logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Sonipat News: प्रेमी के साथ टमटम में भाग रही प्रेमिका को परिजनों ने पीछा करके पकड़ा, दोनों में जमकर बरसी चप्पल ललितपुर में प्रेमी के साथ टमटम में भाग रही प्रेमिका को परिजनों ने पीछा करके पकड़ा, दोनों में जमकर बरसी चप्पल

12 hrs ago
user_Natural News
Natural News
Newspaper publisher सोनीपत, सोनीपत, हरियाणा•
12 hrs ago

Sonipat News: प्रेमी के साथ टमटम में भाग रही प्रेमिका को परिजनों ने पीछा करके पकड़ा, दोनों में जमकर बरसी चप्पल ललितपुर में प्रेमी के साथ टमटम में भाग रही प्रेमिका को परिजनों ने पीछा करके पकड़ा, दोनों में जमकर बरसी चप्पल

More news from दिल्ली and nearby areas
  • न्यूज़: दिल्ली के सदर बाजार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेहड़ी पर रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। हालांकि स्थानीय लोगों और दुकानदारों की सूझ-बूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रेहड़ियों पर अवैध तरीके से सिलिंडर रखकर खाने-पीने का सामान बेचना बेहद खतरनाक है और इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    न्यूज़:
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेहड़ी पर रखे सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।
हालांकि स्थानीय लोगों और दुकानदारों की सूझ-बूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रेहड़ियों पर अवैध तरीके से सिलिंडर रखकर खाने-पीने का सामान बेचना बेहद खतरनाक है और इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • महाराष्ट्र के CentralRailway के नागपुर-वर्धा स्टेशन के बीच आज सुबह ग्रांड ट्रैक एक्सप्रेस के लगेज बोगी में अचानक लगी, भीषण आग को देखते हुए बोगी को ट्रेन से अलग किया गया, बाद में आग बुझा ली गई,किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है
    1
    महाराष्ट्र के CentralRailway के नागपुर-वर्धा स्टेशन के बीच आज सुबह ग्रांड ट्रैक एक्सप्रेस के लगेज बोगी में अचानक लगी, भीषण आग को देखते हुए बोगी को ट्रेन से अलग किया गया, बाद में आग बुझा ली गई,किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बवाल: किसानों के भविष्य पर बड़ा सवाल!
    1
    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बवाल: किसानों के भविष्य पर बड़ा सवाल!
    user_INDIA FIRST NEWS
    INDIA FIRST NEWS
    Media house रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    5 hrs ago
  • बागपत में बर्तन बेचने वाले एक युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह नलकूप के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव का है। मृतक की पहचान शमशाद के रूप में हुई है। जो मूल रूप से संभल का निवासी था और वर्तमान में निवाड़ा में किराए पर रह रहा था। वह गांव-गांव फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। घटनास्थल के पास उसकी बाइक खड़ी मिली, जिस पर बर्तन बंधे हुए थे। पुलिस के अनुसार शमशाद के चेहरे और सिर पर ईंट से किए गए कई गहरे वार के निशान हैं। शव की स्थिति से आशंका जताई जा रही है कि वारदात देर रात अंजाम दी गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक के भाई ने बताया कि शमशाद बालों के बदले बर्तन देने का काम करता था। वह खुद दूसरे गांव में फेरी पर गया हुआ था। इसी दौरान किसी ने फोन पर बाइक की वीडियो भेजकर घटना की जानकारी दी। एसपी सूरज राय ने बताया- " सुल्तानपुर हटाना स्थित ट्यूबवेल पर युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। संबंधित कोतवाली, सीओ और पुलिस टीम जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। وو
    1
    बागपत में बर्तन बेचने वाले एक युवक की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह नलकूप के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव का है।
मृतक की पहचान शमशाद के रूप में हुई है। जो मूल रूप से संभल का निवासी था और वर्तमान में निवाड़ा में किराए पर रह रहा था। वह गांव-गांव फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। घटनास्थल के पास उसकी बाइक खड़ी मिली, जिस पर बर्तन बंधे हुए थे।
पुलिस के अनुसार शमशाद के चेहरे और सिर पर ईंट से किए गए कई गहरे वार के निशान हैं। शव की स्थिति से आशंका जताई जा रही है कि वारदात देर रात अंजाम दी गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक के भाई ने बताया कि शमशाद बालों के बदले बर्तन देने का काम करता था। वह खुद दूसरे गांव में फेरी पर गया हुआ था। इसी दौरान किसी ने फोन पर बाइक की वीडियो भेजकर घटना की जानकारी दी।
एसपी सूरज राय ने बताया-
" सुल्तानपुर हटाना स्थित ट्यूबवेल पर युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। संबंधित कोतवाली, सीओ और पुलिस टीम जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। وو
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Baghpat, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • एआई कॉन्फ्रेंस में अनंत अंबानी ने मोदी जी को समझाया, मुख्यमंत्री बिष्ट शंकराचार्य को समझें-अखिलेश, किसानों की रोज़ी से कांग्रेस को समझौता मंजूर नहीं, डोटासरा मार देंगे घोटा, बीजेपी विधायक होने से दुखी विधायकजी और तीन अपराधी मंत्रियों को नहीं बोलने देंगे कांग्रेसी मप्र में.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ को....
