीके से पार्किंग का मुद्दा भी उठाया गनोड़ा। मोटा गांव थाने के नए थानाधिकारी रमेश पाटीदार का बुधवार को गनोड़ा गांव के ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया। सुबह 10:00 बजे गांव के ग्रामीण मोटा गांव थाने पहुंचे तथा यहां पर नवनियुक्त थाना अधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार का अभिनंदन गनोड़ा गांव की तरफ से किया गया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि थाने का सबसे बड़ा कस्बा गनोड़ा है तथा यहां पर प्रत्येक थानाधिकारी के द्वारा विशेष नजर रखी जाती है। आबादी के हिसाब से तथा स्टेट हाईवे पर होने के कारण गनोड़ा कस्बे में आए दिन छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों ने थानाधिकारी पाटीदार को बताया कि गांव के ग्रामीण हर समय पुलिस की मदद करते हैं तथा पुलिस का भी अच्छा सहयोग आमजन को मिल रहा है। गांव के ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया कि सीएलजी के सदस्यों में नए सदस्य पिछले कई समय से नहीं जोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया है कि अब प्रत्येक गांव से कुछ नए सदस्य जोड़े जाएं ताकि पुलिस एवं सीएलजी सदस्यों के सामंजस्य से प्रत्येक गांव में कानून व्यवस्था एवं अन्य कार्यों में पुलिस को मदद मिल सके। इसके अलावा गनोड़ा बड़ा कस्बा होने के कारण रात्रि समय पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा दिन के समय भी पुलिस पेट्रोलिंग करने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई। गनोड़ा कस्बे में तेज़ रफ़्तार में पावर बाइक चलाने वालों एवं सड़क पर बेढंग तरीके से वाहन खड़े करने की समस्या भी ग्रामीणों के द्वारा थाना अधिकारी को बताई गई। इस पर थाना अधिकारी ने आश्वस्त किया कि पावर बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी का स्वागत करने वालों में समाजसेवी अजीत कटारा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश व्यास, उपसरपंच राजेश दोसी, धूलजी काका व्यास, महेश पाल सिंह, चंद्रकांत मेहता, गोविंद व्यास, भरत व्यास एवं मोटा गांव सरपंच जेतेंगे भाई मौजूद रहे।
    2
    नए थानाधिकारी का गनोड़ा के ग्रामीणों ने किया स्वागत, नए सीएलजी सदस्य जोड़ने की मांग की
पावर बाइक पर स्टंट करने एवं बेढंग तरीके से पार्किंग का मुद्दा भी उठाया
गनोड़ा। मोटा गांव थाने के नए थानाधिकारी रमेश पाटीदार का बुधवार को गनोड़ा गांव के ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया। सुबह 10:00 बजे गांव के ग्रामीण मोटा गांव थाने पहुंचे तथा यहां पर नवनियुक्त थाना अधिकारी रमेश चंद्र पाटीदार का अभिनंदन गनोड़ा गांव की तरफ से किया गया। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि थाने का सबसे बड़ा कस्बा गनोड़ा है तथा यहां पर प्रत्येक थानाधिकारी के द्वारा विशेष नजर रखी जाती है। आबादी के हिसाब से तथा स्टेट हाईवे पर होने के कारण गनोड़ा कस्बे में आए दिन छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों ने थानाधिकारी पाटीदार को बताया कि गांव के ग्रामीण हर समय पुलिस की मदद करते हैं तथा पुलिस का भी अच्छा सहयोग आमजन को मिल रहा है। गांव के ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया कि सीएलजी के सदस्यों में नए सदस्य पिछले कई समय से नहीं जोड़े गए हैं। ग्रामीणों ने थानाधिकारी से आग्रह किया है कि अब प्रत्येक गांव से कुछ नए सदस्य जोड़े जाएं ताकि पुलिस एवं सीएलजी सदस्यों के सामंजस्य से प्रत्येक गांव में कानून व्यवस्था एवं अन्य कार्यों में पुलिस को मदद मिल सके। इसके अलावा गनोड़ा बड़ा कस्बा होने के कारण रात्रि समय पुलिस की गश्त बढ़ाने तथा दिन के समय भी पुलिस पेट्रोलिंग करने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई। गनोड़ा कस्बे में तेज़ रफ़्तार में पावर बाइक चलाने वालों एवं सड़क पर बेढंग तरीके से वाहन खड़े करने की समस्या भी ग्रामीणों के द्वारा थाना अधिकारी को बताई गई। इस पर थाना अधिकारी ने आश्वस्त किया कि पावर बाइक पर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी का स्वागत करने वालों में समाजसेवी अजीत कटारा, पंचायत समिति सदस्य दिनेश व्यास, उपसरपंच राजेश दोसी, धूलजी काका व्यास, महेश पाल सिंह, चंद्रकांत मेहता, गोविंद व्यास, भरत व्यास एवं मोटा गांव सरपंच जेतेंगे भाई मौजूद रहे।
    user_Harendra Vyas
    Harendra Vyas
    गनोड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बागपुरा क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
    1
    बागपुरा क्षेत्र में पुलिस पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • jagda sarupghj pinvada aaburod sirohi rajashthan pincod nmber 313708
    4
    jagda sarupghj pinvada aaburod sirohi rajashthan pincod nmber 
313708
    user_Khumaram Garasiya
    Khumaram Garasiya
    Lawyer कोटरा, उदयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, डूंगरपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले के 67वें जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले देशलदान का आत्मीय स्वागत किया। संस्था चेयरमैन डॉ. दलजीत यादव के सानिध्य में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में रेड क्रॉस परिवार ने नवागत कलेक्टर को उर्पणा पहनाकर, गुलदस्ता और सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। ​इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव एवं प्रांतीय सदस्य पदमेश गांधी ने जिला कलेक्टर को रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनहितकारी कार्यों, सेवा गतिविधियों और भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया। कलेक्टर ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मानवीय प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने की बात कही। ​स्वागत कार्यक्रम के दौरान वाईस चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, सह कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, ब्लड कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार सेवक, छाया चौबीसा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, राजसिंह सिसोदिया, विनय चौबीसा, भानु कुमार सेवक, भरत शाह, प्राण जीवन जैन और नरेंद्र कुमार आर्य सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    1
    संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, डूंगरपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिले के 67वें जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करने वाले देशलदान का आत्मीय स्वागत किया। संस्था चेयरमैन डॉ. दलजीत यादव के सानिध्य में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में रेड क्रॉस परिवार ने नवागत कलेक्टर को उर्पणा पहनाकर, गुलदस्ता और सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
​इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव एवं प्रांतीय सदस्य पदमेश गांधी ने जिला कलेक्टर को रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिले में संचालित विभिन्न जनहितकारी कार्यों, सेवा गतिविधियों और भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया। कलेक्टर ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए मानवीय प्रयासों में निरंतरता बनाए रखने की बात कही।
​स्वागत कार्यक्रम के दौरान वाईस चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, सह कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, ब्लड कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार सेवक, छाया चौबीसा, सूर्यवीर सिंह राठौड़, राजसिंह सिसोदिया, विनय चौबीसा, भानु कुमार सेवक, भरत शाह, प्राण जीवन जैन और नरेंद्र कुमार आर्य सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.