    1
    एआई कॉन्फ्रेंस में अनंत अंबानी ने मोदी जी को समझाया, मुख्यमंत्री बिष्ट शंकराचार्य को समझें-अखिलेश, किसानों की रोज़ी से कांग्रेस को समझौता मंजूर नहीं, डोटासरा मार देंगे घोटा, बीजेपी विधायक होने से दुखी विधायकजी और तीन अपराधी मंत्रियों को नहीं बोलने देंगे कांग्रेसी मप्र में.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ को....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    पत्रकार Rohini, North West Delhi•
    11 hrs ago
  • शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा का शिवघोष --------------------------------------------------------- शिवतांडव से जेहादमुक्त और आतंकवाद मुक्त होगी भारत भूमि - बी एन तिवारी नई दिल्ली, परमपिता परमेश्वर निराकार स्वरूप अविनाशी शिव के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला धार्मिक पर्व शिवरात्रि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भारत को इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से मुक्त करवाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता चांदनी चौक स्थित प्रतिष्ठित गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप किया। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी। बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गौरी शंकर मंदिर में शिव भक्तों से कहा कि परमपिता परमेश्वर शिव के तांडव से ही इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से भारतभूमि मुक्त हो सकती है । उन्होंने कहा कि कलयुग में शिव स्वयं तांडव करने नहीं आयेंगे। शिव जी ने प्रेरणा के रूप में स्वयं को शिव लिंग के रूप में स्थापित किया है। संपूर्ण सनातन जगत को उनके शिव लिंग से प्रेरणा लेकर मानवता और विश्व कल्याण हेतु प्रेरित होने के साथ ही उन्हें आतंकवादियों, जेहादियों, अलगाववादियों, मानवता और सनातन धर्म के शत्रुओं के संहार के लिए शिव का रौद्र रूप आत्मसात करने की प्रेरणा लेनी होगी। प्रत्येक सनातनी को शिव का रौद्र रूप धारण कर आतंकवादियों और जेहादियों की छाती पर चढ़कर शिव तांडव करना होगा। आतंकवादियों और जेहादियों को भारत भूमि से खदेड़ने अथवा संहार करने का संकल्प लेना सनातन धर्म के लिए वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने देशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा ही भारत का एकमात्र ऐसा हिन्दू राजनीतिक दल है, जो सत्य सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातनधर्मियों को एकता की माला में पिरोते हुए उन्हें स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वजन, स्वसाहित्य और स्वसाहित्य की रक्षा हेतु प्रेरित करने का निरंतर प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आगरा के ताज महल को तेजी महालय की संवैधानिक पहचान दिलवाने और तेजी महालय परिसर को विधर्मी प्रतीकों से मुक्त करवाकर तेजी महालय सनातनियों को सौंपने के लिए लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाना हिन्दू महासभा का लक्ष्य है। उन्होंने समस्त शिवभक्तों से शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा के साथ मिलकर ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाने का संकल्प लेकर शिवरात्रि पर्व को सार्थक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधर्मियो ने सनातनियों के आराध्य परमपिता परमेश्वर शिव के प्रतीक लिंग को शताब्दियों से बंदी बनाया हुआ है यह सनातनियों का हिन्दू विरोधियों द्वारा सबसे बड़ा उपहास है। शिव को विद्यार्थियों से मुक्त करवाने का संकल्प साकार होने में ही शिवरात्रि पर्व की सार्थकता है।
    1
    शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा का शिवघोष
---------------------------------------------------------
शिवतांडव से जेहादमुक्त और आतंकवाद मुक्त होगी भारत भूमि - बी एन तिवारी 
नई दिल्ली, परमपिता परमेश्वर निराकार स्वरूप अविनाशी शिव के विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला धार्मिक पर्व शिवरात्रि पर अखिल भारत हिन्दू महासभा ने भारत को इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से मुक्त करवाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता     चांदनी चौक स्थित प्रतिष्ठित गौरी शंकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप किया। यह जानकारी आज जारी बयान में राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने दी।
बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने गौरी शंकर मंदिर में  शिव भक्तों से कहा कि परमपिता परमेश्वर शिव के तांडव से ही इस्लामिक आतंकवाद और जेहाद से भारतभूमि मुक्त हो सकती है । उन्होंने  कहा कि कलयुग में शिव स्वयं तांडव करने नहीं आयेंगे। शिव जी ने प्रेरणा के रूप में स्वयं को शिव लिंग के रूप में स्थापित किया है। संपूर्ण सनातन जगत को उनके शिव लिंग से प्रेरणा लेकर मानवता और विश्व कल्याण हेतु प्रेरित होने के साथ ही उन्हें आतंकवादियों, जेहादियों, अलगाववादियों, मानवता और सनातन धर्म के शत्रुओं के संहार के लिए शिव का रौद्र रूप आत्मसात करने की प्रेरणा लेनी होगी। प्रत्येक सनातनी को शिव का रौद्र रूप धारण कर आतंकवादियों और जेहादियों की छाती पर चढ़कर शिव तांडव करना होगा। आतंकवादियों और जेहादियों  को भारत भूमि से खदेड़ने अथवा संहार करने का संकल्प लेना सनातन धर्म के लिए वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। 
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने देशवासियों को शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू महासभा ही भारत का एकमात्र ऐसा हिन्दू राजनीतिक दल है, जो सत्य सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातनधर्मियों को एकता की माला में पिरोते हुए उन्हें स्वधर्म, स्वराष्ट्र, स्वजन, स्वसाहित्य और स्वसाहित्य की रक्षा हेतु प्रेरित करने का निरंतर प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में आगरा के ताज महल को तेजी महालय की संवैधानिक पहचान दिलवाने और तेजी महालय परिसर को विधर्मी प्रतीकों से मुक्त करवाकर तेजी महालय सनातनियों को सौंपने के लिए लंबे समय से आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाना हिन्दू महासभा का लक्ष्य है। उन्होंने समस्त शिवभक्तों से शिवरात्रि पर हिन्दू महासभा के साथ मिलकर ताज महल को तेजी महालय की पहचान दिलवाने का संकल्प लेकर शिवरात्रि पर्व को सार्थक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधर्मियो ने सनातनियों के आराध्य परमपिता परमेश्वर शिव के प्रतीक लिंग को शताब्दियों से बंदी बनाया हुआ है यह सनातनियों का हिन्दू विरोधियों द्वारा सबसे बड़ा उपहास है। शिव को विद्यार्थियों से मुक्त करवाने का संकल्प साकार होने में ही शिवरात्रि पर्व की सार्थकता है।
    user_AM NEWS NATIONAL
    AM NEWS NATIONAL
    Media company कंझावला, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • न्यूज़ रिपोर्ट: सुल्तानपुरी माजरा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक मुकेश अहलावत ने मंगलवार दोपहर Y-ब्लॉक का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, हरित क्षेत्रों के रख-रखाव तथा अन्य स्थानीय समस्याओं का मौके पर जायजा लिया गया। विधायक ने क्षेत्रवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए। इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    न्यूज़ रिपोर्ट:
सुल्तानपुरी माजरा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय विधायक मुकेश अहलावत ने मंगलवार दोपहर Y-ब्लॉक का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, हरित क्षेत्रों के रख-रखाव तथा अन्य स्थानीय समस्याओं का मौके पर जायजा लिया गया।
विधायक ने क्षेत्रवासियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए।
इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Jyoti Sharma
    Jyoti Sharma
    पत्रकार रोहिणी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • महाराष्ट्र | पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में एक दुकान में आग लग गई। PCMC फायर डिपार्टमेंट को शाम करीब 4.52 बजे लिंक रोड पर एक दुकान में आग लगने की जानकारी मिली... आग बुझाने वाली तीन गाड़ियां यहां मौजूद थीं... इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।" (फायर विजुअल्स सोर्स: फायर ऑफिस)
    1
    महाराष्ट्र | पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके में एक दुकान में आग लग गई। PCMC फायर डिपार्टमेंट को शाम करीब 4.52 बजे लिंक रोड पर एक दुकान में आग लगने की जानकारी मिली... आग बुझाने वाली तीन गाड़ियां यहां मौजूद थीं... इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।" (फायर विजुअल्स सोर्स: फायर ऑफिस)
    user_VACC 24 News
    VACC 24 News
    Media company अलीपुर, उत्तरी दिल्ली, दिल्ली•
    21 hrs ago
  • मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के वरिष्ठ डॉक्टर त्रेहन जिंदगी के बारे में क्या कहते हैं और साथ के बाद इंसान को क्या करना चाहिए यह पूरी बात सुनिए उनकी जुबान से।
    1
    मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के वरिष्ठ डॉक्टर त्रेहन जिंदगी के बारे में क्या कहते हैं और साथ के बाद इंसान को क्या करना चाहिए यह पूरी बात सुनिए उनकी जुबान से।
    user_चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
    चन्द्र सिंह जागलान पत्रकार
    Farmer इसराना, पानीपत, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.